राइट्स में रेजिडेंट इंजीनियर के 54 पदों और टेक्निकल असिस्टेंट के 40 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से 11 मार्च 2025 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 23 मार्च 2025 संभावित को आयोजित होगी जिसके लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च को जारी कर दिए...
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड की ओर से इंजीनियरिंग प्रोफेशनल के अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट rites .
com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 11 मार्च 2025 तय की गई है। फॉर्म भरने से पूर्व अभ्यर्थी पात्रता एवं मापदंड अवश्य चेक कर लें। कौन कर सकता है आवेदन इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार फुल टाइम संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ एमएससी आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। एप्लीकेशन फीस इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 300 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। कैसे करें आवेदन इस भर्ती में आवेदन के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर करियर में जाना है। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद जिस पद के लिए फॉर्म भरना है उसको सेलेक्ट करें और मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। RITES Recruitment 2025 Application Form link नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। कब होगी परीक्षा इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट के लिए संभावित तारीख 23 मार्च 2025 निर्धारित है। परीक्षा में में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से रेजिडेंट इंजीनियर के 54 पदों और टेक्निकल असिस्टेंट के 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भी पढ़ें- CSIR IITR Recruitment 2025: लखनऊ स्थित इस संस्थान में JSA पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, इस डेट तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म
Rites Com Career Rites Com Online Application Rites Engineering Professional Rites Vacancy 2025 Free Job Alert Sarkari Result
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आशिकों के लिए बेहतरीन नौकरी का मौका, इश्क और ब्रेकअप वाले कर सकते हैं अप्लाईRelationship Jobs: क्या कभी आपने सोचा है कि प्रेमियों के लिए भी नौकरियां निकल सकती हैं? सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन एक कंपनी को ऐसे शख्स की तलाश है जो इश्क, प्यार मोहब्बत, रिलेशनशिप, सिच्युएशनशिप और ब्रेकअप जैसी चीजों का अनुभव रखता हो.
Read more »
35 साल से ज्यादा उम्र में भी सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदनइस लेख में हम उन सरकारी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं जहाँ 35 साल से ज्यादा उम्र के कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
Read more »
पंजाब एंड सिंध बैंक ने 110 स्थानीय बैंक ऑफिसर पदों पर निकाली वैकेंसीपंजाब एंड सिंध बैंक ने स्थानीय बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर 110 वैकेंसी निकाली हैं। उम्मीदवार 28 फरवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Read more »
NRRMS Recruitment 2025: 19324 पदों पर भर्ती निकाली गईराष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसायटी (NRRMS) ने विभिन्न पदों पर 19324 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
Read more »
NTPC Recruitment 2025: एनटीपीसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 400 पदों पर हो रही भर्ती, 1 मार्च तक ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाईएनटीपीसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 400 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू की जा चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 1 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये...
Read more »
CSIR IITR Recruitment 2025: लखनऊ स्थित इस संस्थान में JSA पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, इस डेट तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्मसीएसआईआर आईआईटीआर लखनऊ में जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट JSA के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 19 मार्च 2025 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से टोटल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल आप इस पेज से...
Read more »
