Rabies From Scratch: सिर्फ खरोंच से भी हो सकता है रेबीज! जानें कैसे पालतू कुत्ते बन सकते हैं खतरा

Dog Scratch Rabies News

Rabies From Scratch: सिर्फ खरोंच से भी हो सकता है रेबीज! जानें कैसे पालतू कुत्ते बन सकते हैं खतरा
Can Scratch Cause RabiesPet Dog Rabies RiskRabies Vaccine
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 114%
  • Publisher: 63%

Rabies From Scratch: पुलिस इंस्पेक्टर वनराज मंजरिया की मौत से पता चला कि पालतू कुत्ते की खरोंच से भी रेबीज फैल सकता है. आज हम आपको खरोंच लगने के बाद के खतरे, वैक्सीन और सभी जरूरी कदमों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

रेबीज एक खतरनाक वायरस है, लेकिन ज्यादातर लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ कुत्तों के काटने से फैलता है. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. दरअसल, हाल ही में पुलिस इंस्पेक्टर वनराज मंजरिया की मौत से पता चला कि सिर्फ कुत्ते की खरोंच भी जानलेवा हो सकती है.

इंस्पेक्टर मंजरिया एक फैमिली फ्रेंड के पालतू कुत्ते की खरोंच के बाद रेबीज से संक्रमित हो गए थे, जिसकी वजह से उनकी जान भी चली गई. हैरानी की बात ये है कि कुत्ते ने उन्हें काटा नहीं था उनके पैरों पर सिर्फ दो छोटी-छोटी खरोंचें लगी थीं. इसके बाद भी उनकी मौत हो गई. उनकी मौत एक अहम सवाल उठाती है कि आखिर क्या कुत्ते या बिल्लियों की खरोंच से भी रेबीज फैल सकता है? हां फैल सकता है. ऐसा हमारा नहीं बल्कि एक्सपर्ट्स का कहना है. डॉक्टर कहते हैं कि, ऐसा होना संभव है हालांकि यह बहुत ही कम होता है. खरोंच से कैसे फैल सकता है रेबीज? मुंबई के एनिमल डॉक्टर, डॉ. बृजेश राज कहते हैं, 'अगर कोई कुत्ता या बिल्ली अपना पंजा चाटकर किसी व्यक्ति को खरोंच दे, तो वायरस फैल सकता है. संभावना कम है, लेकिन यह हो सकता है.' रेबीज वायरस आमतौर पर जानवरों की लार में होता है. अगर पंजे पर वायरस मौजूद हो, तो खरोंच से ये इंसान में जा सकता है. कुछ गंभीर मामलों में ये आंख, नाक या मुंह जैसी जगहों के कॉन्टैक्ट में आने से भी फैल सकता है.क्यों पालतू कुत्ते भी हो सकते हैं खतरनाक?अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ गली के कुत्ते ही खतरनाक होते हैं. लेकिन एनिमल डॉक्टर, डॉ. पारुल परपानी बताती हैं कि अगर पालतू कुत्तों का वैक्सीनेशन समय पर ना हुआ हो, तो वे भी रेबीज फैला सकते हैं. साथ ही, जो पालतू कुत्ते बिना वैक्सीन लगे गली के कुत्तों के संपर्क में आते हैं, वे भी वायरस कैरियर बन सकते हैं. Advertisement कैसे जानें खरोंच गंभीर है या नहीं?छोटी खरोंच से भी खतरा हो सकता है, भले ही स्किन फटी न हो. डॉ. अनुज तिवारी कहते हैं कि इसे जांचने का आसान तरीका यह है कि खरोंच पर थोड़ा स्पिरिट या अल्कोहल लगाएं. अगर जलन होती है, तो इसका मतलब है कि स्किन डैमेज्ड है और आपको रेबीज की वैक्सीन और इम्यूनोग्लोबुलिन दोनों लगवाने होंगे. अगर जलन नहीं होती, तो सिर्फ वैक्सीन लगवाना काफी हो सकता है. भले ही खरोंच मामूली लगे, लेकिन डॉक्टर से सलाह लेना हमेशा जरूरी होता है, क्योंकि रेबीज के लक्षण दिखने पर ये अक्सर जानलेवा होता है.पालतू कुत्ते का वैक्सीनेशन हो चुका हो तो क्या करें?अगर आपके पालतू कुत्ते का वैक्सीनेशन हो चुका है, तब भी डॉक्टर सुरक्षा के तौर पर रेबीज की वैक्सीन और इम्युनोग्लोबुलिन लगाने की सलाह दे सकते हैं. हालांकि, अगर आपने हाल ही में पूरा रेबीज वैक्सीनेशन करवाया है और आपका पालतू कुत्ता भी पूरी तरह से वैक्सीनेटेड है, तो आमतौर पर सिर्फ घाव की सफाई और 1-2 बूस्टर शॉट्स ही काफी होते हैं. ये तरीका अनावश्यक इलाज से बचाते हुए आपको सुरक्षित रखता है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Can Scratch Cause Rabies Pet Dog Rabies Risk Rabies Vaccine Rabies Immunoglobulin Rabies Symptoms Rabies Prevention Post-Exposure Rabies Treatment Dog Bite And Scratch Rabies In Pets कुत्ते की खरोंच रेबीज खरोंच से रेबीज पालतू कुत्ते का खतरा रेबीज वैक्सीन इम्यूनोग्लोबुलिन रेबीज लक्षण रेबीज से बचाव रेबीज इलाज कुत्ते का काटना और खरोंच पालतू जानवरों में रेबीज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कुत्ते के काटने पर ये गलतियां बिल्कुल न करें, हो सकता है Rabies!कुत्ते के काटने पर ये गलतियां बिल्कुल न करें, हो सकता है Rabies!कुत्ते या अन्य जानवर के काटने से फैलने वाली खतरनाक बीमारी Rabies समय पर सही इलाज न मिलने पर जानलेवा भी हो सकती है। इस एपिसोड में Dr.
Read more »

