Share Market: एफपीआई ने जुलाई के पहले सप्ताह में 7962 करोड़ रुपये का निवेश किया, अब बजट पर निवेशकों की नजर

Share Market News

Share Market: एफपीआई ने जुलाई के पहले सप्ताह में 7962 करोड़ रुपये का निवेश किया, अब बजट पर निवेशकों की नजर
FpiForeign Portfolio InvestorsFpis
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

Share Market: एफपीआई ने जुलाई के पहले सप्ताह में 7962 करोड़ रुपये का निवेश किया, अब बजट पर निवेशकों की नजर

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जुलाई के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में 7,962 करोड़ रुपये का निवेश किया। आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय बाजारों में एफपीआई की ओर से कुल निवेश भी इस साल एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। एनएसडीएल के अनुसार यह आंकड़ा 103,934 करोड़ रुपये है। इंडोनेशिया और मलेशिया में भी एफपीआई का मजबूत प्रवाह दुनिया के अन्य उभरते बाजारों में भी इस महीने एफपीआई का अच्छा खासा प्रवाह हुआ। इंडोनेशिया को 127 मिलियन डॉलर का एफपीआई निवेश मिला, मलेशिया को 81 मिलियन डॉलर, फिलीपींस को केवल 5 मिलियन डॉलर का प्रवाह प्राप्त हुआ और दक्षिण कोरिया को जुलाई के पहले सप्ताह में 927 मिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निवेश मिला। हालांकि, थाईलैंड और वियतनाम के इक्विटी बाजारों में क्रमशः 69 मिलियन डॉलर और 68 मिलियन डॉलर का बहिर्वाह देखा गया। विनिर्माण क्षेत्र के लिए मजबूत सरकारी समर्थन के प्रति बाजार आशावादी बाजार आगामी आम बजट में अर्थव्यवस्था, विशेष रूप से विनिर्माण क्षेत्र के लिए मजबूत सरकारी समर्थन के प्रति आशावादी बना रहा। आईटी सेवाओं के शेयरों में भी FY25 की पहली तिमाही के आंकड़ोें के पहले मजबूती दिख रही है। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि एफपीआई प्रवाह में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है। इससे पहले जून में एफपीआई दो महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजारों में शुद्ध खरीदार बन गए थे। चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद महीने की शुरुआत में बिकवाली के बाद जून में एफपीआई ने भारतीय इक्विटी में 26,565 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। जुलाई में आने वाले पूर्ण बजट पर निवेशकों की नजर इससे पहले मई में एफपीआई ने शेयर बाजार से 25,586 करोड़ रुपये की निकासी की थी, जबकि अप्रैल में एफपीआई ने 8,671 करोड़ रुपये की निकासी की थी। बिकवाली के इस ट्रेंड ने भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बनाया। लेकिन अब, एफपीआई निवेश में वृद्धि भारत की बाजार क्षमता और आर्थिक दृष्टिकोण में निवेशकों के नए विश्वास की ओर इशारा करती है। निवेशक केंद्र सरकार की ओर से इसी महीने पेश किए जाने वाले पूर्ण बजट पर नजर बनाए हुए हैं। आगे बाजार की चाल बहुत हद तक बजट में सरकार की घोषणाओं से ही तय होगी।.

