R Ashwin Padma Shri:हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले स्पिनर रविचंद्रन अश्विन समेत 4 खिलाड़ियों और एक पैरा कोच को पद्मश्री से नवाजा जाएगा. जबकि दिग्गज गोलकीपर पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है. मेजर ध्यानचंद (1956) के बाद पद्म भूषण पाने वाले श्रीजेश दूसरे हॉकी खिलाड़ी हैं.
R Ashwin Padma Shri: हाल में इंटरेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करने वाले आर अश्विन को पद्मश्री अवॉर्ड दिया जाएगा.भारतीय हॉकी के महान गोलकीपर पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है. मेजर ध्यानचंद के बाद पद्म भूषण पाने वाले श्रीजेश दूसरे हॉकी खिलाड़ी हैं.
देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चुने गए खिलाड़ियों में भारत के महान फुटबॉलर आई एम विजयन और पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले पैरा एथलीट हरविंदर सिंह शामिल है. पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा जो खेलरत्न पुरस्कार पाने वाले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंची कूद के पैरा खिलाड़ी प्रवीण कुमार के कोच भी हैं. सत्यपाल ने कहा ,‘यह सम्मान इतने सारे लोगों के मुझ पर किये गए भरोसे की वजह से मिला. मैं 2018 से प्रवीण कुमार के साथ हूं और इस पुरस्कार के लिए उसे बहुत श्रेय जाता है.’ पेरिस में लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के बाद हॉकी से विदा लेने वाले श्रीजेश इस समय भारतीय जूनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच हैं. भारतीय हॉकी के महानतम गोलकीपरों में शुमार श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक में भारत को 41 साल बाद ओलंपिक पदक दिलाने में सूत्रधार रहे थे. उन्होंने अपने 18 वर्ष के करियर में 336 मैच खेले और दो बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया. IND vs ENG 2nd T20 Highlights: तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में दिलाई रोमांचक जीत, भारत सीरीज में 2-0 से आगे वहीं ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने वाले अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. उन्होंने 106 मैचों में 537 विकेट लिए. अश्विन 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य थे. उन्होंने 2011 से 2020 के बीच दशक की आईसीसी टेस्ट टीम में चुना गया. वहीं ‘कैथल के एकलव्य’ कहे जाने वाले 33 वर्ष के हरविंदर ने पेरिस पैरालम्पिक में रिकर्व ओपन वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. बचपन में डेंगू होने पर गलत इंजेक्शन दिए जाने से उनके पैरों में विकार आ गया था. 55 वर्ष के विजयन 2000 से 2004 तक भारत के कप्तान रहे और बाईचुंग भूटिया के साथ भारतीय आक्रमण की धुरी भी रहे. पद्म भूषण भारत रत्न और पद्म विभूषण के बाद तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. इस साल सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को विभिन्न क्षेत्रों में पद्मश्री प्रदान किए जाएंगे.
R Ashwin Padam Shree Pr Sreejesh Padam Bhushan Award Ravichandran Ashwin Padama Shree Award आर अश्विन पीआर श्रीजेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीय हॉकी स्टार पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण, अश्विन को पद्मश्रीभारतीय हॉकी के महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले स्पिनर रविचंद्रन अश्विन समेत चार खिलाड़ियों और एक पैरा कोच को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
Read more »
पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले साहित्यकार संतराम देशवाल कौन? खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने भी मारी बाजीSonipat News हरियाणा के साहित्यकार संतराम देशवाल और खिलाड़ी हरविंदर सिंह को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की है जिसमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। आगे विस्तार से पढ़िए आखिर किन्हें कौन से पुरस्कार के लिए चयन किया गया...
Read more »
आर अश्विन को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित!भारतीय क्रिकेट स्टार आर अश्विन को गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है।
Read more »
Padma Award 2025 for Sports: पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण, अश्विन समेत खेल जगत के इन सूरमाओं को पद्मश्रीPadma Award 2025 for Sports: साल 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस लिस्ट में खेल जगत से जुड़े पांच दिग्गजों का नाम है. इसमें प्रमुख नाम पीआर श्रीजेश और रविचंद्रन अश्विन का है.
Read more »
शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण और अरिजीत सिंह को मिला पद्म श्री सम्मान, देखें लिस्ट7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया, 19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया गया और 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.
Read more »
Padma Awards: रविचंद्रन अश्विन को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, पीआर श्रीजेश भी होंगे पद्म भूषण से सम्मानितगणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इसमें खेल जगत के दिग्गजों के नाम का भी एलान किया गया है। पूर्व भारतीय
Read more »
