‘बिग बॉस सीजन 18’ के ग्रैंड प्रीमियर से पहले दिखा सलमान खान का नया लुक
‘बिग बॉस सीजन 18’ के ग्रैंड प्रीमियर से पहले दिखा सलमान खान का नया लुकमुंबई, 5 अक्टूबर । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 18’ को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, इसमें सलमान खान एक खास लुक में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, ‘बिग बॉस सीजन 18’ का ग्रैंड प्रीमियर रविवार को टेलीकास्ट होगा। इससे पहले ही सलमान खान का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वह एक फॉर्मल ब्लैक-ब्लू वेलवेट सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्लीक ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट पहना हुआ है। फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के बीच सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस के नए सीजन को होस्ट करेंगे। इस सीजन में विवियन डीसेना, निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, पद्मिनी कोल्हापुरी, समीरा रेड्डी, सुरभि ज्योति, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी, न्यारा बनर्जी, सुरभि ज्योति, मुस्कान बामने और एलिस कौशिक जैसे कलाकार नजर आएंगे। बिग बॉस-18 से पहले ‘बिग बॉस ओटीटी’ जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया था। इस बार सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर रही थीं, जबकि रैपर नैजी रनरअप रहे। बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर, 2024 को कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा और यह जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध होगा। इस सीजन की थीम समय का तांडव है। इससे पहले सलमान खान ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया। वह सिकंदर के बाद किक 2 में दिखाई देंगे। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान की 2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल की घोषणा कर दी है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान खान का एक पोस्टर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया कि यह एक शानदार किक 2 का फोटो शूट है, जिसे फिल्म सिकंदर के सेट से शेयर किया जा रहा है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिग बॉस 18 जल्द होगा शुरू, सलमान खान ने शुरू की पहले प्रोमो की शूटिंग! भाईजान का होस्ट लुक आया सामनेBigg Boss 18 First Promo Shoot Starts: बिग बॉस 18 के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सलमान खान ने BB18 के पहले प्रोमो की शूटिंग शुरू कर दी है.
Read more »
बिग बॉस 18 ग्रैंड प्रीमियर: सलमान के शो से कटा इन 2 का पत्ता! आई 18 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट, जानिए कब-कहां देखेंसलमान खान का 'बिग बॉस सीजन 18' 6 अक्टूबर से शुरू होगा। शो में निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, न्यारा बनर्जी जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, ईशा कोप्पिकर और धीरज धूपर का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। शो का प्रीमियर कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर होगा।
Read more »
बिग बॉस 18 का प्रोमो BTS: ग्रैंड प्रीमियर से 11 दिन पहले दर्शकों को दिया एंटरटेंमेंट का फुल डोज, सलमान खान का दिखा स्वैगबिग बॉस 18 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जहां सलमान खान अपनी टीम के साथ काम में जुटे हुए हैं. इसे देखने के बाद ये साफ है कि इस बार जबरदस्त सीजन होने वाला है. जिसके लिए पूरी टीम दिन रात मेहनत कर रही है. चलिए दिखाते हैं बिग बॉस 18 का लेटेस्ट प्रोमो.
Read more »
Bigg Boss 18: इस बार बिग बॉस करेंगे कंटेस्टेंट्स के भविष्य की भविष्यवाणी, शो के नए प्रोमो ने बढ़ाया उत्साह'बिग बॉस 18' के हालिया रिलीज प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि इस सीजन में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के भविष्य की भविष्यवाणी करेंगे।
Read more »
7 साल का स्ट्रगल-नहीं मिल रहा काम, BB 18 के बाद करियर भरेगा उड़ान, कौन हैं चुम दरांग?इंडियन मॉडल, एक्ट्रेस, सोशल एक्टिविस्ट और ऑन्त्रप्रिन्यॉर चुम दरांग, सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का हिस्सा होने वाली हैं.
Read more »
'बिग बॉस 18' के प्रीमियर से पहले सलमान खान की स्टेज से फोटो वायरल, बिस्कुट वाले बाबा अनिरुद्धाचार्य भी पहुंचे'बिग बॉस सीजन 18' का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को होगा। शो के होस्ट सलमान खान होंगे। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की फोटो सेट से वायरल हो रही है। वहीं, सलमान खान की भी स्टेज से भर-भरकर तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Read more »
