RCB vs PBKS IPL 2025 Final Playing XI: आईपीएल फाइनल से पहले इंजर्ड हुए 2 मैच-व‍िनर, पाटीदार-अय्यर दोनों मुसीबत में... अब कैसी होगी प्लेइंग 11

RCB Vs PBKS Final Playing XI News

RCB vs PBKS IPL 2025 Final Playing XI: आईपीएल फाइनल से पहले इंजर्ड हुए 2 मैच-व‍िनर, पाटीदार-अय्यर दोनों मुसीबत में... अब कैसी होगी प्लेइंग 11
IPL 2025 Final InjuriesTim David Injury UpdateYuzvendra Chahal Injury News
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 43 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 192%
  • Publisher: 63%

RCB vs PBKS final playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले आईपीएल 2025 फाइनल की प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस गहरा गया है. अगर युजवेंद्र चहल खेलने के लिए फिट नहीं होते हैं तो पंजाब किंग्स को एक बदलाव करना पड़ सकता है. वहीं फ‍िल सॉल्ट के खेलने पर भी संदेह है. ट‍िम डेव‍िड फ‍िट है या नहीं, इस पर भी सवाल बना हुआ है.

RCB vs PBKS final playing XI: IPL 2025 के फाइनल में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स के बीच भ‍िड़ंत होनी है. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए हैं, जिनमें से दो बार जीत RCB को मिली.

लेकिन फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है, जहां की बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर श्रेयस अय्यर की पंजाब टीम खतरा बन सकती है. Advertisementहालांकि इस मुकाबले को जो भी टीम जीते, IPL को मंगलवार रात एक नया चैम्प‍ियन मिल जाएगा. स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शक मौजूद रहेंगे और दुनियाभर के करोड़ों लोग इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखेंगे. सबकी नजरें होंगी विराट कोहली पर होगी, क्या वह 18 साल का इंतजार खत्म करेंगे या उनका इंतजार और लंबा होगा? या फिर श्रेयस अय्यर इतिहास रचकर खुद को सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की लिस्ट में शामिल कराएंगे?Captain’s Photoshoot - ✅😎Pre-match Press Conference - ✅🎙All eyes 👀 on #TATAIPL Final tomorrow ⌛#RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @RCBTweets | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/tGdWKbZUhp— IndianPremierLeague June 2, 2025फाइनल से पहले RCB को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड की फिटनेस को लेकर टीम चिंतित है. अगर वे फिट होते हैं, तो उन्हें लियाम लिविंगस्टोन की जगह उतारा जा सकता है. लेकिन अगर वे फिट नहीं होते, तो कप्तान रजत पाटीदार को तय करना होगा कि वे लिविंगस्टोन पर भरोसा बनाए रखें या फिर कीवी खिलाड़ी टिम सीर्फ को मौका दें, जो अहमदाबाद की पिच पर बड़ा फर्क डाल सकते हैं. ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने फाइनल की सुबह बताया था कि फिल साल्ट के बच्चे के जन्म के कारण उनके फाइनल मुकाबले में भाग लेने पर संदेह है. लेकिन वह अब टीम से जुड़ गए हैं. Advertisement कुल मिलाकर RCB के दो अहम खिलाड़ियों के खेलने को लेकर सस्पेंस है. अगर दोनों नहीं खेलते हैं तो आरसीबी को विराट कोहली के साथ ओपनर के तौर पर टिम सीफर्ट को उतारना होगा, जबकि फिनिशर की जिम्मेदारी रोमारियो शेफर्ड पर होगी, जिन्होंने टूर्नामेंट के पहले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेली थी. इस बीच, PBKS अपने स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की फिटनेस को लेकर चिंतित है. तीन मैच मिस करने के बाद चहल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2025 क्वाल‍िफायर 2 में वापसी की, जिसमें उन्होंने सूर्यकुमार यादव का अहम विकेट लिया. मैच के बाद सहायक कोच जेम्स होप्स ने खुलासा किया कि चहल 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं, अगर चहल नहीं खेलते हैं, तो PBKS प्रवीण दुबे की जगह बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार को ख‍िलाएगा. अय्यर द्वारा लाइनअप में कोई और बदलाव किए जाने की संभावना नहीं है. आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर- विराट कोहली, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार , लियाम लिविंगस्टोन/टिम सीफर्ट/टिम डेविड, जितेश शर्मा , रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मापीबीकेएस की संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस , श्रेयस अय्यर , नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, काइल जेमीसन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़/युजवेंद्र चहल, वैशाक विजयकुमार Advertisement ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

