Shashi Tharoor: 'अन्याय के आगे झुकने और स्वीकार करने से अड़ियल होना बेहतर', US मंत्री बेसेंट के बयान पर थरूर

Shashi Tharoor News

Shashi Tharoor: 'अन्याय के आगे झुकने और स्वीकार करने से अड़ियल होना बेहतर', US मंत्री बेसेंट के बयान पर थरूर
AmericaScott BesantCongress
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अन्याय के आगे झुकने और उसे स्वीकार करने से अड़ियल रुख अपनाना कहीं बेहतर है। थरूर का यह कटाक्ष अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अन्याय के आगे झुकने और उसे स्वीकार करने से अड़ियल रुख अपनाना कहीं बेहतर है। थरूर का यह कटाक्ष अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान पर आया है, जिन्होंने कहा था कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में थोड़ा अड़ियल रुख अपना रहा है। अक्तूबर के अंत तक सभी टैरिफ और व्यापार सौदों को पूरा करने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में बेसेंट ने कहा था कि यह एक आकांक्षा है। बेसेंट ने मंगलवार को कहा, 'मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में हैं। जो बड़े व्यापार सौदे नहीं हुए हैं या जिन पर सहमति नहीं बनी है- स्विट्जरलैंड अभी भी मौजूद है, भारत थोड़ा अड़ियल रुख अपना रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर और उनके वकीलों की टीम इस सब को दबाने में व्यस्त हैं।' बेसेंट के बयान पर शशि थरूर ने किया कटाक्ष बेसेंट के इस बयान के बाद कांग्रेस सांसद थरूर ने कटाक्ष किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मैंने सुना है कि कुछ लोग भारत पर 'अड़ियल' होने का आरोप लगा रहे हैं। मैं कहता हूं कि अन्याय के प्रति विनम्र या मौन रहने से बेहतर है कि अड़ियल बना जाए।' ये भी पढ़ें: EC Vs Congress : 'राहुल को नोटिस तो अनुराग ठाकुर को छूट क्यों?' कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछा तीखा सवाल थरूर ने एक्स यूजर से पूछा- आप कहना क्या चाहते हो? थरूर के मुश्किल अंग्रेजी शब्दों के इस्तेमाल की आदत पर एक एक्स यूजर ने कटाक्ष करते हुए लंबा-चौड़ा उलझा हुआ वाक्य लिखा, जिसमें भाईचारे को छोड़ने, बड़बोले लोगों के बेवकूफी भरे व्यवहार और एक चालाक नेता के इशारों जैसी बातें कहीं। इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया, 'भाई, आप कहना क्या चाहते हो?' व्यापार वार्ता के बीच ट्रंप ने लगाया 50 फीसदी टैरिफ इस बीच, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल ही रही थी कि तभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान कर दिया। इसमें भारत द्वारा रूस से खरीदे जाने वाले तेल पर 25 फीसदी का टैरिफ भी शामिल है। यह नियम 27 अगस्त से लागू होगा। राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा भारत ट्रंप के टैरिफ पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। साथ ही कहा कि भारत को निशाना बनाना 'गलत और अनुचित' है। भारत ने यह भी कहा कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। ये भी पढ़ें: नौसेना को मिला इक्षक: 80 % से ज्यादा स्वदेशी, गहरे पानी का सर्वेक्षण और नौवहन चैनलों-मार्गों का निर्धारण करेगा 25 अगस्त से भारत आने वाली है अमेरिकी टीम ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ ऐसे समय में लगाया है, जब 25 अगस्त से अमेरिकी अधिकारी भारत आकर व्यापार समझौते पर छठे दौर की वार्ता करने वाले हैं। दोनों देश इस साल अक्तूबर-नवंबर तक इस समझौते के पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य बना रहे हैं।.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अन्याय के आगे झुकने और उसे स्वीकार करने से अड़ियल रुख अपनाना कहीं बेहतर है। थरूर का यह कटाक्ष अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान पर आया है, जिन्होंने कहा था कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में थोड़ा अड़ियल रुख अपना रहा है। अक्तूबर के अंत तक सभी टैरिफ और व्यापार सौदों को पूरा करने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में बेसेंट ने कहा था कि यह एक आकांक्षा है। बेसेंट ने मंगलवार को कहा, 'मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में हैं। जो बड़े व्यापार सौदे नहीं हुए हैं या जिन पर सहमति नहीं बनी है- स्विट्जरलैंड अभी भी मौजूद है, भारत थोड़ा अड़ियल रुख अपना रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर और उनके वकीलों की टीम इस सब को दबाने में व्यस्त हैं।' बेसेंट के बयान पर शशि थरूर ने किया कटाक्ष बेसेंट के इस बयान के बाद कांग्रेस सांसद थरूर ने कटाक्ष किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मैंने सुना है कि कुछ लोग भारत पर 'अड़ियल' होने का आरोप लगा रहे हैं। मैं कहता हूं कि अन्याय के प्रति विनम्र या मौन रहने से बेहतर है कि अड़ियल बना जाए।' ये भी पढ़ें: EC Vs Congress: 'राहुल को नोटिस तो अनुराग ठाकुर को छूट क्यों?' कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछा तीखा सवाल थरूर ने एक्स यूजर से पूछा- आप कहना क्या चाहते हो? थरूर के मुश्किल अंग्रेजी शब्दों के इस्तेमाल की आदत पर एक एक्स यूजर ने कटाक्ष करते हुए लंबा-चौड़ा उलझा हुआ वाक्य लिखा, जिसमें भाईचारे को छोड़ने, बड़बोले लोगों के बेवकूफी भरे व्यवहार और एक चालाक नेता के इशारों जैसी बातें कहीं। इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया, 'भाई, आप कहना क्या चाहते हो?' व्यापार वार्ता के बीच ट्रंप ने लगाया 50 फीसदी टैरिफ इस बीच, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल ही रही थी कि तभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान कर दिया। इसमें भारत द्वारा रूस से खरीदे जाने वाले तेल पर 25 फीसदी का टैरिफ भी शामिल है। यह नियम 27 अगस्त से लागू होगा। राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा भारत ट्रंप के टैरिफ पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। साथ ही कहा कि भारत को निशाना बनाना 'गलत और अनुचित' है। भारत ने यह भी कहा कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। ये भी पढ़ें: नौसेना को मिला इक्षक: 80 % से ज्यादा स्वदेशी, गहरे पानी का सर्वेक्षण और नौवहन चैनलों-मार्गों का निर्धारण करेगा 25 अगस्त से भारत आने वाली है अमेरिकी टीम ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ ऐसे समय में लगाया है, जब 25 अगस्त से अमेरिकी अधिकारी भारत आकर व्यापार समझौते पर छठे दौर की वार्ता करने वाले हैं। दोनों देश इस साल अक्तूबर-नवंबर तक इस समझौते के पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य बना रहे हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

