Sharda Sinha Health Update पद्म भूषण से सम्मानित बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी हालत को लेकर एक-एक मिनट अहम है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है। अंशुमान ने अपनी मां की हालत गंभीर बताते हुए लोगों से छठ मैया से प्रार्थना करने...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Sharda Sinha Health Update : पद्म भूषण से सम्मानित बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी हालत को लेकर एक-एक मिनट अहम है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है। अंशुमान ने अपनी मां की हालत गंभीर बताते हुए सभी व्रतियों से छठ मैया से प्रार्थना करने की अपील है। इसके साथ उनके बेटे ने छठ से पहले अपना नया गाना 'दुखवा मिटायिन छठी मैया' रिलीज किया है। देखें वीडियो- शारदा सिन्हा जी की तबियत बिगड़ गई है और वह अब वेंटीलेटर पर हैं.
उनके बेटे ने सभी से प्रार्थना करने की अपील की है.🙏 आपकी प्रार्थनाएँ और शुभकामनाएँ उनके लिए महत्वपूर्ण हैं.#shardasinha #BreakingNews pic.twitter.com/21wgNHXWhM — Shubham Singh November 4, 2024 25 अक्तूबर से एम्स में हैं भर्ती बता दें कि बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को बीते 25 अक्तूबर को तबीयत बिगड़ने पर एम्स के कैंसर सेंटर मेडिकल आंकालोजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। मेडिकल आंकोलाजी विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। शारदा सिन्हा के छठ पूजा के गीत हैं बेहद लोकप्रिय उनकी पहचान मैथिली व भोजपुरी की लोक गायिका की रही है। उनके छठ पूजा के गीत बेहद लोकप्रिय हैं और उन्हें बिहार कोकिला के रूप में भी जाना जाता है, लेकिन उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। खबर अपडेट की जा रही है...
Sharda Sinha Sharda Sinha Health Update Sharda Sinha On Ventilator Sharda Sinha News Sharda Sinha In Delhi Aiims Sharda Sinha Ventilator News Sharda Sinha Health Padma Shri Padma Bhushan Chhath Puja Prayers Bihar Kokila Anshuman Sinha Youtube Live Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sharda Sinha Health: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने पूछा शारदा सिन्हा हाल चाल, जानें कैसी अब तबीयतSharda Sinha Health: बिहार की स्वर कोकिला लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक खराब हो जाने क बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उनके बेटे से उनका हाल चाल पूछा.
Read more »
शारदा सिन्हा ने छठ से पहले बिहारियों को दिया तगड़ा झटका, ICU में हुईं भर्ती, जानिए कैसी है हालत?मनोरंजन: Sharda Sinha Hospitalized: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होने कि वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया .
Read more »
Sharda Sinha Health Update: शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, AIIMS में वेंटिलेटर पर किया शिफ्टSharda Sinha Health Update News: लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत ठीक नहीं चल रही है. सिन्हा पिछले तीन दिन से दिल्ली के एम्स के आईसीयू में भर्ती है. एम्स से शारदा सिन्हा का हेल्थ अपडेट सामने आया है.
Read more »
शारदा सिन्हा की स्थिति है गंभीर, बिहार की कोकिला की तबीयत ने फीकी की छठ पूजा की रौनकमनोरंजन: Sharda Sinha Health Update: शारदा सिन्हा की तबीयत पिछले काफी दिनों से ठीक नहीं है और उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Read more »
इधर अस्पताल में एडमिट हैं शारदा सिन्हा, उधर रिलीज हुआ छठ का नया गाना, मचा रहा धमालमनोरंजन: Sharda Sinha New Song: अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भी शारदा सिन्हा ने अपने फैंस को निराश नहीं किया है और उनका छठ का नया गाना रिलीज हो गया है.
Read more »
Sharda Sinha Health: शारदा सिन्हा को वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट, बेटे ने की दुआओं की अपीलSharda Sinha: शारदा सिन्हा के हेल्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि तबीयत ज्याजा बिगड़ने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है.
Read more »
