राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन RPSC की ओर से राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी RAS परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर परिणाम की जांच कर...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर आर.ए.एस एवं आर.टी.एस. संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए मंगलवार तक इंटरव्यू लिए गए थे। अब इस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.
rajasthan.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहां से उम्मीदवार नतीजों की जांच कर पाएंगे। ध्यान रखें कि किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी। मेरिट लिस्ट में दर्ज होगी ये डिटेल आरपीएससी की ओर से जारी की गई मेरिट लिस्ट में रोल नंबर एवं कैटेगरी दर्ज होगी। जो अभ्यर्थी लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। 972 पदों पर होंगी नियुक्तियां आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए इंटरव्यू 21 अप्रैल से लिए जा रहे थे जो मंगलवार को संपन्न हुए हैं। इंटरव्यू के लिए कुल 2168 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए थे। इसमें से कुल 972 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स आरपीएससी आरएएस रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। अब पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा। इसके बाद आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे। भर्ती विवरण इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक पूर्ण की गई थी। प्रीलिम एग्जाम के लिए 696969 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 457927 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को हुआ था। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 19355 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। मेंस एग्जाम का आयोजन 20, 21 जुलाई 2024 को हुआ था वहीं रिजल्ट 2 जनवरी 2025 को जारी किया गया था। भर्ती से संबंधित अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें-
RAS Final Result Rajasthan PSC Exam RPSC RAS RTS Result RPSC RAS 2023 Final Result Date How To Check RPSC RAS Result Online Rajasthan Administrative Service Exam Results RPSC RAS Merit List 2023
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SBI CBO Result 2025: एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट घोषित, सीधे लिंक से करें डाउनलोडSBI CBO Sarkari Result 2025: एसबीआई ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर की 2964 वैकेंसी के रिजल्ट अनाउंस कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम देख सकते हैं।
Read more »
SBI CBO Results 2025: एसबीआई सीबीओ रिजल्ट घोषित, इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की Merit List यहां से करें डाउनलोडएसबीआई की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर CBO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज...
Read more »
SSC GD Result 2025 OUT: एसएससी जीडी फिजिकल का रिजल्ट जारी, सीधे लिंक से देखें स्टेट वाइज कटऑफSSC GD Physical Ka Result 2025: एसएससी जीडी रिजल्ट की घोषणा हो गई है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम चेक कर सकते हैं। स्टेट वाइज कटऑफ घोषित की गई है।
Read more »
SSC GD Final Result 2025: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल फिजिकल रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट यहां करें डाउनलोडएसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में रोल नंबर सहित अन्य डिटेल दर्ज है।
Read more »
Rajasthan Police Constable Result 2025: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट कब होगा जारी, चेक करें अपडेटराजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है। आपको बता दें कि पुलिस विभाग की ओर से इस भर्ती के लिए प्रोविजनल आंसर की पिछले महीने ही जारी की जा चुकी है। जो अभ्यर्थी रिटेन टेस्ट में सफल होंगे वे फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई माने...
Read more »
मंत्रियों के टिकट कटे, नए चेहरों पर भरोसा... बीजेपी की पहली लिस्ट की बड़ी बातेंbihar assembley election 2025, Nand Kishore Yadav denied ticket, ratnesh kushwaha bjp candidate, ratnesh kushwaha given ticket, bjp list, new bjp list, bjp first list, patna news, bihar news
Read more »
