Sitaree Zameen Par Advance Booking : 24 घंटे में 262 गुना बढ़ी टिकट बिक्री, पर ओपनिंग डे पर 'तारीफ' भरोसे आमिर खान

Sitaare Zameen Par Advance Booking News

Sitaree Zameen Par Advance Booking : 24 घंटे में 262 गुना बढ़ी टिकट बिक्री, पर ओपनिंग डे पर 'तारीफ' भरोसे आमिर खान
Sitaare Zameen Par CastSitaare Zameen Par Release DateSitaare Zameen Par Budget
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

Sitaree Zameen Par शुक्रवार को र‍िलीज हो रही है। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग में बीते 24 घंटे में 262 गुना की तेजी आई है, लेकिन यह अभी भी ओपनिंग डे पर धूम मचाने के लिए नाकाफी है।

आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' की रिलीज में अब बस एक दिन बचे हैं। शुक्रवार, 20 जून को यह फिल्‍म सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग देर से ही सही, लेकिन मंगलवार 17 जून देर शाम से शुरू हो चुकी है। बुधवार सुबह को जहां सिर्फ 550 शोज के लिए प्री-बुकिंग हो रही थी, वहीं अब गुरुवार सुबह तक यह संख्‍या बढ़कर 6128 शोज की हो गई है। लिहाजा, एडवांस बुकिंग की रफ्तार भी रॉकेट की तरह ऊपर उठी है। बीते 24 घंटों में प्री-बुकिंग की कमाई में 262 गुना की तेजी आई है। लेकिन ओपनिंग डे पर धमाल मचाने के लिए यह अभी भी नाकाफी है। आमिर खान की फिल्‍म अब भी तारीफ यानी वर्ड-ऑफ-माउथ भरोसे है।आरएस प्रसन्‍ना के डायरेक्‍शन में बनी 'सितारे जमीन पर' को देशभर में 3000 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स ने ओपनिंग डे पर एक अलग नीति अपनाई है। पहले दिन सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स से लेकर मल्‍टीप्‍लेक्‍स तक में एक स्‍क्रीन पर दिनभर में 4 शोज ही दिखाए जाएंगे। पहला शो 11 बजे सुबह शुरू होगा। जबकि शनिवार से थ‍िएटर्स अपने मुताबिक शोज की संख्‍या बढ़ा सकते हैं। कम शोज के कारण पहले दिन की कमाई पर भी असर पड़ेगा। 'सितारे जमीन पर' की एडवांस बुकिंग बहरहाल, Sacnilk के मुताबिक, बुधवार की सुबह 550 शोज के लिए मात्र 575 टिकटों की एडवांस बुकिंग और करीब 38 हजार रुपये की ग्रॉस कमाई हुई थी। जबकि 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह 7 बजे तक 6128 शोज के लिए 38,805 टिकटों की बिक्री हुई है। इससे कुल 99.