IPL 2025 Final Injuries Tim David Injury Update Yuzvendra Chahal Injury News Rajat Patidar Fitness Update Shreyas Iyer Injury Concern IPL 2025 Final Match-Winners Injured RCB Vs PBKS Team News RCB Final Team Update PBKS Playing XI Final 2025 IPL 2025 Final Playing XI Prediction RCB Vs PBKS Key Players Injury Shreyas Iyer Vs Rajat Patidar Final Prabhsimran Singh Priyansh Arya Josh Inglis Shreyas Iyer Nehal Wadhera Shashank Singh Marcus Stoinis Azmatullah Omarzai Kyle Jamieson Arshdeep Singh Harpreet Brar Yuzvendra Chahal Vijaykumar Vyshak Virat Kohli Phil Salt Mayank Agarwal Rajat Patidar Liam Livingstone Tim Seifert Tim David Jitesh Sharma Romario Shepherd Krunal Pandya Bhuvneshwar Kumar Yash Dayal Josh Hazlewood Suyash Sharma

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PBKS vs DC Live: बारिश रुकी, मैदान पर आए खिलाड़ीPBKS vs DC Live: बारिश रुकी, मैदान पर आए खिलाड़ीPBKS vs DC, Live Score IPL 2025: आईपीएल 2025 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

IPL 2025, RCB vs KKR Playing XI: टेस्ट से संन्यास के बाद पहली बार खेलने उतरेंगे व‍िराट कोहली, आज होगी RCB-KKR की भ‍िड़ंत, प्लेइंग 11 कैसी होगीIPL 2025, RCB vs KKR Playing XI: टेस्ट से संन्यास के बाद पहली बार खेलने उतरेंगे व‍िराट कोहली, आज होगी RCB-KKR की भ‍िड़ंत, प्लेइंग 11 कैसी होगीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत होगी. इस मुकाबले में सबकी निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे.
Read more »

GT vs MI: एलिमिनेटर मुकाबले में दोनों टीमों ने बदली अपनी प्लेइंग 11, टॉस जीतकर मुंबई का बड़ा फैसलाGT vs MI: एलिमिनेटर मुकाबले में दोनों टीमों ने बदली अपनी प्लेइंग 11, टॉस जीतकर मुंबई का बड़ा फैसलाआईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव किए हैं।
Read more »

MI vs PBKS Qualifier 2: अहमदाबाद में दांव पर फाइनल का टिकट, कैसी होगी मुंबई और पंजाब की प्लेइंग 11?MI vs PBKS Qualifier 2: अहमदाबाद में दांव पर फाइनल का टिकट, कैसी होगी मुंबई और पंजाब की प्लेइंग 11?आईपीएल 2025 के क्वालिफायर मैच में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस की टीम से है। इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 देखने लायक होगी।
Read more »

आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंचीआईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंचीआईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची
Read more »

RCB Vs PBKS: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच अपने मोबाइल में ऐसे देखें लाइवRCB Vs PBKS: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच अपने मोबाइल में ऐसे देखें लाइवआईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के 80,000 टिकट ऑनलाइन बिक चुके हैं। जियो और एयरटेल यूजर्स मुफ्त में जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। वे अपने मोबाइल पर आईपीएल का फाइनल मुकाबला ऑनलाइन देख सकते...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:55:21