WPL 2026: गुजरात जायंट्स को एलिमिनेटर मैच में हराकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई. आइए जानते हैं कप्तान जेमिमा रोड्रिक्स ने क्या-क्या कहा... क्रिकेट | खेल समाचार
" WPL 2026 : वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब 5 फरवरी को दिल्ली और आरसीबी के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसका इंतजार अब सभी बेसब्री से कर रहे हैं.
बता दें, दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. तो आइए जानते हैं कि इस अहम जीत को दर्ज करने के बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिक्स ने क्या-क्या कहा...Advertisment फाइनल में पहुंचने पर क्या बोलीं जेमिमा? दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर WPL में लगातार चौथी बार फाइनल में अपनी जगह बना ली है. इस अहम जीत के बाद कप्तान जेमिमा ने कहा, 'यह फाइनल बहुत अलग लग रहा है. लेकिन मुझे यह भी लगता है कि GG के साथ, पिछले दो मैच हमारे पक्ष में नहीं गए. हमें... आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे, आज हम 7 विकेट से जीते. तो मुझे लगता है कि जब आप एक टीम के तौर पर विश्वास बनाए रखते हैं, तो जादू होता है.' गेंदबाजों की जमकर की तारीफ The streak continues! 👏4⃣ seasons, 4⃣ finals as @DelhiCapitals march into the #TATAWPL 2026 summit clash 💙#ClaimTheCrown | #GGvDC | #Eliminator pic.twitter.com/CNF8OXzZsr — Women's Premier League February 3, 2026 मंगलवार की रात खेले गए मुकाबले को जीतने के बाद जेमिमा ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. उन्होंने खासतौर पर मैरिजेन कैप को मेंशन किया, जिन्होंने भले ही विकेट न लिया हो, लेकिन इकोनॉमिकल बॉलिंग की. गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए जेमी ने कहा, 'मुझे लगता है कि इसका बहुत सारा श्रेय हमारे गेंदबाज़ों को जाता है. कैपी, मैं यह कह रही हूं, आज हमारे गेंदबाजों ने हमें मैच जिताया. लेकिन सच कहूं तो, वे मुझे एक कप्तान के तौर पर अच्छा दिखाते हैं. आप जानते हैं, फ़ील्ड सेट करना आसान है, बॉलिंग में बदलाव करना आसान है, लेकिन आपको फिर भी बाहर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना होता है. और हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. और हां, मेरा मतलब है, एक और मैच बाकी है और हम वही प्लान रखेंगे.' फाइनल के लिए क्या है प्लान? See you on 5th, @RCBTweets 👋 pic.twitter.com/FJP3HHRD0I — Delhi Capitals February 3, 2026 कैप्टन जेमिमा रोड्रिक्स ने कहा कि फाइनल से पहले उनकी टीम ज्यादा प्रैक्टिस नहीं करेगी, क्योंकि पिछले 6 दिनों में उन लोगों ने 3 गेम खेले हैं. ऐसे में सिर्फ मानसिक रूप से फ्रेश रहना जरूरी होगा. कैप्टन ने कहा, 'एक और गेम बाकी है. हम अपने प्लान सिंपल रखेंगे, पॉजिटिव रहेंगे, लेकिन हाँ, एक और गेम बाकी है, फिर हम सेलिब्रेट करेंगे. मुझे लगता है कि यह बहुत चिल रहेगा. जो भी प्रैक्टिस करना चाहता है, वह करेगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ज्यादा लोग करेंगे क्योंकि हमने छह दिनों में तीन गेम खेले हैं. तो बस मेंटली फ्रेश रहना है और क्योंकि सब लोग अच्छे से तैयार हैं. सबने अपना काम कर लिया है. बस 5 तारीख को बाहर जाकर कुछ अच्छा क्रिकेट खेलने का समय है.' ये भी पढ़ें: WPL 2026 Final: फाइनल में इस दिन होगी RCB vs DC की भिड़ंत, नोट कर लीजिए सभी डिटेल्स"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SIR in Bengal: নাম বাদ গেলে জ্ঞানেশ কুমারের তুতো ভাইদের থাকতে দেব না, হুংকার গিয়ে অনশন প্রত্যাহার তৃণমূল নেতার...TMC Leader Debu tudu final withdraws hunger strike in a protest against SIR in Bengal
Read more »
WPL का पहला एलिमिनेटर आज DC vs GG: दिल्ली लगातार चौथे प्लेऑफ में, पहले टाइटल की तलाश; जीतने वाली टीम RCB से...WPL Eliminator today: Delhi Capitals vs Gujarat Giants. Follow latest updates on the Womens Premier League playoff match. इस मैच को जीतने वाली टीम 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से वडोदरा में ही फाइनल खेलेगी।
Read more »
WPL 2026: रिकॉर्ड चौथी बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स, स्मृति मंधाना की RCB से भिड़ेगी जेमिमा रोड्रिग्ज की टीमGujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women: दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. उसने मंगलवार (3 फरवरी) को एलिमिनेटर मैच में गुजरात जाएंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. दिल्ली की टीम रिकॉर्ड चौथी बार फाइनल में खेलेगी.
Read more »
WPL 2026 के फाइनल में आएगा रनों का तूफान, दिल्ली कैपिटल्स की इन 3 शेरनियों को रोकना RCB के लिए नहीं होगा आसानWPL 2026 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच ये जंग गुरुवार, 5 फरवरी को इसी मैदान पर होगी. RCB भले ही इस सीजन में सबसे मजबूत टीम साबित हुई है, लेकिन विजय रथ पर सवार दिल्ली कैपिटल्स को हराना आसान नहीं होगा.
Read more »
WPL 2026 Final: फाइनल में इस दिन होगी RCB vs DC की भिड़ंत, नोट कर लीजिए सभी डिटेल्सWPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेला जाएगा. एलिमिनेटर में दिल्ली ने गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में एंट्री मारी है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
GG W vs DC W, WPL 2026: दिल्ली ने एलिमिनेटर में गुजरात को रौंदकर लगातार चौथी बार फाइनल में बनाई जगह, RCB से होगी खिताबी जंगमहिला प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला वडोदरा में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 15.
Read more »
