राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को जमानत मिल गई है। ये जमानत प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट डीकेके मिहसिल की अदालत ने दी है। इन दोनों आरोपियों के नाम लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरबार हैं। ये दोनों सोनम रघुवंशी को मेघालय से भागने के बाद इंदौर में ठिकाना देने और सुरक्षा प्रदान करने में शामिल...
शिलांग: राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को जमानत मिल गई है। ये जमानत प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट डीकेके मिहसिल की अदालत ने दी है। इन दोनों आरोपियों के नाम लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरबार हैं। ये दोनों सोनम रघुवंशी को मेघालय से भागने के बाद इंदौर में ठिकाना देने और सुरक्षा प्रदान करने में शामिल थे। अदालत ने कुछ शर्तों के साथ उनकी जमानत मंजूर कर ली है। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया था। एक अन्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। जेम्स पर सबूत नष्ट करने और छिपाने का आरोप है। SIT ने जेम्स से मिली जानकारी के आधार पर एक देशी पिस्तौल, दो मैगजीन और दो .
32 बोर की गोलियां बरामद की थीं। साथ ही जेम्स की कार से 50,000 रुपये भी जब्त किए गए थे।कुछ शर्तों के साथ जमानत दीसहायक लोक अभियोजक तुषार चंदा ने बताया कि लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरबार की न्यायिक हिरासत बुधवार को खत्म हो गई थी। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। लोक अभियोजक ने कहा कि राज्य सरकार ने जमानत का विरोध किया था। लेकिन अदालत ने कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी। सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। सिलोम जेम्स भी जमानत की तैयारी में इससे पहले 2 जुलाई को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने सिलोम जेम्स को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जेम्स ने इंदौर से एक वकील किया है। वह 16 जुलाई को अदालत में पेश होंगे। उस दौरान वह जमानत के लिए अर्जी दे सकते हैं। सहायक लोक अभियोजक ने कहा कि अगर वे जमानत के लिए अर्जी देते हैं, तो हम विरोध करेंगे। क्योंकि रिकॉर्ड के अनुसार, उनकी भूमिका अभी भी बहुत ज्यादा है।जेम्स पर सबूत नष्ट करने और छिपाने का आरोपजेम्स पर आरोप है कि उन्होंने विशाल सिंह चौहान को एक फ्लैट किराए पर दिया था। विशाल सिंह चौहान राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक है। जेम्स को सबूत नष्ट करने और छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस पर सोनम रघुवंशी के बैग से एक पिस्तौल, गोला-बारूद और नकदी छिपाने का आरोप है। 23 मई को सोहरा में हुई थी राजा रघुवंशी की हत्यासोनम रघुवंशी पर अपने पति राजा की 23 मई को सोहरा में हत्या करने का आरोप है। जेम्स से मिली जानकारी के आधार पर SIT ने इंदौर में एक नाले से एक देशी पिस्तौल, दो मैगजीन और दो .32 बोर की गोलियां बरामद कीं। इसके अलावा, जेम्स की कार से 50,000 रुपये भी जब्त किए गए।
Raja Raghuvanshi Murder Case Raja Raghuvanshi Murder Sonam Raghuvanshi News Sonam Raghuvanshi Sonam Raghuvanshi Update सोनम रघुवंशी Raja Raghuvanshi Case Meghalaya Honeymoon Murder Sonam Raghuvanshi Case
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजा भैया जिंदाबाद...! इंदौर में सोनम-राज को फांसी देने की मांग तेजRaja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर में राजा रघुवंशी को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडिल मार्च निकाला Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'राजा रघुवंशी की दी गई नरबलि', तंत्र-मंत्र को लेकर परिजनों ने हत्या के पीछे बताई खास वजहRaja Raghuvanshi Murder Case : Fear of human sacrifice of Raja Raghuvanshi, 'राजा रघुवंशी की दी गई नरबलि', तंत्र-मंत्र को लेकर परिजनों ने हत्या के पीछे बताई खास वजह, देश
Read more »
Raja Raghuvanshi Murder Case: 'प्यार' नहीं, तो इस वजह से सोनम ने राजा को मारा, ये रहा ताजा अपडेटRaja Raghuvanshi Murder Case: If not love then this is why Sonam killed Raja, Raja Raghuvanshi Murder Case: 'प्यार' नहीं, तो इस वजह से सोनम ने राजा को मारा, देश
Read more »
राजा रघुवंशी हत्याकांड : राजा के भाई ने सोनम के नार्को टेस्ट की मांग कीराजा रघुवंशी हत्याकांड : राजा के भाई ने सोनम के नार्को टेस्ट की मांग की
Read more »
राजा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सोनम की पिस्टल और सोने-चांदी से भरा बैग छिपाने वाला गिरफ्तारRaja Raghuvanshi Murder Case Latest Update: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए नए खुलासे हो Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'सोनम और राज लेते थे ड्रग्स...' राजा रघुवंशी हत्याकांड में सनसनी, भाई विपिन ने किया बड़ा खुलासाRaja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर रोज एक नया मोड़ सामने आ रहा है, तो वहीं आज राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बड़ा खुलासा कर दिया है.
Read more »
