Raksha Bandhan 2025 Bhadra Time: क्या रक्षाबंधन पर लगेगी भद्रा? इस समय में क्यों नहीं बांधते हैं राखी, जाने...

Raksha Bandhan 2025 Bhadra Time News

Raksha Bandhan 2025 Bhadra Time: क्या रक्षाबंधन पर लगेगी भद्रा? इस समय में क्यों नहीं बांधते हैं राखी, जाने...
Raksha Bandhan 2025 Bhadra Time In HindiRaksha Bandhan Par Bhadra Kitne Baje Tak Hai 2025Raksha Bandhan 2025 Date In India
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 51%

Raksha Bandhan 2025 Bhadra Time: सावन पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार होता है. रक्षाबंधन पर बहनें भाई को राखी बांधती हैं. लेकिन भद्रा में राखी बांधना वर्जित है. क्या इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा लग रही है? भद्रा कब से कब तक लगेगी? भद्रा में राखी क्यों नहीं बांधनी चाहिए? जानें रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त.

रक्षाबंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. लेकिन रक्षाबंधन पर भद्रा का साया होता है तो राखी का उत्सव कि​रकिरा हो जाता है. रक्षाबंधन के त्योहार में भद्रा की वजह से खलल पड़ जाता है. किसी महत्वपूर्ण त्योहार और मांगलिक कार्य के समय भद्रा का होना अशुभ फलदायी माना जाता है.

रक्षाबंधन पर जब भद्रा हो तो उस समय राखी नहीं बांधते हैं. पिछले दो वर्षों में रक्षाबंधन पर भद्रा का साया होने से राखी बांधने के समय में परिवर्तन करना पड़ा था. आइए जानते हैं कि इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा लगेगी या नहीं? रक्षाबंधन पर भद्रा में राखी क्यों नहीं बांधते हैं? 2025 में रक्षाबंधन किस दिन है? काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट के अनुसार, इस साल सावन पूर्णिमा 9 अगस्त दिन शनिवार को है. इस वजह से रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को है. पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से लेकर 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक है. 2025 में रक्षाबंधन पर भद्रा लगेगी? सब लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा लगेगी? भद्रा के समय में राखी नहीं बांध सकते हैं. पंचांग के आधार पर देखें तो सावन पूर्णिमा की तिथि 8 अगस्त को दोपहर 02:12 पी एम से लग रही है, उस समय से ही भद्रा लग जा रही है. यह भद्रा रक्षाबंधन वाले दिन 9 अगस्त को 01:52 ए एम तक रहेगी. यह पाताल की भद्रा है. सूर्योदय के बाद सावन पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त को है. ऐसे में रक्षाबंधन के दिन भद्रा का समापन सूर्योदय से पहले ही हो जाएगा. ऐसे में रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा. इस साल आप भद्रा रहित मुहूर्त में रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे. शास्त्रों के अनुसार, सावन पूर्णिमा को भद्रा रहित मुहूर्त में ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाना शुभ फलदायी माना गया है. भद्रा में क्यों नहीं बांधनी चाहिए राखी? भद्रा का वास जब धरती और पाताल लोक में होता है तो उस समय में रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाते हैं. बहनें भाइयों को राखी नहीं बांधती हैं क्यों​कि भद्रा को अशुभ माना गया है. भद्रा के समय में जब आप कोई शुभ काम करते हैं तो उसमें कई प्रकार के उपद्रव, विघ्न और बाधाओं का सामना करना पड़ता है. यदि रक्षाबंधन पर स्वर्ग की भद्रा होती है तो राखी बांधने में कोई समस्या नहीं होती है. भद्रा में राखी बांधने से भाई के जीवन पर कोई अशुभ प्रभाव हो सकता है. इस वजह से भी भद्रा में राखी बांधना वर्जित है. ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा कब से शुरू होगी? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, जलाभिषेक का सबसे अच्छा दिन 2025 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक है. इस दिन रक्षाबंधन के लिए 7 घंटे 37 मिनट तक का शुभ मुहूर्त है. राहुकाल में न बांधे राखी रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने में राहुकाल से परहेज करना चाहिए. रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह में 09 बजकर 07 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Raksha Bandhan 2025 Bhadra Time In Hindi Raksha Bandhan Par Bhadra Kitne Baje Tak Hai 2025 Raksha Bandhan 2025 Date In India Raksha Bandhan 2025 Muhurat Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurt 2025 Bhadra Mein Rakhi Kyon Nahin Bandhte Raksha Bandhan Par Bhadra Kab Se Kab Tak Hai 2025 Raksha Bandhan Par Bhadra Kab Lagegi 2025 2025 में रक्षाबंधन किस दिन है रक्षाबंधन पर भद्रा लगेगी 2025 भद्रा में क्यों नहीं बांधनी चाहिए राखी राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भगवान एक हैं या अनेक? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराजभगवान एक हैं या अनेक? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराजप्रेमानंद महाराज के दरबार में आए एक व्यक्ति ने जब उनसे सवाल किया कि भगवान एक हैं या अनेक तो इस पर प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा आइए जानते हैं.
Read more »

