सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसमें कैप्टेन बत्रा ऊर्फ शेरशाह की भमिका निभाई है। कैप्टेन बत्रा का जन्म हिमाचल में हुआ था। VikramBatra JaiHind SidharthMalhotra KiaraAdvani Shershaah
Shershaah Movie Review: कारगिल युद्ध के एक हीरो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी ये फिल्म अमेजन ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई है। ये फिल्म देश के लिए लड़ते हुए मर मिटने की भावना पर आधारित है लेकिन इसमें एक प्रेम की कहानी भी है। और हां, शुरू में ही बता दिया जाए कि इसका नाम `शेरशाह’ इसलिए है- सेना में यही विक्रम बत्रा का कोडनेम या उपनाम था। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने वाली ये फिल्म लगभग 22 साल पहले हुए उस वाकये पर आधारित है जब पाकिस्तानी सेना भारतीय सीमा के भीतर धोखेबाजी से प्रवेश कर गई थी और उसे बाहर निकालने के लिए भारत ने जंग लड़ी और उसमें कई सैनिक कुर्बान हुए। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसमें कैप्टेन बत्रा ऊर्फ शेरशाह की भमिका निभाई है। कैप्टेन बत्रा का जन्म हिमाचल में हुआ था। बत्रा को सेना में जाने के पहले इश्क भी हुआ था। डिंपल नाम की लड़की से। डिंपल सिख है और बत्रा पंजाबी हिंदू। डिंपल के पिता को ये मंजूर नहीं कि उसकी बेटी दूसरे धर्म वाले से शादी करे। लेकिन डिंपल प्रेम से डिगती नहीं है। विक्रम पहले मर्चेंट नेवी में जाना चाहता है लेकिन फिर सेना में चला जाता है औऱ वहां लेफ्टिनेंट के पद पर उसकी पहली नियुक्ति होती है। इस दौरान वो एक आतंकवादी गिरोह से भिड़ता है और उसका सफाया भी करता है। फिर आता है कारगिल युद्ध जिसमें विक्रम अपनी जांबाजी दिखाता है। विक्रम और डिंपल का प्रेम फ्लैशबेक में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से विक्रम के सैन्य जीवन पर है और निर्देशक की पूरी कोशिश एक सैनिक की वीरता और बलिदान को दिखाने की है, ताकि दर्शक भावना के स्तर पर अपने भीतर उबाल महसूस करे। सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेहतरीन अदाकारी ने इसे संभव भी कर दिया है। ये उनका अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। कियारा आडवाणी भी जब तक स्क्रीन पर रहती हैं दर्शकों को बांधे रखती हैं। फिल्म में गाने भी है लेकिन वे सामान्य ही हैं। लेकिन जिस तरह से `विक्रम कथा’ कही और दिखाई गई है उसमें कही ढीलापन नहीं है। कारगिल की पहाड़ियों का फिल्मांकन भी जबर्दस्त है। फिल्म में कुछ छोटी असंगतियां भी हैं। जैसे विक्रम मर्चेंट नेवी में जाने की बचाए सेना की नौकरी क्यों पसंद करता है ये साफ नहीं होता। ऐसी ही कुछ और बातें भी हैं। पर इन सबके बावजूद `शेरशाह’ यादों में बसने वाली फिल्म है। एक युद्ध- फिल्म के रूप में ये जेपी दत्ता की फिल्म `एलओसी कारगिल’ की याद दिलाती है जो कारगिल युद्ध पर ही बनी थी। पर मोटे तौर पर दोनों फिल्मों का ट्रीटमेंट अलग-अलग है। निर्देशक विष्णु वर्धन की ये पहली हिंदी फिल्म है और इसके साथ ही उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में धमाकेदार एंट्री मारी है। फिल्म का नाम- शेरशाह शेरशाह रेटिंग- 3 स्टार्स निर्देशक- विष्णु वर्धन कलाकार- सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, शिव पंडित.
