.RBI ने जारी किया आदेश, रविवार को खुली रहेंगी सरकारी लेनदेन करने वाली बैंक शाखायें
भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि सरकारी लेनदेन करने वाली सभी बैंक शाखायें इस रविवार को खुली रहेंगी. केन्द्रीय बैंक ने इस संबंध में संबंधित बैंकों को निर्देश जारी किया है. चालू वित्त वर्ष का आखिरी दिन 31 मार्च है और इस दिन रविवार पड़ रहा है इसलिये सरकारी लेनदेन वाली बैंक शाखाओं को खुला रखने का आदेश दिया गया है.
रिजर्व बैंक ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है, ‘‘भारत सरकार ने कहा है कि सरकारी प्राप्तियों और भुगतान के लिये 31 मार्च 2019 को उसके सभी पे एण्ड एकाउंट कार्यालय खुले रहेंगे. इस लिहाज से सभी एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि सरकारी व्यवसाय करने वाली उनकी सभी शाखाओं को रविवार 31 मार्च 2019 को खुला रखा जाये.’’ केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि इस लिहाज से सरकारी लेनदेन करने वाले सभी एजेंसी बैंकों की प्राधिकृत शाखाओं को सरकारी लेनदेन के लिये 30 मार्च 2019 को शाम आठ बजे तक और 31 मार्च 2019 को शाम छह बजे तक खुला रखा जाये. सर्कुलर में कहा गया है आरटीजीएस और एनईएफटी सहित सभी तरह के इलेक्ट्रानिक लेनदेन भी 30 और 31 मार्च 2019 को बढ़े समय तक खुले रहेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चीन में कार ने 7 लोगों को रौंदा, पुलिस ने चालक को मारी गोलीचीन के ह्युबेई में ये हादसा स्थानीय समय के अनुसार 6 बजे हुआ. जिस जगह ये हादसा हुआ वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका था. घटना के बाद पुलिस ने अभी इलाके को घेर लिया है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. स्थानीय पुलिस अभी चालक के बारे में पता लगा रही है.
Read more »
बिहार एनडीए ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, दो बड़े नामों को किया साइड लाइन- Amarujalaबिहार एनडीए ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, दो बड़े नामों को किया साइड लाइन Bihar NDA ShatrughanSinha Patna RaviShankarPrasad
Read more »
कांग्रेस ने जारी की 8वीं लिस्ट, एक साथ चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को थमाया टिकटदिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस द्वारा जारी की गई 38 उम्मीदवारों की सूची में भोपाल से दिग्विजय सिंह के अलावा और भी कई अहम नाम हैं. मीनाक्षी नटराजन को मंदसौर से टिकट दिया गया है. अशोक चव्हाण को नांदेड़ से टिकट मिला है, जबकि अमरोहा से राशिद अल्वी चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
बिहार: आरजेडी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्हैया को सीपीआई ने दिया टिकटआरजेडी ने दो चरणों में लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पहले चरण में 11 अप्रैल को बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई पर मतदान होना है।
Read more »
कांग्रेस ने जारी की नौवीं लिस्ट, पी चिदंबरम के बेटे को शिवगंगा से मिला टिकटपूर्व एनसीपी नेता और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए तारिक अनवर बिहार के कटिहार से चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को मुलायम-अखिलेश की संपत्ति को लेकर जारी किया नोटिस- Amarujalaअदालत में यह याचिका वकील विश्वनाथ चतुर्वेदी ने दायर की है। उनकी मांग है कि सीबीआई को मुलायम, अखिलेश और प्रतीक यादव की संपत्तियों की जांच की रिपोर्ट अदालत में रखने का निर्देश दिया जाए। MulayamSinghYadav SupremeCourt yadavakhilesh
Read more »
Agusta Westland केस में राजीव सक्सेना बने सरकारी गवाह, CBI कोर्ट ने दी मंजूरीअगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में सीबीआई कोर्ट ने दुबई के बिजनेसमैन राजीव सक्सेना के गवाह बनने की मांग को स्वीकार कर लिया है. राजीव सक्सेना इस मामले में अब ईडी के मुख्य गवाह के तौर पर पेश होंगे.
Read more »
