आरएसएमएसएसबी की ओर से वर्ष 2024-25 और प्रस्तावित 2025-26 में होने वाली भर्तियों के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी है। बोर्ड की ओर से यह जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम कैलेंडर जारी कर प्रदान की गई है। अभ्यर्थी विभाग की ओर से जारी की गई सभी 74 भर्तियों की डेट्स की जानकारी इस कैलेंडर से प्राप्त कर सकते...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से वर्ष 2024-25 और प्रस्तावित 2025-26 के लिए संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb .
rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। इस कैलेंडर के जरिये बोर्ड ने कुल 74 भर्तियों के लिए डेट्स की घोषणा की है। संशोधित कैलेंडर में 4 नई भर्तियों को भी शामिल किया गया है। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे अभ्यर्थी इस कैलेंडर के अनुसार योग्यतानुसार भर्तियों की तैयारियां कर सकते हैं। इन 4 नई भर्तियों को एग्जाम कैलेंडर में किया गया शामिल राजस्थान में 4 नई भर्तियों- पशुधन सहायक, जमादार ग्रेड 2, लेखा सहायक संविदा और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट संविदा को जोड़ा गया है। कुछ मुख्य भर्ती परीक्षाओं के लिए संभावित डेट्स कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 16 नवंबर 2024 पशु परिचर सीधी भर्ती परीक्षा 2023: 1 से 3 दिसंबर 2024 कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 6 फरवरी 2025 सर्वेयर सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 23 फरवरी 2025 जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 9, 11 एवं 12 अप्रैल 2025 पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025: 10 से 11 मई 2025 ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025: 11 से 12 जुलाई 2025 प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा 2025: 11 से 12 अगस्त 2025 समान पात्रता परीक्षा 2025 : 26 से 28 दिसंबर 2025 समान पात्रता परीक्षा 2025 : 20 से 22 फरवरी 2026 कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2025: 8 मार्च 2026 कर सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2025: 28 जून 2026 सभी 74 भर्तियों की संभावित डेट्स के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी आप एग्जाम कैलेंडर PDF डाउनलोड कर सकते हैं। RSMSSB Calendar 2025 PDF Download Link एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने की स्टेप्स आरएसएमएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2024-25 एवं 2025-26 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Latest News में एग्जाम कैलेंडर से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको नए पेज पर कैलेंडर से संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एग्जाम कैलेंडर स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। यह भी पढ़ें- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लोकल बैंक ऑफिसर के 1500 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई
RSMSSB Exam Calendar 2024 Rsmssb Exam Calendar Pdf Download Rsmssb Exam Calendar 2024 25 Pdf Rsmssb Exam Calendar 2024 25 Rsmssb Rajasthan Gov In RSMSSB Exam Calendar Rsmssb Exam Calendar 2025 Rsmssb Exam Calendar 2025 26 Rsmssb Calendar 2025 Rsmssb Calendar 2025 Pdf Download
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लेबनान पर जमीनी हमले की तैयारी में इजरायल, सेना प्रमुख ने सैनिकों को अलर्ट पर रखाइजरायल (Israel) के सेना प्रमुख हरजी हलेवी ने सैनिकों को हिज्बुल्लाह (Hezbollah) के खिलाफ लेबनान में संभावित जमीनी हमले के लिए तैयार रहने के लिए कहा है.
Read more »
इजरायली हमले झेल रहे लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने जारी किया अतिरिक्त फंडइजरायली हमले झेल रहे लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने जारी किया अतिरिक्त फंड
Read more »
तेलंगाना ने हाइड्रा को सशक्त बनाने के लिए अध्यादेश किया जारीतेलंगाना ने हाइड्रा को सशक्त बनाने के लिए अध्यादेश किया जारी
Read more »
UP News: यूपी में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगीमहानवमी के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
Read more »
JEE-NEET समेत जॉब्स की फ्री कोचिंग कराएगा NCERT का 'साथी'NCERT ने प्रतियोगिता परीक्षाओं की फ्री कोचिंग के लिए सेल्फ असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम (SATHEE) पोर्टल लॉन्च किया है.
Read more »
Police Constable Admit Card 2024: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के एडमिट कार्ड, जानिए कब और कहां से कर पाएंगे डाउनलोडCG Police Constable Admit Card 2024 Download: जिन कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए आवेदन किया है वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद डाउनलोड कर पाएंगे.
Read more »
