रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB की ओर से कॉन्स्टेबल भर्ती सीईएन आरपीएफ 02/2024 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक आरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक करवाया जायेगा। सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व एवं एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व जारी किये...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। एग्जाम डेट की जानकारी आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg .
gov.in पर पीडीएफ जारी कर उपलब्ध करवाई गई है। अधिसूचना में दी गई डिटेल के मुताबिक RRB RPF Constable Exam का आयोजन 2 मार्च से लेकर 20 मार्च 2025 तक करवाया जायेगा। सीबीटी मोड में होगी परीक्षा नोटिफिकेशन में दी गई डिटेल के मुताबिक सीईएन आरपीएफ 02/2024 भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में करवाया जायेगा। परीक्षा 2 से लेकर 20 मार्च तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न करवाई जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व होंगी जारी आरआरबी की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से आप अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा 4 दिन पूर्व होंगे उपलब्ध सभी आवेदनकर्ताओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए जारी किये जाएंगे। एडमिट कार्ड भी अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स आरपीएफ कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदनकर्ताओं को ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको सीईएन आरपीएफ 02/2024 कॉन्स्टेबल पर क्लिक करना होगा। अब अगले पेज पर आपको एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो अपना एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा देने से रोक दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2025: आरआरसी गोरखपुर में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर हो रही भर्ती, 10th-ITI पास अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई
Rrb Rpf Exam Date 2025 Rrb Rpf Exam Date 2024 Admit Card Rrb Rpf Exam Date 2024 Syllabus Sarkari Result Rrbcdg Gov In आरपीएफ कॉन्स्टेबल एग्जाम डेट आरपीएफ कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड Rpf Constable Admit Card Rpf Constable Exam Date 2024 Rpf Constable Exam Date Rpf Constable Exam Date 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ICSI CS जून 2025 परीक्षा कार्यक्रम जारीICSI ने जून 2025 के लिए कंपनी सचिव (CS) कार्यकारी और CS प्रोफेशनल परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा शेड्यूल देखना चाहिए।
Read more »
RPSC RAS Mains Result 2023 Declared: 2168 Candidates Passराजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मेन्स परीक्षा 2023 के परिणामों की घोषणा कर दी है। 2168 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।
Read more »
एमपीईएसबी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथिएमपीईएसबी ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी। परीक्षा 5 जुलाई 2025 को दो पालियों में आयोजित होगी।
Read more »
RRB NTPC Exam 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा कब तक हो सकती हैं? देख लें कैसा होगा पैटर्नRRB NTPC Exam Date 2025 sarkari Result: रेलवे भर्ती बोर्ड 2025 में एनटीपीसी पदों के लिए परीक्षा आयोजित करने वाला है। ऐसे में उम्मीदवारों परीक्षा का शेड्यूल जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा कब तक होगी? और आरआरबी एनटीसीपी पदों पर पेपर का पैटर्न क्या होता है? रेलवे एनटीपीसी परीक्षा पर नया अपडेट भी जान...
Read more »
एमपी में 7 साल बाद एसआई भर्ती, जानें परीक्षा प्रक्रिया में क्या बदलावमध्य प्रदेश में एसआई की भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के चार चरण होंगे।
Read more »
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025: एग्जाम डेट और सिटी स्लिप जारीएसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 4 फरवरी 2025 से शुरू होगी। परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी 26 जनवरी से ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले।
Read more »
