RPSC ने सिविल और मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में कुल 1014 असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती RPSC AEN Notification 2024 तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में 43 सहायक सांख्यिकी अधिकारी RPSC ASO Notification 2024 की भर्ती के लिए अधिसूचनाएं आज यानी सोमवार 5 अगस्त को जारी की हैं। असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन 14 अगस्त से तथा सहायक सांख्यिकी अधिकारी के लिए 12...
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग राजस्थान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सिविल और मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में कुल 1014 असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में 43 सहायक सांख्यिकी अधिकारी की भर्ती के लिए अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। आयोग द्वारा दोनों ही भर्ती अधिसूचनाएं आज यानी सोमवार, 5 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट, rpsc .
rajasthan.gov.in पर जारी की गई हैं। RPSC AEN ASO Recruitment 2024: विज्ञापित भर्तियों के लिए आवेदन इन तारीखों से RPSC द्वारा निकाली गई असिस्टेंट इंजीनियर और सहायक सांख्यिकी अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन 14 अगस्त से 12 सितंबर तक स्वीकार किए जाने की घोषणा की है, जबकि सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से 10 सितंबर तक आयोजित की जानी है। RPSC AEN अधिसूचना 2024 RPSC ASO अधिसूचना 2024 RPSC AEN ASO Recruitment 2024 Eligibility: कौन कर पाएगा आवेदन? RPSC द्वारा जारी AEN भर्ती अधिसूचना के मुताबिक असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित ब्रांच में बीई/बीटेक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। दूसरी तरफ, RPSC ASO अधिसूचना के अनुसार सहायक सांख्यिकी अधिकारी की भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने गणित या सांख्यिकी या वाणिज्य में मास्टर्स डिग्री कम से कम द्वितीय श्रेणी में प्राप्त की हो। दोनों ही भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 21 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना देखें। यह भी पढ़ें - IBPS PO SO 2024: राष्ट्रीय बैंकों में 5351 प्रॉबेशनरी और स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई
Rpsc Aso Notification 2024 Rpsc Aen Recruitment 2024 Rpsc Aso Recruitment 2024 Rpsc Rajasthan Gov In राजस्थान लोक सेवा आयोग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में भू-विज्ञानी एवं खनन सहायक इंजीनियर पदों पर भर्ती का एलान, 22 जुलाई से आवेदन होंगे शुरूराजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC की ओर से जियोलॉजिस्ट के 32 रिक्त पदों और असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर के 24 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू होकर 20 अगस्त 2024 तक पूर्ण की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे प्रक्रिया शुरू होते ही ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.
Read more »
RPSC Vacancy 2024: आरपीएससी ने निकाली जियोलॉजिस्ट और असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर भर्ती, यहां भरें फॉर्मRajasthan Govt Job Notification 2024: आरपीएससी ने जियोलॉजिस्ट और असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में उम्मीदवार 22 जुलाई से राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.
Read more »
उत्तर में उमस तो पश्चिम भारत में भारी बारिश, हिमाचल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें मौसम का हालबता दें कि आईएमडी ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है.
Read more »
PSPCL AE Vacancy 2024: पंजाब बिजली विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती, जानें कैसे होगा सेलेक्शनPSPCL AE Vacancy 2024 Notification: पंजाब के बिजली विभाग में असिस्टेटं इंजीनियर की नौकरी निकली है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.
Read more »
IAS Success Story: पापा की तंबाकू की दुकान पर काम करने वाले ने दो बार क्रैक किया UPSC, और बन गए IASIAS Niranjan Kumar wiki: निरंजन कुमार ने आईआईटी में अपनी हायर एजुकेशन पूरी की और धनबाद में कोल इंडिया लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में नौकरी हासिल की.
Read more »
IHMCL Recruitment 2024: हाईवे मैनेजमेंट कंपनी को इंजीनियर और ऑफिसर की जरूरत, 1 लाख से ऊपर मिलेगी सैलरीNHAI New Vacancy 2024: एनएचएआई की कंपनी आईएचएमसीएल ने इंजीनियर और ऑफिसर की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आईएचएमसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट ihmcl.co.
Read more »
