Shaheed Diwas 2019: महज क्रांतिकारी नहीं थे भगत सिंह, कुछ ऐसा था उनका प्रभाव BhagatSingh ShaheedDiwas
महज क्रांतिकारी नहीं थे भगत सिंह आज भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक सबसे नामचीन शख्सियत शहीद भगत सिंह का 89वां शहादत दिवस है। उन्होंने 23 मार्च, 1931 को देश की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। भगत सिंह सिर्फ भारत के ही नायक नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान में भी समान रूप से आदर और सम्मान पाते हैं। वे दोनों देशों के साझा नायक हैं। भगत सिंह की छवि उपनिवेशवाद के विरोधी और प्रखर राष्ट्रवादी के रूप में बना दी गई है, जो उनके संबंध में पूर्ण सत्य नहीं है। वह एक शहीद से भी बढ़कर बहुत कुछ थे। इंकलाब की उनकी अवधारणा सिर्फ राजनीतिक दायरे में सीमित नहीं थी, बल्कि सामाजिक मुद्दों से भी जुड़ी थी। वह भारत को सिर्फ अंग्रेजों की दासता से ही मुक्त नहीं कराना चाहते थे, बल्कि उसे सामाजिक बुराइयों से छुटकारा भी दिलाना चाहते थे। देश पर मर-मिटने से पहले वह दो साल तक अंग्रेजों की कैद में रहे थे। वहीं से उन्होंने अपने सभी महत्वपूर्ण लेख लिखे। हालांकि 1924 में जब वह सत्रह साल के थे तभी से ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने लगे थे। 22 नवंबर, 1924 में ‘यूनिवर्सल ब्रदरहूड’ शीर्षक से लिखे अपने एक लेख में वह लिखते हैं कि ‘यदि आप शांति, खुशी और विश्व बंधुत्व का संदेश देने के सच में इच्छुक हैं तो अपमान और तिरस्कार के खिलाफ आवाज उठाना सीखिए।’‘मैं नास्तिक क्यों हूं’ नामक अपना चर्चित लेख भगत सिंह ने तब लिखा था जब वह जेल में थे। यह सबसे पहले लाला लाजपत राय के अखबार ‘द पीपल’ में प्रकाशित हुआ था।इसमें अपने नास्तिक होने की खास वजह के बारे में भगत सिंह लिखते हैं, ‘मैं पूछता हूं कि आपका सर्वशक्तिमान ईश्वर किसी को कोई पाप या अपराध करने से क्यों नहीं रोकता? जब वे लोग ऐसा करते हैं तब वह कहां रहता है, जबकि वह इन्हें आसानी से रोक सकता है? वह युद्ध उन्मादियों को क्यों नहीं मारता? वह भारत को आजाद करने के लिए क्यों नहीं अंग्रेजों के दिलोदिमाग में थोड़ी संवेदना जगाता? कैद के दौरान अपने साथियों सुखदेव और राजगुरु सहित दूसरे राजनीतिक कैदियों जिसमें महान बंगाली क्रांतिकारी जतिन दास भी शामिल थे, के साथ मिलकर भगत सिंह ने भूख हड़ताल की थी। इसका मकसद जेल की स्थिति को सुधारना और भारतीय कैदियों को भी यूरोपीय कैदियों के सामान सुविधाएं दिलाना था। वह भूख हड़ताल 116 दिनों तक चली। 63वें दिन जतिन दास की मृत्यु हो गई। जतिन दास के देहांत के कुछ ही सप्ताह पहले जवाहरलाल नेहरू जेल में उनसे और भगत सिंह से मिले थे। वह कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। नेहरू ने इसका जिक्र अपनी जीवनी में इस प्रकार किया है, ‘भूख हड़ताल के आरंभिक दिनों में मैं लाहौर में ही था। मुझे कैदियों से मिलने की अनुमति दी गई। मैंने भगत सिंह और जतिन दास आदि को पहली बार देखा। वे बहुत अधिक बात करने की स्थिति में नहीं थे। भगत सिंह का चेहरा बहुत ही आकर्षक और बौद्धिक था। वह धैर्यवान और शांत लग रहे थे। उन्होंने बहुत ही सज्जनता से देखा और बात की.
