भारतीय कप्तान शुभमन गिल को गर्दन की चोट के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वह अब टीम होटल में आराम कर रहे हैं, लेकिन 22 नवंबर से गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट में वह खेलेंगे या नहीं, इसपर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है.
"IND vs SA Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान उनकी गर्दन में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें शनिवार शाम वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उपचार के दौरान गिल को आईसीयू में भी रखा गया, हालांकि उनकी स्थिति स्थिर बनी रही. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिल टीम होटल लौट आए हैं और अब आराम कर रहे हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, गिल अब बिना किसी दिक्कत के अपनी गर्दन हिला पा रहे हैं और दर्द भी काफी कम हो गया है. डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम चार से पांच दिन आराम करने की सलाह दी है.Advertisment सौरव गांगुली ने की मुलाकात रविवार को बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने लगभग 15 मिनट तक गिल से बातचीत की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली. गुवाहाटी टेस्ट में खेलेंगे या नहीं? गिल की उपलब्धता को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है. 22 नवंबर से गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेला जाना है, लेकिन मेडिकल टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि वे मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं. कोच गौतम गंभीर ने भी कहा कि फिजियो उनकी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा. आपको बता दें कि पहले टेस्ट के दौरान चोट लगने के बाद गिल सिर्फ तीन गेंदें खेल पाए और फिर मैदान छोड़ना पड़ा. उनकी अनुपस्थिति में उपकप्तान ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में टीम की कमान संभाली. पहले टेस्ट में भारत की हार, अफ्रीका ने ली बढ़त गिल के बाहर होने का असर भारतीय टीम के प्रदर्शन पर भी साफ दिखा. भारत 93 रन पर ऑल आउट हो गया और मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबला 30 रनों से जीत लिया. स्पिनर साइमन हार्मर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में कुल 8 विकेट चटकाए, जबकि दूसरी पारी में टेम्बा बावुमा ने महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाया. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका अब 1-0 से आगे है. यह 2012 के बाद ईडन गार्डन्स में भारत की पहली हार भी रही. टीम मंगलवार को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी, जहां अगले मैच से पहले गिल की फिटनेस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. यह भी पढ़ें- IND vs SA 2nd Test: कितनी तारीख को शुरू होगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम"
Sports News Shubman Gill Sports News Hindi Shubman Gill Injury Update Latest Sports News In Hindi IND Vs SA Test Series Shubman Gill Discharged From Hospital
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Shubman Gill Injury Update: शुभमन गिल की इंजरी पर BCCI ने दिया अपडेट, बताया कब मैदान पर करेंगे वापसी?Shubman Gill Injury Update: कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान शुभमन गिल ने महज 3 गेंदें खेलकर मैदान छोड़ दिया. इसपर अब बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी दी है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
Shubman Gill Injury Update: আচমকাই বিরাট ধাক্কা ভারতীয় দলে! গুরুতর চোটে মাঠ ছাড়লেন শুভমন, যন্ত্রণায় কাতরাচ্ছেন ক্যাপ্টেন...Shubman Gill retires hurt with injury India vs South Africa 1st Test at Kolkata
Read more »
Shubman Gill Injury Update: क्या शुभमन गिल कर सकेंगे बल्लेबाजी, BCCI ने दिया बड़ा अपडेटकोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम नजर रख रही है।
Read more »
जिस हॉस्पिटल में सौरव गांगुली का हुआ इलाज, शुभमन गिल वहीं हुए भर्ती, टेस्ट मैच में खेलना मु्श्किल!- shubman gill unlikely to play kolkata test against south africa taken to hospital by ambulance wearing a cervical collar
Read more »
ಟೀಂ ಇಂಡಿಯಾಗೆ ಬಿಗ್ಶಾಕ್! ತಂಡದಿಂದ ಕ್ಯಾಪ್ಟನ್ ಶುಭಮನ್ ಗಿಲ್ ಔಟ್Shubman Gill Injury: ಟೀಂ ಇಂಡಿಯಾಗೆ ಟೆಸ್ಟ್ ಪಂದ್ಯದ ನಡುವೆ ಬಿಗ್ಶಾಕ್ ಸಿಕ್ಕಿದೆ. ಏನಾಯ್ತು? ತಿಳಿಯಲು ಮುಂದೆ ಓದಿ..
Read more »
அடுத்த டெஸ்ட்டில் சுப்மன் கில் விளையாட மாட்டார்? அவருக்கு பதில் இந்த வீரர்தான்!Shubman Gill Injury Update: சுப்மன் கில் காயம் காரணமாக தற்போது அவசர சிகிச்சையில் அனுமதிக்கப்பட்டுள்ளதாக தகவல் வெளியாகி உள்ளன.
Read more »