America Scott Besant Congress India News In Hindi Latest India News Updates शशि थरूर अमेरिका स्कॉट बेसेंट कांग्रेस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

थरूर बोले-पहली वफादारी देश के लिए, पार्टी के लिए नहीं: दूसरे दलों के साथ मिलकर काम करना चाहिए, इसे गद्दारी ...थरूर बोले-पहली वफादारी देश के लिए, पार्टी के लिए नहीं: दूसरे दलों के साथ मिलकर काम करना चाहिए, इसे गद्दारी ...Congress LeaderShashi Tharoor Kochi Visit Update; कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा कि किसी भी नेता की पहली वफादारी देश के प्रति होनी चाहिए,
Read more »

कांग्रेस नेता मुरलीधरन बोले- थरूर अब हमारे साथ नहीं: जब तक वे अपना रुख नहीं बदलते, उन्हें पार्टी कार्यक्रम ...कांग्रेस नेता मुरलीधरन बोले- थरूर अब हमारे साथ नहीं: जब तक वे अपना रुख नहीं बदलते, उन्हें पार्टी कार्यक्रम ...Congress Muraleedharan Shashi Tharoor Dispute; केरल कांग्रेस के सीनियर नेता के.
Read more »

GK Quiz: ऐसा कौन सा फल है जो पेड़ पर नहीं पकता?GK Quiz: ऐसा कौन सा फल है जो पेड़ पर नहीं पकता?GK Quiz in Hindi: यह लोगों को दुनिया को बेहतर ढंग से समझने, नई चीजों के बारे में जानने और सीखने, और दूसरों के साथ बातचीत करने में मदद कर सकता है.
Read more »

Tariff Row: टैरिफ टैक्स विवाद पर शशि थरूर की प्रतिक्रिया, दिए ये सुझावTariff Row: टैरिफ टैक्स विवाद पर शशि थरूर की प्रतिक्रिया, दिए ये सुझावTariff Row: टैरिफ टैक्स विवाद पर शशि थरूर की प्रतिक्रिया, दिए ये सुझाव Shashi Tharoor Reacts on US Tariff row देश
Read more »

'वोट चोरी' मुद्दे पर राहुल गांधी के साथ खड़े हुए शशि थरूर, चुनाव आयोग से कही ये बातें'वोट चोरी' मुद्दे पर राहुल गांधी के साथ खड़े हुए शशि थरूर, चुनाव आयोग से कही ये बातें'वोट चोरी' मुद्दे पर राहुल गांधी के साथ खड़े हुए शशि थरूर, चुनाव आयोग से कही ये बातें Shashi Tharoor Supports Rahul Gandhi on Alleged Vote Chori Row देश
Read more »

ट्रंप-पुतिन के बीच सहमति न बनने पर अमेरिका ने भारत पर और टैरिफ़ बढ़ाने की धमकी दीट्रंप-पुतिन के बीच सहमति न बनने पर अमेरिका ने भारत पर और टैरिफ़ बढ़ाने की धमकी दीअमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि भारत पर अतिरिक्त टैरिफ़ बढ़ाने का फ़ैसला ट्रंप और पुतिन के बीच शुक्रवार को होने वाली बैठक के नतीजे पर निर्भर करेगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:50:39