Shershaah Movie Review: कारगिल युद्ध के एक हीरो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी ये फिल्म अमेजन ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई है। ये फिल्म देश के लिए लड़ते हुए मर मिटने की भावना पर आधारित है लेकिन इसमें एक प्रेम की कहानी भी है। और हां, शुरू में ही बता दिया जाए कि इसका नाम `शेरशाह’ इसलिए है- सेना में यही विक्रम बत्रा का कोडनेम या उपनाम था। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने वाली ये फिल्म लगभग 22 साल पहले हुए उस वाकये पर आधारित है जब पाकिस्तानी सेना भारतीय सीमा के भीतर धोखेबाजी से प्रवेश कर गई थी और उसे बाहर निकालने के लिए भारत ने जंग लड़ी और उसमें कई सैनिक कुर्बान हुए। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसमें कैप्टेन बत्रा ऊर्फ शेरशाह की भमिका निभाई है। कैप्टेन बत्रा का जन्म हिमाचल में हुआ था। बत्रा को सेना में जाने के पहले इश्क भी हुआ था। डिंपल नाम की लड़की से। डिंपल सिख है और बत्रा पंजाबी हिंदू। डिंपल के पिता को ये मंजूर नहीं कि उसकी बेटी दूसरे धर्म वाले से शादी करे। लेकिन डिंपल प्रेम से डिगती नहीं है। विक्रम पहले मर्चेंट नेवी में जाना चाहता है लेकिन फिर सेना में चला जाता है औऱ वहां लेफ्टिनेंट के पद पर उसकी पहली नियुक्ति होती है। इस दौरान वो एक आतंकवादी गिरोह से भिड़ता है और उसका सफाया भी करता है। फिर आता है कारगिल युद्ध जिसमें विक्रम अपनी जांबाजी दिखाता है। विक्रम और डिंपल का प्रेम फ्लैशबेक में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से विक्रम के सैन्य जीवन पर है और निर्देशक की पूरी कोशिश एक सैनिक की वीरता और बलिदान को दिखाने की है, ताकि दर्शक भावना के स्तर पर अपने भीतर उबाल महसूस करे। सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेहतरीन अदाकारी ने इसे संभव भी कर दिया है। ये उनका अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। कियारा आडवाणी भी जब तक स्क्रीन पर रहती हैं दर्शकों को बांधे रखती हैं। फिल्म में गाने भी है लेकिन वे सामान्य ही हैं। लेकिन जिस तरह से `विक्रम कथा’ कही और दिखाई गई है उसमें कही ढीलापन नहीं है। कारगिल की पहाड़ियों का फिल्मांकन भी जबर्दस्त है। फिल्म में कुछ छोटी असंगतियां भी हैं। जैसे विक्रम मर्चेंट नेवी में जाने की बचाए सेना की नौकरी क्यों पसंद करता है ये साफ नहीं होता। ऐसी ही कुछ और बातें भी हैं। पर इन सबके बावजूद `शेरशाह’ यादों में बसने वाली फिल्म है। एक युद्ध- फिल्म के रूप में ये जेपी दत्ता की फिल्म `एलओसी कारगिल’ की याद दिलाती है जो कारगिल युद्ध पर ही बनी थी। पर मोटे तौर पर दोनों फिल्मों का ट्रीटमेंट अलग-अलग है। निर्देशक विष्णु वर्धन की ये पहली हिंदी फिल्म है और इसके साथ ही उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में धमाकेदार एंट्री मारी है। फिल्म का नाम- शेरशाह शेरशाह रेटिंग- 3 स्टार्स निर्देशक- विष्णु वर्धन कलाकार- सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, शिव पंडित
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शेरशाह में मेजर राजीव कपूर के रूप में नजर आएंगे अभिनेता हिमांशु मल्होत्रा | Actor Himanshu Malhotra to be seen as Major Rajiv Kapoor in Shershaahअभिनेता हिमांशु मल्होत्रा जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म शेरशाह में मेजर राजीव कपूर के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके बारे में बोलते हुए मल्होत्रा कहते हैं, 'मुझे कुणाल कोहली के साथ एक प्रोजेक्ट करना था और कास्टिंग डायरेक्टर जोगीजी ने उसी के लिए मेरा ऑडिशन लिया। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मुझे दूसरे ऑडिशन के लिए बुलाया गया। मुझे नहीं पता था कि यह फिल्म शेरशाह के लिए है और सिद्धार्थ मल्होत्रा शीर्षक भूमिका निभाएंगे। Actor Himanshu Malhotra to be seen as Major Rajiv Kapoor in Shershaah
Read more »
टोक्यो ओलंपिक: हमारे खिलाड़ी विश्व विजेता तो हैं ही, विनम्र और संस्कारवान भी, देखें तस्वीरेंटोक्यो ओलंपिक: हमारे खिलाड़ी विश्व विजेता तो हैं ही, विनम्र और संस्कारवान भी, देखें तस्वीरें Tokyo2020hi WeAreTeamIndia Media_SAI IndiaSports ianuragthakur Tokyo2020 Olympics NeerajChopra
Read more »
पाकिस्तान में अग़वा हुईं अफ़ग़ान राजदूत की बेटी ने बताया उनके साथ हुआ क्या था - BBC News हिंदीराजदूत की बेटी सिलसिला अलीखिल ने पाकिस्तान में पुलिस और डॉक्टरों के रवैए पर हैरानी जताई है और अफ़ग़ान सरकार से मामले की तह तक पहुँचने की गुहार लगाई है.
Read more »
Shershaah Review: सिद्धार्थ की एक और कमजोर फिल्म, देशभक्ति का जज्बा जगाने में नाकाम फिल्म ‘शेरशाह’Shershaah Review: सिद्धार्थ की एक और कमजोर फिल्म, देशभक्ति का जज्बा जगाने में नाकाम फिल्म ‘शेरशाह’ SidMalhotra advani_kiara karanjohar VishnuVardhan ShershaahMovieReview
Read more »
बड़े काम की फ्लू की वैक्सीन: कोरोना होने पर आम सर्दी-जुकाम की वैक्सीन भी आपको इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने से 58% बचा लेगी, जानिए इसके और क्या-क्या फायदे हैंदुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन का काम भी जोरों से चल रहा है। इस बीच एक नई रिसर्च में पता चला है कि फ्लू की वैक्सीन से कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है। इतना ही नहीं, फ्लू की वैक्सीन स्ट्रोक, डीप वेन थ्राम्बोसिस (DVT), यानी खून के थक्के जमने और सेप्सिस का खतरा भी घटाती है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी मिलर स्कूल ऑफ मेडिसिन क... | दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन का काम भी जोरों से चल रहा है। इस बीच एक नई रिसर्च में पता चला है कि फ्लू की वैक्सीन से कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है। इतना ही नहीं, फ्लू की वैक्सीन स्ट्रोक, डीप वेन थ्राम्बोसिस (डीवीटी) यानी खून के थक्के जमने और सेप्सिस का खतरा भी घटाती है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी मिलर स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने यह रिसर्च की है।
Read more »
