Reliance Industries Q2 Results: चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 16,563 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये पर रहा है.
Reliance Industries Q2 Results : मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं. कंपनी ने सितंबर तिमाही के रिजल्ट जारी करते हुए बताया है कि सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 16,563 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,165 करोड़ रुपए पर रहा है.
वहीं तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 26,994 करोड़ रुपए से घटकर 18,165 करोड़ रुपये पर रहा है. दूसरी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 2.32 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.55 लाख करोड़ रुपये पर रही है. कंपनी की EBITDA सालाना आधार पर 39,058 करोड़ रुपये से बढ़कर 45,885 करोड़ रुपये पर रहा है. कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 16.9 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी पर रही है. EBITDA मार्जिन में इजाफा कंपनी का EBITDA तिमाही आधार पर 42,905 करोड़ रुपये से बढ़कर 45,885 करोड़ रुपये पर रहा है. कंपनी की EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 17.6 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी पर रही है. ऑयल-टू-केमिकल कारोबार के नतीजे दूसरी तिमाही में कंपनी की ऑयल-टू-केमिकल कारोबार की आय तिमाही आधार पर 1.55 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपये पर रही है. वहीं, ऑयल-टू-केमिकल EBITDA तिमाही आधार पर 14,511 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,008 करोड़ रुपये पर रही है जबकि सालाना आधार पर ये 12,413 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,008 करोड़ रुपये पर आ गया है. दूसरी तिमाही में कंपनी की ऑयल-टू-केमिकल EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 8% से बढ़कर 9.4% पर रही है. ऑयल एंड गैस कारोबार के नतीजे दूसरी तिमाही में रिलायंस के ऑयल एंड गैस सेगमेंट की आय तिमाही आधार पर 6,103 करोड़ रुपए से घटकर 6,058 करोड़ रुपये पर रही है. वहीं, सालाना आधार पर इस सेगमेंट की आय 6,222 करोड़ रुपये से घटकर 6,058 करोड़ रुपये पर रही है. दूसरी तिमाही में कंपनी की ऑयल एंड गैस EBITDA तिमाही आधार पर 4,996 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,002 करोड़ रुपये पर रही है जबकि सालाना आधार पर ये डेटा 5,290 करोड़ रुपये से घटकर 5,002 करोड़ रुपये पर रहा है दूसरी तिमाही में कंपनी की ऑयल एंड गैस EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 85 फीसदी से घटकर 82.6% पर रहा है. दूसरी तिमाही में कंपनी की ऑयल एंड गैस EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 81.9% से बढ़कर 82.6% पर रहा है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज तिमाही परिणाम Reliance Industries Financial Results Reliance Industries Profit Reliance Industries Revenue Reliance Industries EBITDA RIL Quarterly Earnings Reliance Industries September Quarter
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
கேரளா லாட்டரி காருண்யா பிளஸ் KN-593 குலுக்கல் ரூ. 1 கோடி வென்ற அதிர்ஷ்ட நம்பர்!Kerala Lottery Results News: இன்றைய கேரளா லாட்டரி காருண்யா பிளஸ் கேஎன்-593 குலுக்களில் வெற்றி பெற்றவர்களின் முழு பட்டியல் விவரம்.
Read more »
Wipro Q2 Result: रेवेन्यू 22700 करोड़, तो मुनाफा 3250 करोड़, हर पैमाने पर कैसे रहे अजीम प्रेमजी की IT कंपनी के नतीजेWipro Q2 FY26 Results: विप्रो लिमिटेड ने Q2 FY26 के नतीजे जारी किए, जिसमें 22,700 करोड़ रुपए का राजस्व और 3,250 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ। राजस्व में 2.5 और मुनाफे में 1.
Read more »
Reliance Industries Q2 Results Live: रिलायंस की आतिशबाजी आज! नतीजों से पहले बाजार में तूफान, क्या मुकेश अंबानी तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड?Reliance Industries Q2 Results 2025 Live: रिलायंस इंडस्ट्रीज आज जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेगी, जिसमें मजबूत अर्निंग ग्रोथ की उम्मीद है। बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन के साथ रिलायंस रिटेल और जियो के उपभोक्ता व्यवसायों में निरंतर ग्रोथ इसके मुख्य कारण हैं। पिछली तिमाही में भी कंपनी ने शानदार वित्तीय नतीजे दर्ज किए थे, जिसमें शुद्ध लाभ 76.
Read more »
रिलायंस को ₹18,165 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू बढ़कर ₹2.55 लाख करोड़ रहाRIL Q2 Results: रिलायंस को ₹18,165 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू बढ़कर ₹2.55 लाख करोड़ रहा
Read more »
RIL Q2 Result: मुकेश अंबानी की कंपनी को 22092 करोड़ का मुनाफा, देखें जियो से रिलायंस रिटेल तक की कमाई के आंकड़ेमुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को FY26 की दूसरी तिमाही में 22,092 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऑयल टू केमिकल O2C बिजनेस का रेवेन्यू 1,60,558 करोड़ रुपये रहा, जबकि रिलायंस रिटेल का दूसरी तिमाही का राजस्व 90,544 करोड़ रुपये...
Read more »
