RRB Group D Apply Online: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए फॉर्म फिलिंग शुरू हो गई है। ऐसे में रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थी आरआरबी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। रेलवे की यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बीच अभ्यर्थियों के मन में इस नौकरी को लेकर कई तरह के प्रश्न भी हैं। यहां जानिए आरआरबी ग्रुप डी में कौन-कौन से पद आते हैं? उनकी सैलरी...
RRB Group D Recruitment 2025: इस साल की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक रेलवे ग्रुप डी भर्ती निकली गई है। जिसका रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। रेलवे की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.
rrbapply.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो करीब एक महीने तक चलेगी। RRB Group D Vacancy 2025 की लास्ट डेट 22 फरवरी 2025 तय की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी रेलवे की इस भर्ती में फॉर्म भरने के साथ इससे जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से जानना चाहते हैं। रेलवे ग्रुप डी में कौन-कौन से पद है? जिन पर नौकरी मिलेगी। आरआरबी ग्रुप डी की सैलरी कितनी है? योग्यता क्या है? यहां सबकुछ जानिएआरआरबी ग्रुप डी के लिए योग्यता क्या है? आरआरबी ग्रुप डी की इस भर्ती में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य हैं। 10वीं पास के लिए अलावा अन्य किसी तरह की कोई योग्यता इसमें नहीं मांगी है। हालांकि इससे पहले रेलवे की इस भर्ती में 10वीं के साथ आईटीआई भी जरूरी योग्यता भी शामिल था लेकिन इस बार इसे हटा दिया गया है। इसके अलावा अभ्यर्थियों की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 36 वर्ष होनी चाहिए। ग्रुप डी में कौन-कौ से पद होते हैं? आरआरबी ग्रुप डी की यह भर्ती इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और एस एंड टी डिपार्टमेंट के लिए है। जिसमें उम्मीदवारों की नियुक्ति असिस्टेंट , असिस्टेंट , असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन, असिस्टेंट लोको शेड , असिस्टेंट लोको शेड , असिस्टेंट ऑपरेशन , असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल एंव एसी , असिस्टेंट टीएल एंड एएसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन बी और ट्रैकमेंटेंनर-IV के पद पर की जाती है। रेलवे ग्रुप डी का क्या काम होता है? रेलवे ग्रुप डी के पदों का काम सबसे बेसिक लेवल का होता है। इन पदों पर काम करने वाले कर्मचारी रेलवे की पटरियों, कोच, स्टोर, डिपार्टमेंट आदि के रख-रखाव और निगरानी का काम करते हैं। यह डिपार्टमेंट के ऊपर भी निर्भर करता है। कुल मिलाकर इसमें सहायक के रूप में काम करना होता है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2025 रेलवे की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा, पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट आदि चरणों के जरिए किया जाएगा। रेलवे सीबीटी परीक्षा 90 मिनट यानी डेढ घंटे की होगी। जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, सामान्य जागरुकता और सामियिकी से प्रश्न आएंगे। ग्रुप डी की सैलरी कितनी होती है? आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 के इन विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के मुताबिक शुरुआती वेतन 18,000/- रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य तरह के वेतन भत्ते और सुविधाएं भी इसमें शामिल होंगी।
ग्रुप डी की सैलरी कितनी होती है? Rrb Group D Recruitment 2025 In Hindi RRB Group D Apply Online आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी 2025 रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 योग्यता RRB Group D Notification PDF Rrb Group D Railway Eligibility सरकारी नौकरी 10Th Paas Railway Bharti 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आधार कार्ड में कितनी बार जानकारी अपडेट कर सकते हैं?आधार कार्ड में कौन सी जानकारी एक बार और कौन सी कई बार अपडेट कर सकते हैं? जानें इस खबर में
Read more »
स्टार फ्रूट या आंवला: विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत कौन सा?यह लेख आपको बताता है कि स्टार फ्रूट और आंवला में विटामिन सी की मात्रा कितनी होती है और दोनों में से कौन फल विटामिन सी का बेहतर स्रोत है।
Read more »
रेलवे नौकरी: 'बेस्ट' क्यों?भारतीय रेलवे में नौकरी को 'बेस्ट' क्यों कहा जाता है? जानिए रेलवे में नौकरी के फायदे, सैलरी, सुविधाएं और अधिक.
Read more »
RRB ग्रुप डी भर्ती 2025: पात्रता, आवेदन शुल्क और प्रक्रियाइस लेख में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी भर्ती 2025 के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
Read more »
RRB Group D 2025 Apply: रेलवे ग्रुप डी का फॉर्म भरने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए? देख लें पूरी लिस्टRRB Group D Railway Bharti 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती खुल गई है। जिसके लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.
Read more »
RRB Group D Form Fees: वापस मिल जाएगी रेलवे ग्रुप डी फॉर्म की फीस, लेकिन एक गलती से डूब सकते हैं आपके पैसेRRB Group D Apply Online: रेलवे लेवल-1 ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए फॉर्म फिलिंग शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.
Read more »
