‘मैंने वहां रात में काफी…,’मधुबाला के बंगले में बैठकर उनके भूत का इंतजार करते थे इम्तियाज अली, डायरेक्टर ने सुनाए रोंगटे खड़े कर देने वाले किस्से

Filmmaker Imtiaz Ali Used To Wait For Madhubala Gh News

‘मैंने वहां रात में काफी…,’मधुबाला के बंगले में बैठकर उनके भूत का इंतजार करते थे इम्तियाज अली, डायरेक्टर ने सुनाए रोंगटे खड़े कर देने वाले किस्से
Imtiaz AliMadhubalaMadhumati
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 5 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 22%
  • Publisher: 63%

इम्तियाज अली ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि ऐसा माना जाता था बंगले में मधुबाला का भूत रहता था। इम्तियाज ने रात के अंधेरे में वहां शूट किया था।

जाने-माने फिल्मकार इम्तियाज अली अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्ममेकर ने अपने अब तक के करियर में लव बेस्ड फिल्में बनाई हैं। उन्होंने ‘रॉकस्टार’, ‘जब वी मेट’, ‘लव आज कल’ के जरिए ऑडियंस के दिलों पर राज किया। हाल ही में उनकी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ रिलीज हुई थी। उनकी इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब हाल ही में डायरेक्टर ने खुलासा किया कि वह एक हॉरर फिल्म डायरेक्ट करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने एक बार कोशिश भी की थी। इम्तियाज ने मधुबाला के पुराने घर में शूटिंग से जुड़ा एक्सपीरियंस शेयर किया। हॉरर फिल्म बनाना चाहते हैं इम्तियाज अली इम्तियाज अली खान ने हाल ही में रणवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बताया कि उनकी फेवरेट हॉरर फिल्म 'मधुमति' है। उनकी ख्वाहिश एक हॉरर फिल्म बनाने की है। पर वह लोगों को डराने के लिए नहीं बल्कि एक डेप्थ के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। इम्तियाज अली ने बताया कि 'मधुबाला का एक घर हुआ करता था। उसे 'किस्मत बंगला' कहा जाता था। अब इसका पुनर्निर्माण किया जा चुका है। लेकिन पुराने समय में, वो लोगों को रात में वहां फिल्म बनाने की अनुमति नहीं देते थे, और लोग आमतौर पर रात में वहां फिल्म बनाना नहीं चाहते थे क्योंकि उनका मानना था कि उस जगह यानी बंगले में मधुबाला का भूत रहता है। वो घर में सच में भूतिया था या नहीं, इस बारे में मुझे नहीं पता।' Also ReadSouth Adda: साउथ की इस एक्ट्रेस को बेटी मानते हैं विजय सेतुपति, पर्दे पर रोमांस करने से कर दिया था इनकार मैं वहां देर रात तक शूट कर रहा था डायरेक्टर ने आगे कहा कि 'एक बार मैंने मधुबाला के बंगले में शूटिंग की थी। मैं वहां देर रात तक शूट कर रहा था। मैं अकेले उस घर के सबसे शांत, अंधेरे कोनों में चला जाता था, और मैं इंतजार करता था कि क्या मधुबाला का भूत आएगा? हालांकि मैं वास्तव में आत्माओं में विश्वास नहीं करता, लेकिन मुझे वो फीलिंग याद है। वहां डर के साथ कुछ और भी महसूस होता था। वहां रोमांटिक फीलिंग भी आती थी। ये दिलचस्प कॉम्बिनेशन था।' Also ReadCineGram: जब दो बार शादी कर चुके धर्मेंद्र का 26 साल छोटी एक्ट्रेस पर आया दिल, फिर लगी हेमा मालिनी को भनक और… बता दें कि 'मुगल ए आजम’, ‘बरसात की रात’, ‘अमर’ और ‘नील कमल’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था.

साल 1969 में सिर्फ 36 साल की उम्र में किसी बीमारी की वजह उनकी मौत हो गई थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

Imtiaz Ali Madhubala Madhumati Horor Movie Bollywood News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सोनाली बेंद्रे ने बताया फिल्म प्रमोशन के लिए कैसे हथकंडे अपनाते थे प्रोड्यूसर्स, फैलाई जाती थीं हीरो-हीरोइन के अफेयर की झूठी खबरेंसोनाली बेंद्रे ने बताया फिल्म प्रमोशन के लिए कैसे हथकंडे अपनाते थे प्रोड्यूसर्स, फैलाई जाती थीं हीरो-हीरोइन के अफेयर की झूठी खबरेंसोनाली बेंद्रे ने सुनाए अपने करियर के शुरुआती दौर के किस्से
Read more »

Gates Foundation: मेलिंडा ने गेट्स फाउंडेशन से दिया इस्तीफा, समझौते के तहत मिलेंगे साढ़े बारह अरब डॉलरGates Foundation: मेलिंडा ने गेट्स फाउंडेशन से दिया इस्तीफा, समझौते के तहत मिलेंगे साढ़े बारह अरब डॉलरमेलिंडा ने लिखा कि काफी सोच-विचार के बाद मैंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से इस्तीफा देने का फैसला किया है। फाउंडेशन में मेरा आखिर दिन 7 जून होगा।
Read more »

पढ़ाई में अच्छे नहीं थे अक्षय कुमार, सही ट्रैक पर लाने के लिए पिताजी ने उठाया था ये कदमपढ़ाई में अच्छे नहीं थे अक्षय कुमार, सही ट्रैक पर लाने के लिए पिताजी ने उठाया था ये कदमअक्षय कुमार ने टॉक शो में सुनाए अपने किस्से
Read more »

मधुबाला के हॉन्टेड बंगले के अंधेरे कोनों में इम्तियाज अली ने बिताई हैं रातें, करते थे भूत का इंतजारमधुबाला के हॉन्टेड बंगले के अंधेरे कोनों में इम्तियाज अली ने बिताई हैं रातें, करते थे भूत का इंतजारImtiaz Ali Madhubalas House: इम्तियाज अली ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने मधुबाला के भूत के आने की उम्मीद में उनके पुराने बंगले में रातें बिताई थीं.
Read more »

भूतिया बंगले में बैठकर मधुबाला की आत्मा का इंतजार कर रहे थे इम्तियाज अली, और फिर...भूतिया बंगले में बैठकर मधुबाला की आत्मा का इंतजार कर रहे थे इम्तियाज अली, और फिर...इम्तियाज अली को उनकी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है. उन्होंने हर कहानी को बहुत सादगी के साथ, लेकिन अलग अंदाज में दर्शकों के बीच पेश किया है. हालांकि, इस बार वह मधुबाला से जुड़े एक वाकये के कारण चर्चा में आ गए हैं.
Read more »

मधुबाला का 'भुतहा' बंगला, जहां इम्तियाज अली ने किया था शूट, बोले- आत्माओं में विश्वास नहीं पर वहां कुछ और ही थामधुबाला का 'भुतहा' बंगला, जहां इम्तियाज अली ने किया था शूट, बोले- आत्माओं में विश्वास नहीं पर वहां कुछ और ही थाइम्तियाज अली ने मधुबाला के बंगले में शूट करने का डरावना वाकया शेयर किया है। इम्तियाज अली ने बताया कि ऐसा माना जाता था बंगले में मधुबाला का भूत रहता था। इम्तियाज ने रात के अंधेरे में वहां शूट किया और मधुबाला के भूत का इंतजार करते थे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:26:34