आज का एक्सप्लेनर: ईरान बोला- इजराइल पर 'इस्लामिक बम' चलाएगा पाकिस्तान; ये क्या है और कैसे बना; क्या यहूदियो...आज का एक्सप्लेनर: ईरान बोला- इजराइल पर 'इस्लामिक बम' चलाएगा पाकिस्तान; ये क्या है और कैसे बना; क्या यहूदियो...Pakistan Islamic Bomb Story Explained; क्या है 'इस्लामिक बम' की पूरी कहानी, क्या ईरान के लिए पाकिस्तान सचमुच इजराइल पर हमला करेगा और अभी तक एकजुट क्यों नहीं हुए मुस्लिम देश
Read more »

पूरे साल रहता है इंतजार...भोपालवासी क्यों हैं देसी केसर के फैन? इस बार 2.5 टन की हुई बिक्रीपूरे साल रहता है इंतजार...भोपालवासी क्यों हैं देसी केसर के फैन? इस बार 2.5 टन की हुई बिक्रीDesi Kesar in Bhopal: भोपाल में मानसून 2025 के स्वागत में ‘देशी केसर’ ऑर्गेनिक आम का 150 रु/किग्रा दाम पर ट्रेंड...जानिए क्यों भोपाली हैं इसके दीवाने.
Read more »

Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन कब है, जानें डेट और शुभ मुहूर्त, जानिए इस बार भद्रा है या नहींRaksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन कब है, जानें डेट और शुभ मुहूर्त, जानिए इस बार भद्रा है या नहींRaksha Bandhan 2025 Date : रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा को होता है। लेकिन रक्षाबंधन पर अक्‍सर ऐसा होता है कि भद्रा का साया पड़ जाता है और भाई-बहन के इस खूबसूरत त्‍योहार का मजा किरकिरा हो जाता है। इस बार रक्षाबंधन कब है? राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्‍या है? इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है या नहीं। ऐसे ही सवालों का जवाब देते हुए आज हम आपको...
Read more »

रक्षाबंधन कब है? राखी बांधते समय कर लें ये काम, भाई-बहन दोनों की किस्‍मत में लगेंगे चार चांद!रक्षाबंधन कब है? राखी बांधते समय कर लें ये काम, भाई-बहन दोनों की किस्‍मत में लगेंगे चार चांद!Rakshabandhan kab hai 2025: सावन महीने में भाई-बहन के पवित्र रिश्‍ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व भी मनाया जाता है. यदि इस दिन शुभ मुहूर्त में सही विधि से राखी बांधी जाए और कुछ बातों का ध्‍यान रखा जाए तो भाई-बहन दोनों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
Read more »

चाय या कॉफी: कौन बेहतर है?चाय या कॉफी: कौन बेहतर है?पढ़ें चाय और कॉफी में क्या है, दोनों बीमारियों से बचाने में मदद क्यों करते हैं और आप समझें कि आपको सुबह किसे पीना क्या बेहतर है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:46:40