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जुलाई के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में 7,962 करोड़ रुपये का निवेश किया। आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय बाजारों में एफपीआई की ओर से कुल निवेश भी इस साल एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। एनएसडीएल के अनुसार यह आंकड़ा 103,934 करोड़ रुपये है। इंडोनेशिया और मलेशिया में भी एफपीआई का मजबूत प्रवाह दुनिया के अन्य उभरते बाजारों में भी इस महीने एफपीआई का अच्छा खासा प्रवाह हुआ। इंडोनेशिया को 127 मिलियन डॉलर का एफपीआई निवेश मिला, मलेशिया को 81 मिलियन डॉलर, फिलीपींस को केवल 5 मिलियन डॉलर का प्रवाह प्राप्त हुआ और दक्षिण कोरिया को जुलाई के पहले सप्ताह में 927 मिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निवेश मिला। हालांकि, थाईलैंड और वियतनाम के इक्विटी बाजारों में क्रमशः 69 मिलियन डॉलर और 68 मिलियन डॉलर का बहिर्वाह देखा गया। विनिर्माण क्षेत्र के लिए मजबूत सरकारी समर्थन के प्रति बाजार आशावादी बाजार आगामी आम बजट में अर्थव्यवस्था, विशेष रूप से विनिर्माण क्षेत्र के लिए मजबूत सरकारी समर्थन के प्रति आशावादी बना रहा। आईटी सेवाओं के शेयरों में भी FY25 की पहली तिमाही के आंकड़ोें के पहले मजबूती दिख रही है। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि एफपीआई प्रवाह में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है। इससे पहले जून में एफपीआई दो महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजारों में शुद्ध खरीदार बन गए थे। चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद महीने की शुरुआत में बिकवाली के बाद जून में एफपीआई ने भारतीय इक्विटी में 26,565 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। जुलाई में आने वाले पूर्ण बजट पर निवेशकों की नजर इससे पहले मई में एफपीआई ने शेयर बाजार से 25,586 करोड़ रुपये की निकासी की थी, जबकि अप्रैल में एफपीआई ने 8,671 करोड़ रुपये की निकासी की थी। बिकवाली के इस ट्रेंड ने भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बनाया। लेकिन अब, एफपीआई निवेश में वृद्धि भारत की बाजार क्षमता और आर्थिक दृष्टिकोण में निवेशकों के नए विश्वास की ओर इशारा करती है। निवेशक केंद्र सरकार की ओर से इसी महीने पेश किए जाने वाले पूर्ण बजट पर नजर बनाए हुए हैं। आगे बाजार की चाल बहुत हद तक बजट में सरकार की घोषणाओं से ही तय होगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Fpi Foreign Portfolio Investors Fpis Equity Market Indian Markets Nsdl Kotak Securities National Securities Depository Limited Union Budget Business News In Hindi Bazar News In Hindi Bazar Hindi News शेयर मार्केट एफपीआई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bad Boys 4: 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' ने छुआ 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, क्या तोड़ पाएगी तीसरे पार्ट का रिकॉर्ड?Bad Boys 4: 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' ने छुआ 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, क्या तोड़ पाएगी तीसरे पार्ट का रिकॉर्ड?विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेन्स की फिल्म 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' ने पहले वीकेंड में $100 मिलियन (भारतीय मुद्रा में लगभग 835 करोड़ रुपये) से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
Read more »

कंगाल पाकिस्तान ने 15% बढ़ाया रक्षा बजट, चीन के लिए अच्छी खबर, जानें क्यों?कंगाल पाकिस्तान ने 15% बढ़ाया रक्षा बजट, चीन के लिए अच्छी खबर, जानें क्यों?पाकिस्तान ने साल 2024-25 के लिए रक्षा बजट का ऐलान किया है। इस सत्र के दौरान पाकिस्तान अपनी रक्षा पर 2.122 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये (लगभग 7.
Read more »

एफपीआई ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में 11,730 करोड़ रुपये डालेएफपीआई ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में 11,730 करोड़ रुपये डालेताजा निवेश के बाद इस महीने अबतक एफपीआई की शेयरों से शुद्ध निकासी 3064 करोड़ रुपये रही है।मई में एफपीआई ने चुनावी नतीजों से पहले शेयरों से 25586 करोड़ रुपये निकाले थे। वहीं मारीशस के साथ भारत की कर संधि में बदलाव और अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल में निरंतर वृद्धि की चिंताओं के कारण अप्रैल में उन्होंने 8700 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की...
Read more »

₹100000 की छूट? टैक्सपेयर्स को बजट में मिल सकता है ये तोहफा₹100000 की छूट? टैक्सपेयर्स को बजट में मिल सकता है ये तोहफासबसे पहले साल 2018 के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नौकरीपेशा वर्ग को राहत देने के नाम पर 40,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन का ऐलान किया था.
Read more »

AK-203: पीएम मोदी के रूस दौरे से पहले भारतीय सेना के लिए गुड न्यूज, 35000 एके-203 राइफल्स की हुई डिलीवरीAK-203: पीएम मोदी के रूस दौरे से पहले भारतीय सेना के लिए गुड न्यूज, 35000 एके-203 राइफल्स की हुई डिलीवरीभारत सरकार की तरफ से इन असाल्ट राइफलों को बनाने के लिए जुलाई 2021 में रूस के साथ 5000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया था।
Read more »

गजब के ये 21 शेयर... 10 हजार को 10 साल में बना दिया 10 लाख!गजब के ये 21 शेयर... 10 हजार को 10 साल में बना दिया 10 लाख!पिछले 10 साल में 21 शेयरों ने सिर्फ 10 हजार रुपये के निवेश पर 10 लाख रुपये और उससे ज्‍यादा का रिटर्न दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:44:03