RCB vs SRH Head to Head : आज हम आपको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
"RCB vs SRH Head to Head: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला 28 मार्च को शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन के बीच जोरदार टक्कर फैंस को देखने के लिए मिलने वाली है. उससे पहले आज हम आपको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं. Advertisment IPL 2026 के पहले मैच की डिटेल्स मैच - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद तारीख - 28 मार्च दिन - शनिवार समय - 7:30 PM वेन्यू - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु 🏏 𝐓𝐇𝐑𝐄𝐀𝐃 :RCB Home Matches at Chinnaswamy: IMPORTANT INFORMATION 🚨@BlrCityPolice pic.twitter.com/tWLTxjsPHe — Royal Challengers Bengaluru March 20, 2026 आरसीबी और हैदराबाद के हेड टू हेड रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद को 13 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है, जबकि उसे 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं आरसीबी की बात करें तो, उसे हैदराबाद के खिलाफ 11 मैचों में जीत मिली है, जबिक 13 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इन दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा भी रहा है. Mee prema, maa balam 🧡 pic.twitter.com/CXXZZL01Bt — SunRisers Hyderabad March 24, 2026 इन आंकड़ों पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर भारी नजर आ रही है. लेकिन आरसीबी इस मैच को जीतकर अपने आंकड़े बेहतर करना चाहेगी. तो वहीं हैदराबाद की टीम जीत दर्ज कर अपने रिकॉर्ड को आरसीबी के खिलाफ और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी. आरसीबी और हैदराबाद का एक दूसरे के सामने हाईएस्ट स्कोर आरसीबी ने हैदराबाद के सामने हाईएस्ट स्कोर 262 बनाया है, जबकि उनका लोएस्ट स्कोर एसआरएच के साथ 68 रन है. वहीं आरसीबी के सामने हैदराबाद के हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो वो, 287 रन हैं. वहीं एसआरएच का लोएस्ट स्कोर 125 रन है. pic.twitter.com/9Enz4GF2qB — Royal Challengers Bengaluru March 25, 2026 पिछले पांच मैचों में आरसीबी या हैदराबाद किसने मारी बाजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए अंतिम पांच मैचों की बात करें तो यहां पर आरसीबी ने 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि हैदराबाद को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है. आरसीबी ने 2024, 2023 और 2022 में जीत हासिल की थी. वहीं हैदराबाद को 2025 और 2024 में आरसीबी के खिलाफ जीत मिली थी. RCB और SRH का स्क्वाड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार , विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा. सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कारसे, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, आर स्मरण, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पेन. ये भी पढ़ें : IPL 2026: रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, 2 महारिकॉर्ड अपने नाम कर बनाएंगे नया कीर्तिमान"
IPL RCB Vs SRH RCB Vs SRH Head To Head Royal Challengers Bengaluru Sunrisers Hyderabad M Chinnaswamy Stadium
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RCB को 16,000 करोड़ रुपये से अधिक में खरीदा गया, आर्यमन बिड़ला बने नए चेयरमैनआईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 16,000 करोड़ रुपये से अधिक में खरीदा गया। टीम को आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने मिलकर खरीदा है। आर्यमन बिड़ला को आरसीबी का नया चेयरमैन बनाया गया है, जो पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रह चुके हैं।
Read more »
विजय माल्या का तंज: RCB की रिकॉर्ड बिक्री पर पूर्व मालिक ने आलोचकों को दिया जवाबरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व मालिक विजय माल्या ने टीम की 16,500 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर बिक्री के बाद अपने आलोचकों पर तंज कसा है। उन्होंने 2008 में टीम खरीदने पर हुई आलोचनाओं को याद किया और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के चयन का श्रेय दिया। साथ ही, उन्होंने आरसीबी के डीएनए का हिस्सा होने की बात कही। 24 मार्च को आरसीबी के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स की भी डील हुई।
Read more »
RCB की ब्रांड वैल्यू 450 करोड़ से 16,500 करोड़ पहुंची: विजय माल्या खुश; कहा- मेरी दीवानगी ने बनाई अरबों की टीमआईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया। दोनों ही टीमों के लिए ऐतिहासिक सौदा देखने को मिला। आरसीबी को 16000+ करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा
Read more »
RCB-RR की डील, CSK की बल्ले-बल्ले: अनलिस्टेड शेयरों में 25 का उछाल, निवेशकों की हुई चांदी!चेन्नई सुपर किंग्स के अनलिस्टेड शेयरों में 25 की तेजी आई है, जो ₹288 पर पहुंच गए हैं। यह उछाल RCB और राजस्थान रॉयल्स की हालिया डील्स के बाद आया है।
Read more »
क्या IPL टीमें शेयर बाजार में लिस्ट होंगी? RCB के सौदे ने मचाई हलचल, एक्सपर्ट बोले- पैसा ही पैसा होगाIPL Team Valuation: आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 16000 करोड़ रुपये से ज्यादा में डील हुई है। इससे टीमों की वैल्यूएशन में भी जबरदस्त उछाल आया है। ऐसे में चर्चा है कि क्या आईपीएल टीमें शेयर मार्केट में लिस्ट होंगी?
Read more »
RCB के नाम में बदलाव नहीं होगा: आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील के बाद बड़ा ऐलानआदित्य बिड़ला समूह ने RCB की 100% हिस्सेदारी खरीदी, लेकिन टीम के नाम में कोई बदलाव नहीं होगा। 16,706 करोड़ रुपये की डील के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है। नए मालिक पुरुषों और महिलाओं की टीम दोनों के अधिकार हासिल कर चुके हैं।
Read more »