पालतू कुत्ते के कारण पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, कुत्ते की खरोंच से भी हो सकता है रेबीज, भूलकर भी न करें लापरव...पालतू कुत्ते के कारण पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, कुत्ते की खरोंच से भी हो सकता है रेबीज, भूलकर भी न करें लापरव...Dog Scratches Cause Rabies: अहमदाबाद में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत पालतू कुत्ते की खरोंच से हो गई. दरअसल कुत्ते की खरोंच के बाद इंस्पेक्टर ने उसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन बाद में उसे रेबीज इंफेक्शन हो गया.
Read more »

सावधान! कुत्ते का काटना नहीं चाटना भी है जानलेवा, ऐसे बरतें सावधानी, नहीं तो...सावधान! कुत्ते का काटना नहीं चाटना भी है जानलेवा, ऐसे बरतें सावधानी, नहीं तो...How To Prevent Rabies: इन दिनों कुत्तों के हमले के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं डॉक्टरों ने एक हैरान करने वाली बात बताई है. उनका कहना है कि कुत्तों के काटने से ही नहीं बल्कि चाटने से भी रेबीज फैल सकता है. (रिपोर्ट: दीपक पांडे/खरगोन)
Read more »

World Rabies Day 2025: वैक्सीन के बाद भी रहता है रेबीज का खतरा, घर में है पालतू कुत्ता तो जान लें जान बचने का तरीकाWorld Rabies Day 2025: वैक्सीन के बाद भी रहता है रेबीज का खतरा, घर में है पालतू कुत्ता तो जान लें जान बचने का तरीकाहर साल 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रोकथाम के उपायों के बारे में शिक्षा देना है। अगर आपके घर में पेट डॉग है तो आपको रेबीज के बारे में इन बातों को जरूर जान लेना चाहिए।
Read more »

World Rabies Day 2025: सिर्फ कुत्ते ही नहीं, इन जानवरों के काटने से भी फैल सकता है रेबीजWorld Rabies Day 2025: सिर्फ कुत्ते ही नहीं, इन जानवरों के काटने से भी फैल सकता है रेबीजआमतौर पर लोग मानते हैं कि रेबीज सिर्फ कुत्तों के काटने से ही फैलता है लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे और भी कई जानवर हैं जो रेबीज के कैरियर हैं। इसलिए इन जानवरों के काटने नोंचने आदि से बचना चाहिए। आइए वर्ल्ड रेबीज डे World Rabies Day के अवसर पर जानें किन जानवरों के काटने से रेबीज फैल सकता...
Read more »

World Rabies Day: सिर्फ कुत्ते ही नहीं, ये जानवर भी फैला सकते हैं रेबीज; जान जाने का भी होता है खतराWorld Rabies Day: सिर्फ कुत्ते ही नहीं, ये जानवर भी फैला सकते हैं रेबीज; जान जाने का भी होता है खतराDogs cats bats and Monkeys etc are source of Rabies World Rabies Day: सिर्फ कुत्ते ही नहीं, ये जानवर भी फैला सकते हैं रेबीज; जान जाने का भी होता है खतरा स्वास्थ्य
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:25:50