राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोहों की शुरुआत दो अक्तूबर को विजयादशमी के कार्यक्रम के साथ होगी। आयोजन को संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोहों की शुरुआत दो अक्तूबर को विजयादशमी के कार्यक्रम के साथ होगी। आयोजन को संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। इसके तहत देशभर में एक लाख हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम 2026 में विजयादशमी तक आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष संजीव बजाज, डेक्कन इंडस्ट्रीज के केवी कार्तिक और लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कालिता विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। सरसंघचालक भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबाले शताब्दी वर्ष के दौरान देश में संघ के अनुसार चिह्नित सभी प्रांतों का दौरा करेंगे। आंबेकर ने बताया कि अगस्त में दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम की तर्ज पर 7-8 नवंबर को बंगलूरू में, 21 दिसंबर को कोलकाता में और आगामी 6 व 7 फरवरी को मुंबई में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंबेकर ने बताया कि प्रसिद्ध गायक-संगीतकार शंकर महादेवन 28 सितंबर को नागपुर में एक कार्यक्रम में संघ गीत प्रस्तुत करेंगे। समाज में बदलाव के लिए पांच प्रण संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी ने कहा है कि कार्यक्रमों की शृंखला के तहत एक लाख हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे। देश के 6.
35 लाख गांवों में से छह लाख तक संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। राजधानी शिमला में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में जोशी ने कहा कि संघ ने समाज में बदलाव लाने के लिए पांच प्रण लिए हैं। इसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य शामिल है।
Nationalindia News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Burdwan: বর্ধমান বিশ্ববিদ্যালয়ের উপাচার্য আসলে RSS ঘনিষ্ঠ তাই গণেশ পুজো করেছেন! ভাইরাল ছবি...A Photo of Burdwan University VC with RSS chief goes viral in Social Media
Read more »
खुद बनाना होगा अपना रास्ता, US के टैरिफ वॉर के बीच बोले भागवत, कहा- सनातन से लेकर फ्यूचर तक...Mohan Bhagwat: एक किताब के विमोचन में बोलते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने ट्रंप टैरिफ और इमिग्रेशन नीतियों को लेकर कहा कि इन मुश्किलों से निकलने के लिए जो भी जरूरी काम हो उसके करना चाहिए.
Read more »
मोहन भागवत ने अमेरिका के टैरिफ और वीज़ा फीस पर की टिप्पणी, भारत को अपनी राह खुद बनानी होगीRSS प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ और H-1B वीज़ा फीस पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत को इन चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी रणनीति खुद बनानी होगी और विकास के सनातन दृष्टिकोण का पालन करना होगा। भागवत ने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए वैश्विक हितों और संघर्षों पर भी टिप्पणी की।
Read more »
पैसा नहीं, पसीना बना विदेशी-स्वदेशी का पैमाना... पीएम मोदी की नई परिभाषा पर 'RSS' की भी मुहर!नरेंद्र मोदी सरकार के साथ-साथ अब संघ भी स्वदेशी-विदेशी की परिभाषा के परंपरागत ब्राइकेट से बाहर निकल आया है. पीएम मोदी ने जब ये कहा कि पैसा किसका लगता है, मुझे उससे लेना-देना नहीं है. डॉलर है, पाउंड है, इससे मतलब नहीं है तो उन्होंने स्वदेशी की अवधारणा पर बची-खुची शंका को भी समाप्त कर दिया. अब स्वदेशी का अर्थ है मेक इन इंडिया.
Read more »
Sitamarhi News: पूजा पंडालों में शस्त्र और शास्त्र का वितरण कर रहे हैं BJP विधायक, बोले- 2014 में असुर प्रवृति वाले...Sitamarhi News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन विधायक मिथिलेश कुमार सीतामढ़ी के पूजा पंडालों में त्रिशूल बांटते नजर आए. उनके साथ RSS के सभी विंग के कार्यकर्ता मौजूद थे. विधायक मिथिलेश कुमार पूजा पंडालों में जाकर आयोजकों के बीच शस्त्र और शास्त्र का वितरण कर रहे हैं.
Read more »
RSS Centenary: 'भारत कई साल पहले आजाद हुआ, अब उपनिवेशवादी मानसिकता से पूरी मुक्ति अहम'; संघ शताब्दी पर आंबेकरआरएसएस प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने आज भारत में होने वाले जरूरी बदलावों और देशवासियों की मानसिकता में बदलाव का आह्वान किया। उन्होंने कहा, देश में हर कोई एक ऐसा भारत चाहता है जिस पर
Read more »
