राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 है। परीक्षा 27 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 निर्धारित है। जो अभ्यर्थी रीट 2025 लेवल 1 या लेवल 2 परीक्षा में भाग लेना चाह रहे हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं, वे तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें। 15 जनवरी के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.
in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं। आवेदन शुल्क रीट सिंगल पेपर (पेपर 1 या पेपर 2 में से एक) के लिए 550 रुपये और दोनों पेपर्स (पेपर 1 व 2) के लिए 750 रुपये है। यह फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर फिल आवेदन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें। इसके बाद अभ्यर्थी जेनरेट चालान के लिंक पर क्लिक करें और पेपर के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें। शुल्क भरने के बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म प्रिंटआउट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म की एक कॉपी निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें। REET 2025 परीक्षा पात्रता के लिए अभ्यर्थी का सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होने के साथ ही न्यूनतम 50% अंकों के साथ और 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन/ बीएलएड/ शिक्षा (विशेष शिक्षा) में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए और लेवल 1 परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा लेवल 2 परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ने बैचलर डिग्री के साथ बीएड/ मास्टर डिग्री के साथ बीएड/ 10+2 के साथ चार वर्षीय B.El.Ed / B.A.Ed / B.SC.Ed आदि पास किया हो। इन सबके साथ अभ्यर्थी ने लेवल 2 परीक्षा पास की हो। परीक्षा तिथि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से रीट 2025 परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 फरवरी 2025 को करवाया जाना प्रस्तावित है। इस परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 19 फरवरी 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
REET 2025 परीक्षा तिथि पात्रता आवेदन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एनसीएचएम जेईई 2025 आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता और आवेदन कैसे करेंनेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट (NCHM JEE 2025) एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी एनटीए के ऑफिशियल पोर्टल exams.nta.ac.in/NCHM पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 15 फरवरी 2025 तय की गई है।
Read more »
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन 2025: आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 20 दिसंबरदिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और क्लास 1 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2024 है. इस तारीख तक अभिभावक अपने बच्चों के लिए आवेदन फॉर्म स्कूलों में जमा कर सकते हैं. एडमिशन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी और जरूरी तारीखें यहां दी गई हैं.
Read more »
पंजाब पीसीएस 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें एलिजिबिलिटी और आवेदन प्रक्रियापंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने पंजाब सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (PSCSCCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Read more »
अग्निवीरवायु भर्ती 2025: चयन प्रक्रियायह लेख अग्निवीरवायु भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसमें शामिल परीक्षाएं, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया का विवरण दिया गया है।
Read more »
Bihar D.El.Ed 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें तिथियां और पात्रताबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डी.एल.एड. (D.El.Ed) 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 11 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा 27 फरवरी 2025 को आयोजित होगी.
Read more »
परीक्षा पे चर्चा 2025: अंतिम तिथि 14 जनवरी, समय रहते करें आवेदनपरीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2025 निर्धारित है। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी होगी।
Read more »
