आईपीएल 2024 का 38वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सिवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में युवजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 17 साल के लंबे आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह कमाल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को आरआर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान किया।चहल ने किया नबी का शिकारचहल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी दूसरी ही गेंद पर विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मोहम्मद नबी को आउट किया, जिन्होंने चहल की पहले ओवर में ही आसान कैच दे दिया और यह चहल का आईपीएल का 200वां शिकार बने। चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी हैं। उन्होंने 153 मैचों में 200 विकेट लिए हैं। उनके बाद ड्वेन ब्रावो और पीयूष चावला का नंबर आता है।2022 में राजस्थान से जुड़े थे चहल33 वर्षीय चहल ने 8 साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला। वह अभी भी बेंगलुरु की टीम के लिए 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। इसके बावजूद, RCB ने 2022 की मेगा नीलामी से पहले चहल को टीम में बनाए रखने का फैसला नहीं किया।केकेआर के घर में राजस्थान का हल्ला बोल, रिकॉर्ड रन चेज कर जीता मैचलेकिन, RCB का नुकसान राजस्थान का फायदा साबित हुआ क्योंकि चहल आईपीएल 2022 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने अपने पहले सीजन में राजस्थान के लिए 17 मैचों में 19.
51 की औसत से 27 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती, जिसमें एक हैट-ट्रिक और एक पांच विकेट हॉल भी शामिल था। शानदार प्रदर्शन के साथ, RR उस सीजन में उपविजेता रहा। चहल ने 2022 सीजन में एक सीजन में किसी स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया, जो पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर इमरान ताहिर के नाम था।आरआर के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं चहलकुल मिलाकर, सिर्फ सिद्धार्थ त्रिवेदी और शेन वॉटसन ही राजस्थान के लिए आईपीएल विकेटों के मामले में चहल से आगे हैं. गौरतलब है कि चहल और वॉर्न ही इस मामले में 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज हैं.चहल ने पिछले सीजन में भी उनके लिए कमाल किया था, संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम के लिए सबसे ज्यादा 21 विकेट लिए थे। फिलहाल, चहल आईपीएल 2024 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, आठ मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ही उनसे आगे हैं।
युजवेंद्र चहल न्यूज युजवेंद्र चहल लेटेस्ट न्यूज युजवेंद्र चहल 200 आईपीएल विकेट Yuzvendra Chahal Yuzvendra Chahal News Yuzvendra Chahal Latest News Yuzvendra Chahal 200 IPL Wicket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PBKS vs RR: युजवेंद्र चहल IPL में 200 छक्के खाने वाले दूसरे गेंदबाज बने, इस बॉलर पर पहले ही लग चुके हैं इतने छक्केयुजवेंद्र चहल ने पंजाब के खिलाफ एक विकेट लिया और पर्पल कैप पर कब्जा किया साथ ही 200 छक्के खाने वाले इस लीग के दूसरे गेंदबाज भी बने।
Read more »
IPL में हर 17 गेंद पर विकेट लेते हैं युजवेंद्र चहल, ये 2 रिकॉर्ड बनाने के करीबयुजवेंद्र चहल ने आईपीएल में अब तक 151 मैचों में 198 विकेट लिए हैं। 2 विकेट लेते ही वह 200 विकेट लेने वाले आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
Read more »
Jos Buttler: बटलर ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने, कोहली की बादशाहत की खत्मJos Buttler ने IPL में रचा इतिहास (most Hundreds while chasing in the IPL)
Read more »
IPL में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजIPL में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
Read more »
Yuzvendra Chahal : युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाजYuzvendra Chahal Record : युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज
Read more »
