Shardiya Navratri 2025: नवरात्र में घर ले आएं ये शुभ चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सारे कष्ट

वरात्रि News

Shardiya Navratri 2025: नवरात्र में घर ले आएं ये शुभ चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सारे कष्ट
शारदीय नवरात्रिनवरात्रि पूजानवरात्रि में लाएं ये शुभ चीजें
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 63%

Shardiya Navratri 2025: इस साल शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं. इन नौ पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इन दिनों विधिपूर्वक माता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के समय कुछ विशेष चीजों को घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है.

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व माना गया है. इस साल शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं. नवरात्र के ये नौ दिन अत्यंत शुभ माने जाते हैं और इन दिनों में मां दुर्गा की विधिपूर्वक उपासना करना अत्यंत फलदायी होता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन अवधि में मां दुर्गा की भक्ति और पूजा करने से भक्त की मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है. इसके साथ ही, नवरात्र के दौरान कुछ विशेष वस्तुओं को खरीदना और घर लाना भी शुभ फलों का कारण माना जाता है. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, नकारात्मकता दूर होती हैं. आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में जिन्हें नवरात्र में विशेष रूप से घर लाना शुभ माना गया है.चांदी का सामानधार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र के अवसर पर चांदी का कोई भी सामान खरीदना अत्यंत शुभ होता है. यह आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है. घर में चांदी का प्रयोग विशेष रूप से पूजा-पाठ के समय किया जाता है, क्योंकि यह समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है. नवरात्र में चांदी की किसी भी वस्तु को खरीदकर मां दुर्गा को अर्पित करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. Advertisement श्रृंगार का सामानमां दुर्गा को शृंगार करना बेहद पसंद है. विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए यह शुभ माना जाता है कि वे नवरात्र के दौरान लाल चुनरी और सुहाग की अन्य चीजें माता को अर्पित करें. ऐसा करने से पति की आयु में वृद्धि होती है, वैवाहिक जीवन सुखद बनी रहता है. वहीं कुंवारी कन्याओं के लिए भी यह उपाय अत्यंत फलदायी है. मिट्टी के बर्तन और कलशनवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व है. इस कलश के लिए मिट्टी का उपयोग करना पवित्र और शुभ माना जाता है. मिट्टी के बर्तन और कलश बेहद पवित्र माने जाते हैं और यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माने गए हैं. मां दुर्गा की पूजा के लिए मिट्टी के बर्तन खरीदना और उनका उपयोग करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.तुलसी का पौधानवरात्र के पावन अवसर पर तुलसी का पौधा घर लाना अत्यंत लाभकारी माना गया है. तुलसी बेहद पवित्र मानी जाती है और इस दौरान इसे घर में लाने से सुख- समृद्धि का संचार होता है. तुलसी का पौधा घर में रखने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

शारदीय नवरात्रि नवरात्रि पूजा नवरात्रि में लाएं ये शुभ चीजें मां दुर्गा मां दुर्गा की पूजा कृपा माता रानी को प्रसन्न Navratri Shardiya Navratri Navratri Pooja Auspicious Things To Bring Home This Navratri Bring These Things Home For Good Luck And Prosper Mata Rani Blessings Maa Durga Pooja Ma Durga Favorite Things

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Shardiya Navratri 2025: नवरात्र में जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वादShardiya Navratri 2025: नवरात्र में जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वादShardiya Navratri 2025: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान मां दुर्गा की मूर्ति घर या मंदिरों में स्थापित की जाती है और 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. शारदीय नवरात्र आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और नवमी तिथि तक मनाई जाती है.
Read more »

Shardiya Navratri 2025: नवरात्र में घर पर लगाएं ये शुभ पौधे, धन-धान्य में होगी वृद्धिShardiya Navratri 2025: नवरात्र में घर पर लगाएं ये शुभ पौधे, धन-धान्य में होगी वृद्धिShardiya Navratri 2025: इस साल शारदीय नवरात्र की शुरूआत 22 सितंबर से हो रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन काल में घर पर कुछ शुभ पौधे लगाना अत्यंत शुभ माना गया है.
Read more »

Shardiya Navratri 2025 Puja Samagri: इस दिन से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, अभी नोट करें घटस्थापना की सामग्रीShardiya Navratri 2025 Puja Samagri: इस दिन से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, अभी नोट करें घटस्थापना की सामग्रीवैदिक पंचांग के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्र Shardiya Navratri 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। यह पर्व मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना Shardiya Navratri 2025 Ghatasthapana Muhurat की जाती है और मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना होती है। इससे साधक पर मां दुर्गा की कृपा बरसती...
Read more »

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि से पहले ही नोट करें ये जरूरी वास्तु टिप्स, माता रानी के आगमन पर घर में फैलेगी समृद्धि!Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि से पहले ही नोट करें ये जरूरी वास्तु टिप्स, माता रानी के आगमन पर घर में फैलेगी समृद्धि!Shardiya Navratri 2025 Vastu Tips: शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा की उपासना की जाती है लेकिन उससे पहले अगर घर के वास्तु तो ठीक कर लिया जाए तो इससे घर में सकारात्मकता आ सकती है और मातारानी प्रसन्नता से घर में प्रवेश करेंगी.
Read more »

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र पर करें ये काम, सुख-समृद्धि से भरा रहेगा दिनशारदीय नवरात्र Shardiya Navratri 2025 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्र में मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और उनका आशीर्वाद मिलता है तो आइए करते...
Read more »

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र में क्या खाएं और क्या नहीं? व्रत से पहले जान लें इसके नियमShardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र में क्या खाएं और क्या नहीं? व्रत से पहले जान लें इसके नियमशारदीय नवरात्र Shardiya Navratri 2025 का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है जिसमें भक्त व्रत रखते हैं। इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है जिसका पालन हर किसी को करना चाहिए। ऐसे में इस व्रत के नियम को जानते हैं। ताकि व्रत में किसी भी तरह का विघ्न न...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:30:17