राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं रिजल्ट RBSE Rajasthan Board 5th 8th Results 2026 Date 25 मार्च तक जारी किया जा सकता है।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर की ओर से कक्षा 5वीं एवं 8वीं के लिए 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू कर दिया जायेगा। ऐसे में जल्द ही दोनों ही कक्षाओं का परिणाम घोषित किये जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 25 मार्च 2026 तक घोषित किये जाने की संभावना है। ऑफिशियल डेट की जानकारी जल्द ही बोर्ड की ओर से साझा की जाएगी। इस बार फेल किये जायेंगे स्टूडेंट्स इस वर्ष से राजस्थान बोर्ड ने 5वीं 8वीं में ऑटोमैटिक प्रमोशन खत्म कर दिया है। ऐसे में पूरा 100 फीसदी रिजल्ट नहीं हो सकता है अर्थात कुछ बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में फेल हो सकते हैं। हालांकि, फेल बच्चों के लिए स्कूल 45 दिनों के अंदर दोबारा से परीक्षाओं को आयोजित करेंगे जिसमें शामिल होकर स्टूडेंट्स अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे। आपको बता दें कि पिछले वर्ष तक बोर्ड की ओर से किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया जाता था और रिजल्ट 100 फीसदी दर्ज किया जाता है। नतीजे कहां और कैसे कर सकेंगे चेक? राजस्थान 5वीं और 8वीं का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.
nic.in पर जारी होगा। किसी भी छात्र को पर्सनल रूप से नतीजों की जानकारी नहीं दी जाएगी। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होते ही छात्र या उनके माता पिता नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर पाएंगे। स्टेप 1: राजस्थान बोर्ड 5वीं एवं 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा। स्टेप 2: अब आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा। स्टेप 3: इसके बाद रोल नंबर एवं जिला या रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। स्टेप 4: अब आपका परीक्षाफल स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त रिजल्ट जारी होने पर छात्र या उनके अविभावक ऑनलाइन माध्यम से नतीजे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद आपके स्कूल में भेज दी जाएगी जहां से इसे प्राप्त किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- RBSE Board 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट इस डेट तक जारी होने की उम्मीद, 1 अप्रैल से नया सेशन
Rbse 5Th 8Th Result 2026 Kab Aayega Rajasthan Board Result 2026 Rbse Board Class 5Th Result 2026 Rbse Board Class 8Th Result 2026 Rajasthan Board 5Th 8Th Result 2026 Date Rajasthan Board Result 2026 Class 5 Rajasthan Board Result 2026 Class 8 राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2026 Rajshaladarpan.Nic.In
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RBSE Board 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट इस डेट तक जारी होने की उम्मीद, 1 अप्रैल से नया सेशनराजस्थान बोर्ड की ओर से 1 अप्रैल से नया सेशन लागू होगा। ऐसे में उम्मीद है कि 25 मार्च तक कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट RBSE Rajasthan Board 5th 8th Results 2026 Date घोषित कर दिया जायेगा।
Read more »
एसटीएफ के रडार पर प्रदेश भर के नकल माफिया: SI भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड और सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कसी, ...UP Daroga Bharti Pariksha 2026: Board & Security Agencies Gear Up For Sub-Inspector Recruitment Exam. Follow Latest Updates.
Read more »
Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, यहां से कर सकेंगे डाउनलोडराजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
Read more »
Chaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टइस साल चैत्र अमावस्या Chaitra Amavasya 2026 Rules 18 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी।
Read more »
Chaitra Navratri 2026: खरमास और पंचक के बीच कैसे करें घटस्थापना? यहां देखें पूजा की सही विधि और समयचैत्र नवरात्र Chaitra Navratri 2026 19 मार्च 2026 से खरमास और पंचक के अशुभ संयोग में शुरू हो रहे हैं।
Read more »
Bihar Board Matric Result 2026: BSEB क्लास 10th रिजल्ट जारी होने की ये है संभावित डेट, मूल्यांकन कार्य पूराबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से BSEB 10th Result 20 से 30 मार्च के बीच जारी किया जायेगा। बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है।
Read more »
