Showsha Reel Awards 2026 Live: सिनेमा-OTT के सितारों से सजी शाम, किसके नाम होगी इस साल की सबसे बड़ी जीत?

Showsha Reel Awards News

Showsha Reel Awards 2026 Live: सिनेमा-OTT के सितारों से सजी शाम, किसके नाम होगी इस साल की सबसे बड़ी जीत?
शोशा रील अवॉर्ड्सShowsha Reel Awards 2026 Winner Listशोशा अवॉर्ड विनर्स लिस्ट
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

भारतीय सिनेमा और ओटीटी की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न एक बार फिर सजने जा रहा है. न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में उन कलाकारों, फिल्ममेकर्स और क्रिएटर्स को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी कहानियों और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता.

नई दिल्ली. Showsha Reel Awards 2026: भारतीय सिनेमा और ओटीटी की चमक-दमक, सितारों की मौजूदगी और शानदार मनोरंजन से भरी एक खास शाम का मंच सज चुका है. न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स का जल्द ही आगाज होने जा रहा है.

एक बार फिर उन कलाकारों और क्रिएटर्स का सम्मान करने के लिए तैयार हैं, जिन्होंने बीते साल दर्शकों को अपनी कहानियों, अभिनय और रचनात्मकता से मंत्रमुग्ध कर दिया. यह अवॉर्ड नाइट सिर्फ पुरस्कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उस क्रिएटिव एनर्जी का जश्न भी है जिसने फिल्मों और ओटीटी कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से लेकर संवेदनशील और यादगार कहानियों तक, हर उस प्रयास को सराहा जाएगा जिसने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी. सितारों से सजी शाम का हुआ आगाज इस खास मौके पर फिल्म और डिजिटल दुनिया के कई नामचीन सितारे एक ही मंच पर नजर आएंगे. रेड कार्पेट पर ग्लैमर, स्टाइल और स्टार पावर की झलक देखने को मिलेगी, जहां इंडस्ट्री के बड़े कलाकार, निर्देशक, लेखक और क्रिएटर्स अपनी मौजूदगी से शाम को और खास बनाएंगे. अवॉर्ड्स के दौरान उन कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को भावुक किया, रोमांचित किया और सोचने पर मजबूर किया. साथ ही उन फिल्ममेकर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को भी सराहा जाएगा जिन्होंने नए विचारों और अलग दृष्टिकोण के साथ कहानी कहने की कला को एक नई दिशा दी. न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स की जूरी मेंबर्स में अश्विनी अय्यर तिवारी, तन्वी आजमी, सौरव सचदेवा, श्रुति महाजन, महिमा चौधरी, ताविशी पैतंडी और प्रियदर्शन शामिल हैं. इन दिग्गजों के वोट से न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड के विनर्स के नाम का चयन किया जाता है. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव ने पिछले कुछ सालों में मनोरंजन की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है. ऐसे में इस मंच पर फिल्मों के साथ-साथ डिजिटल कंटेंट के बेहतरीन काम को भी बराबर सम्मान दिया जाएगा. यही वजह है कि न्यूज18 का यह अवॉर्ड शो आज इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में गिना जाता है. पिछले साल जाह्नवी कपूर को शोशा रील में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था. वहीं वरुण धवन को बेस्ट एक्टर ओटीटी कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था. मिस्टर एंड मिसेज माही के लिए जाह्नवी कपूर औऱ राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

शोशा रील अवॉर्ड्स Showsha Reel Awards 2026 Winner List शोशा अवॉर्ड विनर्स लिस्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तान में 2026 का पहला पोलियो केस मिला, सिंध में चार साल का बच्चा संक्रमितपाकिस्तान में 2026 का पहला पोलियो केस मिला, सिंध में चार साल का बच्चा संक्रमितपाकिस्तान में 2026 का पहला पोलियो केस मिला, सिंध में चार साल का बच्चा संक्रमित
Read more »

Sankashti Chaturthi​ 2026: संकष्टी चतुर्थी पर करें गणेश जी की आरती, मिलेगा व्रत का शुभ फलSankashti Chaturthi​ 2026: संकष्टी चतुर्थी पर करें गणेश जी की आरती, मिलेगा व्रत का शुभ फलआज संकष्टी चतुर्थी Sankashti Chaturthi 2026 मनाई जा रही है। यह भगवान गणेश को समर्पित है।
Read more »

Shani Gochar 2026: शनिदेव बदल रहे हैं अपनी चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना हालShani Gochar 2026: शनिदेव बदल रहे हैं अपनी चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना हालवैदिक पंचांग के अनुसार, शनि गोचर Shani Gochar 2026 6 मार्च 2026 यानी आज हो रहा है।
Read more »

अदाणी समूह बना यूनेस्को के विश्व इंजीनियरिंग दिवस 2026 का आधिकारिक भागीदारअदाणी समूह बना यूनेस्को के विश्व इंजीनियरिंग दिवस 2026 का आधिकारिक भागीदारअदाणी समूह बना यूनेस्को के विश्व इंजीनियरिंग दिवस 2026 का आधिकारिक भागीदार
Read more »

IND vs NZ Final Live Streaming: टी20 विश्‍व कप के फाइनल में भारत-न्‍यूजीलैंड की जंग, फ्री में ऐसे देखें यह मुकाबलाIND vs NZ Final Live Streaming: टी20 विश्‍व कप के फाइनल में भारत-न्‍यूजीलैंड की जंग, फ्री में ऐसे देखें यह मुकाबलाT20 world cup Final Live Streaming: टीम इंडिया टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा।
Read more »

Guru Margi 2026: मिथुन राशि में गुरु की सीधी चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा अपार धनGuru Margi 2026: मिथुन राशि में गुरु की सीधी चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा अपार धनहिंदू पंचांग को देखते हुए 11 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजकर 58 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में मार्गी Guru Margi 2026 होंगे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:38:46