..जतिन दास भी सहज और नम्र थे...वह थोड़े दर्द में थे।’क्रांतिकारी भगत सिंह सामाजिक सुधार को लेकर काफी प्रतिबद्ध थे। यह स्वाभाविक था कि उन्होंने अपने समय के दो युवा आइकन जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस की बहुत प्रशंसा की। 1928 में उन्होंने लिखा, ‘वर्तमान परिदृश्य में सुभाष चंद्र बोस और पंडित नेहरू दो महत्वपूर्ण युवा नेता हैं। जनता पर दोनों का प्रभाव दिख रहा है और दोनों स्वतंत्रता संग्राम में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दोनों बुद्धिमान और देशभक्त हैं।’ दोनों नेताओं के गुणों का बखान करने के बाद भगत सिंह पंजाब के युवाओं से कहते हैं, ‘समय की मांग है कि पंजाबी युवा इन नेताओं के विचारों पर ध्यान दें और अपनी दिशा तय करें। पंजाब को नए विचार चाहिए और यह पंडित नेहरू ही मुहैया करा सकते हैं। हालांकि इसका यह मतलब नहीं कि हमें उनका अंधभक्त बन जाना चाहिए।’ फांसी पर झूलने से कुछ ही दिनों पहले 2 फरवरी, 1931 को भगत सिंह ने युवाओं को सलाह दी, ‘सबसे पहले अपनी विशिष्टता छोड़ें, आरामतलबी से नाता तोड़े। फिर कार्य आरंभ करें। इंच दर इंच आपको आगे बढ़ना होगा। इसके लिए साहस, दृढ़ता और मजबूत इच्छाशक्ति की दरकार होगी। फिर कोई संकट और कोई भी बाधा आपकी राह नहीं रोक पाएंगी। कोई भी विफलता और छलकपट आपको हतोत्साहित नहीं करेंगी। तमाम कष्टों और बलिदानों के बीहड़ों को पार कर आप विजेता के रूप में सामने आएंगे।’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस की चौथी लिस्ट, थरूर को तिरुवनंतपुरम से, गौतमबुद्ध नगर से अरविंद सिंह चौहान को टिकटलोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सात, केरल की 12, छत्तीसगढ़ की पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो और अंडमान-निकोबार की एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं.
Read more »
भारत से दर्शन के लिए रोजाना 15,000 लोगों को अनुमती दे पाकिस्तान - सुखबीर सिंह बादलindia saying 15,000 people should be allowed per day at kartarpur gurudwara | पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर पर राजनीति कर रहा है- सुखबीर सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाक की दोहरी नीति की आलोचना की थी
Read more »
ग्वालियर सीट पर नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ प्रियदर्शनी राजे को उतार सकती है कांग्रेसनरेंद्र सिंह तोमर के सामने कांग्रेस एन वक्त पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी को उतार सकती है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: नाराज गिरिराज सिंह को मनाएंगे चिराग पासवान, नवादा सीट को लेकर मनमुटाव- Amarujalaबिहार की नवादा सीट लोजपा के खाते में जाने से नाराज चल रहे गिरिराज सिंह को लेकर चिराग पासवान का बयान आया है। चिराग पासवान
Read more »
गिरिराज सिंह को नाटक बंद करने की नसीहत देने वाले BJP एमएलसी के खिलाफ केसभारतीय जनता पार्टी के एमएलसी रजनीश कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर के एसीजेएम-प्रथम की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है. इसमें रजनीश पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपमानित करने का आरोप लगाया गया है. दरअसल, रजनीश ने कहा था कि गिरिराज सिंह को नाटक बंद कर देना चाहिए और बेगूसराय आकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करनी चाहिए.
Read more »
अपने आखिरी वक़्त में भगत सिंह ने भगवान के बारे में क्या कहा था?– News18 हिंदीbhagat singh's life story and his jail diary, he wrote in lahore central Jail, Remembering Shaheed Bhagat Singh, भगत सिंह का जीवन और उनकी जेल डायरी, जिसे उन्होंने लाहौर सेंट्रल जेल में लिखा था, bhagat singh,Sukhdev and Rajguru martyr day
Read more »
शहीद-ए-आजम भगत सिंह : मां की चाहत जिंदगी, बेटे की ख्वाहिश कुर्बानीदेश पर अपनी जान न्यौछावर कर देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने अपनी मां की ममता से ज्यादा तवज्जो भारत मां के प्रति अपने प्रेम को दी थी।
Read more »
23 मार्च का इतिहास, आज ही के दिन हुई थी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी-Navbharat TimesNews in Hindi: वर्ष 1931 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को ही फांसी दी गई थी।
Read more »
भगत सिंह दिवस पर पढ़ें मार्मिक प्रसंग : भगतसिंह और 'भाग्य'!आमतौर पर भगतसिंह के बारे में यह एक निर्भ्रांत तथ्य है कि वे एक घोषित नास्तिक थे, फिर भला 'भाग्य' से उनका क्या वास्ता हो सकता है? मगर हो सकता है नहीं, बल्कि था।
Read more »