84 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन हुआ है। ब्‍लॉक सीटों से कमाई को जोड़ दें तो यह आंकड़ा 3.61 करोड़ रुपये का है। तमिल और तेलुगू में भी रिलीज, दिल्‍ली में सबसे अध‍िक बुकिंग'सितारे जमीन पर' हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही है। लेकिन जाहिर तौर पर हिंदी वर्जन का दबदबा अध‍िक है। अब तक 90 लाख रुपय से अध‍िक की एडवांस बुकिंग सिर्फ हिंदी वर्जन से हुई है। जिन शहरों में अच्‍छी प्री-बुकिंग हो रही है, उनमें दिल्‍ली-एनसीआर टॉप पर है। यहां से गुरुवार सुबह तक 24.12 लाख रुपये का एडवांस बुकिंग हुई है। इसके बाद महाराष्ट्र और फिर तेलंगाना जैसे बड़े मास सर्किट का नंबर है।'सितारे जमीन पर' का बजट, बॉक्‍स ऑफिस पर आमिर की फिल्‍मों का इतिहासबॉक्‍स ऑफिस का इतिहास गवाह रहा है कि आमिर खान की फिल्‍में पहले ही दिन से धुआंधार कमाई की बजाय, धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती हैं और लंबे समय तक चलती हैं। ऐसा वर्ड ऑफ माउथ के कारण होता है। बहुत उम्‍मीद है कि 'सितारे जमीन पर' के साथ भी ऐसा ही हो। फिल्‍म का बजट 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ओपनिंग डे पर यह कम शोज की वजह से भले ही तगड़ी कमाई ना करे, लेकिन इमोशनल स्‍पोर्ट्स ड्रामा होने के कारण यदि यह दर्शकों के दिलों को छूती है, तो शनिवार से सिनेमाघरों का माहौल बदल सकता है। 'सितारे जमीन पर' की कास्‍टआमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के साथ जिन‍िलिया डिसूजा देशमुख लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्‍म में 10 दिव्‍यांग कलाकार- अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर भी डेब्‍यू कर रहे हैं। मेकर्स को पूरी उम्‍मीद है कि यह फिल्‍म लोगों की ऐसे बच्‍चों की तरफ लोगों की धारणा को बदलने का काम करेगी। 'चैंपियंस' की ऑफिश‍ियल रीमेक, सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट'सितारे जमीन पर' स्‍पैनिश फिल्‍म 'चैंपियंस' का ऑफिश‍ियल रीमेक है। फिल्‍म का प्‍लॉट काफी मजबूत है। जबकि ट्रेलर और गानों को देखकर यह फिल्‍म हंसाने के साथ-साथ इमोशनल करती हुई भी दिखती है। सेंसर बोर्ड ने फिल्‍म को 13+ रेटिंग के साथ UA सर्टिफिकेट जारी किया है। CBFC से फिल्‍म के कुछ डायलॉग्‍स में जहां शब्‍द बदले हैं, वहीं एक नया डिस्‍क्‍लेमर और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कही एक लाइन भी जोड़ी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Sitaare Zameen Par Cast Sitaare Zameen Par Release Date Sitaare Zameen Par Budget Sitaare Zameen Par Trailer Sitaare Zameen Par Remake Of सितारे जमीन पर एडवांस बुकिंग सितारे जमीन पर रिलीज डेट आमिर खान न्‍यूज सितारे जमीन पर मूवी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

खरीफ फसल पर डेढ़ गुना बढ़ी एमएसपी, राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री का जताया आभारखरीफ फसल पर डेढ़ गुना बढ़ी एमएसपी, राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री का जताया आभारखरीफ फसल पर डेढ़ गुना बढ़ी एमएसपी, राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
Read more »

रोहन सिप्पी ने आमिर खान के 'सितारे जमीन पर' के लिए नए मॉडल की प्रशंसा कीरोहन सिप्पी ने आमिर खान के 'सितारे जमीन पर' के लिए नए मॉडल की प्रशंसा कीरोहन सिप्पी ने आमिर खान के 'सितारे जमीन पर' के लिए नए मॉडल की प्रशंसा की
Read more »

'उसने बाथरूम के फर्श पर आइरा के साथ रात बिताई''उसने बाथरूम के फर्श पर आइरा के साथ रात बिताई'​आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने अपने जीजू के बारे में खुलासा किया था।
Read more »

Sitaare Zameen Par: सेंसर बोर्ड ने चलाई आमिर खान की फिल्म पर कैंची, जिद्द पर अडे़ सुपरस्टार... क्या करना पड़ेगा ऑडियंस को इंतजार?Sitaare Zameen Par: सेंसर बोर्ड ने चलाई आमिर खान की फिल्म पर कैंची, जिद्द पर अडे़ सुपरस्टार... क्या करना पड़ेगा ऑडियंस को इंतजार?Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब लगता है कि ये इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है, क्योंकि आमिर और सेंसर बोर्ड के बीच एक नया विवाद शुरू होता दिख रहा है.
Read more »

Sitaare Zameen Par की स्क्रीनिंग पर Shah Rukh-Salman का वेलकम करते दिखे Aamir Khan, गर्लफ्रेंड Gauri से भी मिलवायाSitaare Zameen Par की स्क्रीनिंग पर Shah Rukh-Salman का वेलकम करते दिखे Aamir Khan, गर्लफ्रेंड Gauri से भी मिलवायाAamir Khan Sitaare Zameen Par Screening: आमिर खान की सितारे जमीन पर जल्द ही सिनेमाघरों पर धाबा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Sitaare Zameen Par Movie Review: 'सितारे जमीन पर' से आमिर खान की पर्दे पर धमाकेदार वापसीSitaare Zameen Par Movie Review: 'सितारे जमीन पर' से आमिर खान की पर्दे पर धमाकेदार वापसीSitaare Zameen Par Movie Review: पिछले 7 सालों से बॉक्स ऑफिस पर असफल चल रहे बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म 'सितारे जमीन पर' से बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी की है. उनकी यह फिल्म सीधे दिल को छूती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:56:40