Railway RRB Technician Vacancy 2024: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती में पदों की संख्या में बंपर बढोत्तरी की गई है। जिसके बाद अब 14,298 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा इस भर्ती में आवेदन करने के लिए दोबारा से एप्लिकेशन की विंडो खोली जाएगी। जानिए आरआरबी टेक्नीशियन के लिए दोबारा आवेदन शुरू...
Railway RRB Vacancy 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आरआरबी ने टेक्नीशियन भर्ती में बंपर पदों की संख्या बढ़ाई है। जी हां, पहले जो रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 9,144 पदों पर की जा रही थी, वो अब 14,298 पदों पर की जाएगी। यानी बोर्ड ने इसमें 5,154 पदों की संख्या का इजाफा किया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार www.
rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। RRB Technician Bharti 2024: दोबारा खुलेगी एप्लिकेशन विंडो आरआरबी टेक्नीशियन की इस भर्ती में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वो अपने विकल्प भी बदल सकते हैं। जल्द ही प्रेफरेंस बदलने का लिंक RRB की ऑफिशियल वेहसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार 15 दिनों तक इसमें अपने मुताबिक विकल्प चुन सकते हैं। वर्कशॉप और पीयू के लिए जो पद अलग-अलग कैटेगरी के लिए जोड़े गए हैं, उनमें उम्मीदवारों को सीईएन नंबर 02/2024 के अंतर्गत आवेदन करने का मौका भी दिया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के योग्य है, वो भी इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। डाउनलोड करें- Railway RRB Technician Vacancy Increase Notice 2024 सिर्फ एक चरण में होगी परीक्षा बता दें कि आरआरबी टेक्नीशियन की इस भर्ती के लिए 9 मार्च को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वहीं 8 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अच्छी बात यह है कि टेक्नीशियन के लिए इस बार सिर्फ एक पेपर ही लिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी पूरी मेहनत सिर्फ एक पेपर के लिए ही करनी है। इससे पहले साल 2018 में एएसपी टेक्नीशियन की भर्ती के लिए दो चरणों में परीक्षा कराई गई थी। आरआरबी टेक्नीशियन पेपर पैटर्न परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो टेक्नीशियन ग्रेड-I के लिए पेपर में उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए 90 मिनट यानी डेढ घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, बेसिक कंप्यूटर एंड एप्लिकेशंस, मैथ्स, और इंजीनियरिंग विषयों से सवाल होंगे। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड III के पेपर में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, मैथ्स के साथ साइंस के प्रश्न भी पूछे जाएंगे। आरआरबी टेक्नीशियन एग्जाम में एक तिहाई की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
Rrb Technician Salary Railway Technician Eligibility Rrb Technician Grade 3 Qualification Rrb Technician Notification Pdf 2024 Railway Me New Bharti 2024 Railway Technician Vacancy Increase Notice Pdf Railway Technician Revised Vacancy 2024 रेलवे भर्ती ऑनलाइन फॉर्म रेलवे नई भर्ती 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RRB Recruitment 2024: रेलवे में बंपर भर्ती का सिलसिला जारी, जूनियर इंजीनियर के 7,951 पद, इस डेट से भरे जाएंगे फॉर्म, नोटिफिकेशन देखेंRRB Recruitment 2024: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी जेई नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में जूनियर इंजीनियर के सात हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा.
Read more »
RRB Bharti 2024: रेलवे में निकली है बंपर भर्ती, करीब 8000 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन शुरूRRB Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो भर्ती से जुड़ी तमाम डिटेल्स यहां देख सकते हैं.
Read more »
RRB NTPC Bharti 2024: निकलने वाली है रेलवे एनटीपीसी भर्ती, 10 हजार वैकेंसी, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन?Railway RRB NTPC Bharti 2024: रेलवे में जल्द ही बंपर भर्ती निकलने जा रही है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार लंबे समय से रेलवे एनटीपीसी भर्ती का इंतजार कर रहे थे उन्हें अब और ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। आरआरबी एनटीपीसी 12वीं और ग्रेजुएट लेवल के लिए बंपर भर्ती कब आएगी? आवेदन कब शुरू होंगे? जानिए लेटेस्ट...
Read more »
GAIL Vacancy 2024: गेल में 300+ नॉन एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी, 8 अगस्त से भरें एप्लिकेशन फॉर्मGAIL Non-Executive Vacancy 2024: गेल में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में गेल ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के लिए 8 अगस्त से गेल की ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.
Read more »
JSSC Steno Bharti 2024: झारखंड में स्टेनोग्राफर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख को निकलेगा फॉर्मJSSC Stenographer Bharti 2024 Notification PDF: झारखंड में एक के बाद एक बंपर भर्तियां निकल रही हैं। हाल ही में झारखंड सचिवालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 का भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह गोल्डन चांस...
Read more »
LU Online Courses: लखनऊ यूनिवर्सिटी ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन का फॉर्म जारी, जान लें फीसLU Online Course Admission Form 2024: लखनऊ यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन के लिए एप्लिकेशन फॉर्म lkouniv.ac.
Read more »
