Sharda Sinha Health Update: शारदा सिन्हा की हेल्थ को लेकर तरह-तरह की खबरों को देखते हुए उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने अपनी मां शारदा का हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं. ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. वह कॉन्शियस हैं.
नई दिल्ली. भोजपुरी इंडस्ट्री की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा नई दिल्ली एम्स में भर्ती हैं. पिछले हफ्ते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. हालत बिगड़ती देख उन्हें आईसीयू में रखा गया. वह अभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं.
उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने एक वीडियो जारी किया और हेल्थ अपडेट दिया. कई जगह खबरें आईं कि शारदा सिन्हा को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जिसे उनके बेटे खारिज किया. उन्होंने एक वीडियो जारी किया और कहा कि वह अपनी मां के साथ एम्स में ही हैं. उनकी देखरेख कर रहे हैं. अंशुमन सिन्हा ने कहा, “मैं अस्पताल परिसर में हूं. वो आईसीयू में एडमिट हैं. कुछ जगहों से गलत न्यूज आ रही है. मैं उसका खंडन करने के लिए सामने आया हूं. शारदा जी इस समय आईसीयू में हैं और अपनी स्थिति से लड़ रही हैं. कुछ न्यूज चैनल पर कहा जा रहा है कि उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है और यह भी प्रमाणित कर रहे हैं कि यह खबर एम्स के डायरेक्टर ने बताई है. यह बिल्कुल गलत है.” View this post on Instagram A post shared by Sharda Sinha अंशुमन सिन्हा ने कहा, “शारदा सिन्हा वेंटिलेटर पर नहीं हैं. वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. स्थिति गंभीर जरूर है, लेकिन वेंटिलेटर पर होने का मतलब है कि जिसके बारे में लोग जानते ही आधी उम्मीद खुद हार जाते हैं. पर ऐसा नहीं है. उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट नहीं किया गया है. वह कॉन्शियस है. आज मेरी उनसे मुलाकात हुई है. वंदना से मुलाकात है. उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है.” शारदा सिन्हा बॉलीवुड में भी गाए गाने बता दें, शारदा सिन्हा ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने खासतौर पर भोजपुरी और मैथिली में गाने गाए. सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ में भी उन्होंने गाने गाए. म्यूजिक में उनके योगदान के लिए उन्हें 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sharda Sinha: पद्मभूषण लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर, दिल्ली AIIMS में भर्तीSharda Sinha Health Update: बिहार की लोकप्रिय लोक गायिका पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. एम्स में उनका इलाज एक सप्ताह से चल रहा है.
Read more »
Sharda Sinha Critical: मशहूर गायिका Sharda Sinha की हालत गंभीर, एक सप्ताह से Delhi AIIMS में भर्तीSharda Sinha Critical: सुरीली आवाज में भोजपुरी पारम्परिक लोकगीत गाने वाली मशूहर गायिका शारदा सिन्हा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Sharda Sinha Health: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने पूछा शारदा सिन्हा हाल चाल, जानें कैसी अब तबीयतSharda Sinha Health: बिहार की स्वर कोकिला लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक खराब हो जाने क बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उनके बेटे से उनका हाल चाल पूछा.
Read more »
शारदा सिन्हा ने छठ से पहले बिहारियों को दिया तगड़ा झटका, ICU में हुईं भर्ती, जानिए कैसी है हालत?मनोरंजन: Sharda Sinha Hospitalized: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होने कि वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया .
Read more »
हालत गंभीर जरूर है लेकिन वेंटिलेटर पर नहीं हैं शारदा सिन्हा, बेटे ने अस्पताल से वीडियो शेयर कर बताई सब बातेंलोक गायिका शारदा सिन्हा एम्स में भर्ती हैं. लगातार उनकी तबीयत को लेकर तरह तरह की बातें हो रही थीं. ऐसे में अब उनके बेटे ने सही हेल्थ अपडेट जारी करके अफवाह फैलाने वालों से अनुरोध किया है. जानें सिंगर का हेल्थ अपडेट.
Read more »
Sharda Sinha Health Update: शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, AIIMS में वेंटिलेटर पर किया शिफ्टSharda Sinha Health Update News: लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत ठीक नहीं चल रही है. सिन्हा पिछले तीन दिन से दिल्ली के एम्स के आईसीयू में भर्ती है. एम्स से शारदा सिन्हा का हेल्थ अपडेट सामने आया है.
Read more »
