Selena Gomez-Benny Blanco Wedding हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से शादी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी की पुष्टि करते हुए खूबसूरत वेडिंग फोटोज शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। जानिए इस बारे...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से शादी कर ली है। सेलेना पिछले कुछ वक्त से अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में थीं। सगाई के बाद से ही उन्होंने अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी एन्जॉय की और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद हाल ही में उनका वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किया गया। सेलेना गोमेज ने अमेरिकन रिकॉर्ड प्रोड्यूसर और सॉन्ग राइटर बेनी ब्लैंको से कल यानी 27 सितंबर 2025 को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई है। उन्होंने पहले से ही अनाउंस कर दिया था कि वह सितंबर महीने में बेनी के साथ शादी करेंगी और अब वह रियल लाइफ में बेनी ब्लैंको की मिसेस बन गई हैं। सेलेना ने इस अंदाज में रचाई शादी सेलेना गोमेज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। ये तस्वीरें और वीडियोज सेलेना की ब्राइडल एंट्री, बेनी से शादी-लिपलॉक और खूबसूरत फोटोशूट व मस्ती से भरी हुई हैं। वेडिंग एल्बम में सेलेना और बेनी एक-दूसरे के प्यार में बिल्कुल डूबे हुए हैं। सेलेना गोमेज ने हार्ट इमोजी के साथ शादी की तारीख कैप्शन में शेयर की है। Photo Credit - Instagram Photo Credit - Instagram सिंपल लुक में सेलेना का जादू बात करें सेलेना और बेनी के वेडिंग लुक की तो दोनों ही अपने-अपने आउटफिट में कमाल के लग रहे हैं। दुल्हन ने बैकलेस व्हाइट लॉन्ग गाउन पहना था जिसे उन्होंने मिनिमल डायमंड इयररिंग्स से स्टाइल किया था। छोटे खुले बाल और उनकी प्यारी से मुस्कान ने उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा दिया था। वहीं, बेनी ब्लैक टक्सीडो में हैंडसम लग रहे थे। यह भी पढ़ें- 'मुझे माफ कर देना.
..', फूट-फूटकर रोईं Selena Gomez, राष्ट्रपति Donald Trump के फैसले से नाखुश, मिली धमकी! Photo Credit - Instagram Photo Credit - Instagram सेलेना गोमेज ने जैसे ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की, वैसे ही न्यूली हसबैंड बेनी ने अपनी लेडी लव पर प्यार जताते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा, रियल लाइफ में मेरी पत्नी। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक सेलेना और बेनी को शादी के लिए बधाइयां दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Selena Gomez ने मंगेतर संग शेयर किए शादी के प्लान्स, सगाई में पहनाई थी इतने मिलियन डॉलर की रिंग?
Selena Gomez Wedding Selena Gomez Husband Selena Gomez Wedding Photos Selena Gomez Benny Blanco Wedding Who Is Selena Gomez Husband Selena Gomez Songs सेलेना गोमेज बेनी ब्लैंको Bollywood News Hollywood News Hollywood Celebs
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NIT Recruitment 2025: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 33 साल तक की उम्र वालों के लिए निकली भर्ती; जानें अप्लाई प्रोसेसNIT Non Teaching Recruitment 2025: अगर आप भारतीय संस्थान, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है. नॉन-टीचिंग के कई पदों पर भर्ती की जा रही है, आइए जानते हैं कि कैसे और कहां से आवेदन कर सकते हैं?
Read more »
सरकारी नौकरी: RRB NTPC ने 8,875 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी; 12वीं पास को मौका, एज लिमिट 33 सालरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट के लिए कुल 5817 पद और आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट के लिए कुल 3058 पद आरक्षित
Read more »
Vijay Karur Rally Stampede Live: హీరో విజయ్ సభలో ఏం జరిగింది..? భారీ తొక్కిసలాటలో 33 మంది మృతిVijay Karur Rally Stampede Live: హీరో విజయ్ సభలో ఏం జరిగింది..? భారీ తొక్కిసలాటలో 33 మంది మృతి
Read more »
Selena Gomez: एक-दूसरे के हुए सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको, शेयर की शादी की तस्वीरेंअभिनेत्री और गायिका सेलेना गोमेज ने अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ 27 सितंबर को कैलिफोर्निया में शादी की। दो साल साथ रहने के बाद 33 साल की सेलेना और 37 साल के गीतकार
Read more »
आदिवासी इलाके में बिना मुआवजा दिए ही बन गया NH-33, हाईकोर्ट ने उपायुक्त को दिया जांच का आदेशझारखंड उच्च न्यायालय ने रांची के उपायुक्त को एनएचएआई द्वारा आदिवासी क्षेत्र में बिना मुआवजा दिए सड़क बनाने के मामले की जांच करने का आदेश दिया है। अदालत ने उपायुक्त को स्थल निरीक्षण करने पीड़ितों की शिकायतों का निवारण करने और एनएचएआई द्वारा जमीन हड़पने की जांच करने का निर्देश दिया...
Read more »
33 की उम्र में सिंगर ने बसाया घर, 4 साल बड़े प्रोड्यूसर का थामा हाथ, शेयर कीं खूबसूरत रोमांटिक PHOTOSCelebs Wedding Photos: हाल ही में एक जानी-मानी सिंगर ने अपन इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने फैंस का दिल जीत लिया. तस्वीरों में सिंगर किसी परी से कम नहीं लग रही हैं. क्या आपने देखीं ये प्यारी-प्यारी तस्वीरें.
Read more »
