22 जून को सीवान में एक पुल भरभराकर गिर गया था. इसके बाद एक बार फिर मंगलवार को जिले में दो पुलिया के गिरने का मामला सामने आया है. बता दें कि नीतीश सरकार ने प्रदेश में लगातार गिर रहे पुलों को लेकर एक हाई कमेटी टीम का गठन किया है.
बिहार के सीवान में 22 जून को गंडक नहर पर पुल गिरनने की घटना सामने आई थी. 10 दिन के अंदर जिले से फिर दो पुलिया भरभराकर गिर गया.सीवान में मंगलवार की देर रात महाराजगंज अनुमंडल के देवरिया पंचायत के पास गंडक नदी पर बनी पुलिया भारी बारिश की वजह से धंस गई.
तो वहीं दूसरा पुल गिरने की घटना सिकंदरपुर गांव के पास की है. पुल के धंसने की वजह से लोगों को आवाजाही में बहुत परेशानी हो रही है. परिचालन पूरी तरह से बाधित हो चुकी है. ऐसा लग रहा है मानों बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 15-20 दिन में प्रदेश से पुल गिरने की कई घटनाएं लगातार सामने आ चुकी है. प्रदेश में पुल गिरने का मामला सियासी रंग ले चुका है. विपक्ष इसे लेकर लगातार प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला कर रही है तो वहीं राज्य सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है.सीवान में फिर गिरा पुल आपको बता दें कि बिहार में लगातार गिर रहे पुल की घटनाओं के बाद नीतीश सरकार ने एक हाई लेवल कमेटी गठन किया है. आरडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चौधरी ने इसे लेकर बताया कि प्रदेश में गिरते पुल को देखते हुए टीम का गठन किया गया है. यह कमेटी पुलों के गिरने की वजह का पता करेगी और भी इस पर कार्रवाई की जाएगी. कमेटी को रिपोर्ट तैयार करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया. तीन दिन में कमेटी अपनी रिपोर् पेश करेगी. इस रिपोर्ट में पुल की नींव और संरचनाओं से लेकर उपयोग की गई सामग्री की क्वालिटी की भी जांच की जाएगी. मालूम हो कि बिहार में महज दो हफ्ते के अंदर 6 पुल गिरने का मामला सामने आ चुका है. अररिया में 18 जून को निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया था. उसके बाद 22 जून को सीवान, 23 जून को मोतिहारी के बाद भरभराकर कई पुल गिरने के मामले सामने आ चुके हैं. जहां विपक्ष इसे लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो वहीं हम पार्टी के संयोजक जीतन राम मांझी ने पुल गिरने के मामले को किसी प्रकार की साजिश करार दिया है. फिलहाल राज्य सरकार की हाई कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किन वजहों से पुल ध्व्स्त हो रहे हैं.नीतीश सरकार ने हाई कमेटी टीम का किया गठन
Siwan Bridge Collapse Siwan News Bridge Collapse Heavy Rains In Siwan Rain Alert Bihar Weather Weather Forecast Heavy Rains In Bihar Bridge Collapsed Bihar News न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi Bihar Visit: नतीजों के बाद इतनी जल्दी क्यों बिहार पहुंच रहे पीएम मोदी, कुछ बड़ा होने वाला है!PM Modi Bihar Visit: शपथ लेने के 10 दिन में बिहार पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्या नीतीश का दबाव या फिर कुछ और...
Read more »
बिहार के सीवान में नहर पर बना पुल टूटाबिहार के सीवान में नहर पर बना पुल टूटा गया है। पुल टूटने के वजह से गांव में पानी घुसा गया है। जिसके Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Siwan Bridge Collapse: बिहार में एक और ब्रिज टूटा, सीवान में गंडक नहर पर बना पुल ढहाSiwan Bridge Collapse: बिहार में पुल हादसों की खबर अब सामान्य होते जा रही है. अररिया के बाद अब Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए कमेटी का गठन कियाशिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए सात सदस्यीय का गठन किया है. पूर्व इसरो प्रमुख Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बिहार में ढहा एक और पुल, मोतिहारी में 2 करोड़ की लागत से हो रहा था निर्माण, एक हफ्ते के भीतर यह तीसरा हादसाराज्य में एक हफ्ते के भीतर तीसरा पुल ढह गया है। इससे पहले अररिया और सीवान में भी पुल गिर चुके हैं।
Read more »
Bihar Bridge Collapse: बिहार में एक और ब्रिज धड़ाम, हफ्तेभर के अंदर चौथा पुल हुआ धराशायी, 40 हजार की आबादी का टूटा संपर्कKishanganj Bridge Collapse बिहार में पुलों के धराशाई होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिवान Siwan Bridge Collapse अररिया Araria Bridge Collapse और मोतिहारी Motihari Bridge Collapse के बाद अब किशनगंज Kishanganj Bridge Collapse में एक पुल धराशाई हो गया है। दशकों पुराना मरिया धार पुल जर्जर हो चुका था। बहादुरगंज स्थित इस पुल धंसने के बाद...
Read more »
