MainBhiChowkidar कैंपेन सोशल मीडिया पर पूरी तरह हिट साबित हुआ | NikhilRampal1
लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया है. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को पछाड़ने को लेकर रस्साकशी चल रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर है’ नारे के जवाब में भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन शुरू किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया.
दो दिग्गज पार्टियों के बीच सोशल मीडिया में जारी इस जंग में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करती दिख रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर मैं भी चौकीदार का कैंपेन शुरू किया, जिसके बाद #MainBhiChowkidar ट्रेंड होना शुरू हुआ और वर्ल्डवाइड तक इसकी धूम मची. ट्विटर के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 16 और 17 मार्च को ही ट्विटर पर #MainBhiChowkidar का इस्तेमाल लगभग 15 लाख बार हुआ. इसके अलावा बीजेपी की ओर से #ChowkidarPhirSe को भी ट्रेंड कराया गया, जिसका इस्तेमाल भी 48 घंटे में 3 लाख से अधिक बार हुआ. भारतीय जनता पार्टी के नेता, मंत्री, कार्यकर्ता हर कोई इन दो हैशटैग का इस्तेमाल कर ट्वीट कर रहा है और लगातार वीडियो साझा कर रहा है.राफेल विमान सौदे में कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं. यही कारण है कि वह अपनी हर जनसभा में ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगवाते हैं. तभी से कांग्रेस इसी कैंपेन मोड में चल रही है, जब भाजपा ने #MainBhiChowkidar ट्रेंड करवाना शुरू किया तो कांग्रेस भी जवाबी मोड में #ChowkidarChorHai को ट्रेंड कराने लगी. हालांकि, 17-18 मार्च की अवधि के दौरान इस हैशटैग से सिर्फ 1,69,000 के आसपास ही ट्वीट हुए. जो कि #MainBhiChowkidar का लगभग 10 प्रतिशत ही है.जैसे ही #MainBhiChowkidar कैंपेन हिट हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया दांव चला, उन्होंने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ दिया. जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सभी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया. बीते दो दिनों से अभी तक सभी बीजेपी नेताओं के नाम के आगे चौकीदार ही जुड़ा हुआ है. साफ है कि 2019 की जंग जितनी रैलियों में लड़ी जाएगी, उतनी ही सोशल मीडिया पर भी लड़ी जाएगी. सोशल मीडिया पर जंग की इस पहली जंग में भारतीय जनता पार्टी आगे निकलती दिख रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फैक्ट चेक: नहीं, सेना के जवानों ने नहीं लगाए 'चौकीदार चोर है' के नारेFactCheck: इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा वीडियो भ्रामक है. बस में मौजूद जवानों ने ये नारे नहीं लगाए. (अमनप्रीत कौर की रिपोर्ट)
Read more »
कांग्रेस बनाम बीजेपी: चौकीदार चोर है के जवाब में 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन ने पकड़ा जोर-Navbharat TimesIndia News: तीन मिनट 45 सेकंड का विडियो भी पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। इस विडियो में वह कहते हैं कि आप आश्वस्त रहिए, आपका चौकीदार चौकन्ना है। इसके बाद एक गाना बजता है, जिसमें लोगों को यह कहते हुए दिखाया जाता है कि मैं भी चौकीदार हूं।
Read more »
मोदी समेत भाजपा के कुछ नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे लगाया चौकीदारPrime Minister Narendra Modi and NDA leaders change their name on twitter adds Chowkidar in beginning | नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया है। रविवार सुबह मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और कई अन्य नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया है।
Read more »
पीएम मोदी के कैंपेन में शामिल हुए CM योगी, बोले- मैं भी चौकीदार हूं...– News18 हिंदी2019 लोकसभा चुनाव के तहत राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इसी कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर हैंडिल पर एक कविता शेयर की है.
Read more »
चौकीदार कैंपेन पर बोले सिंधिया, उलटा चोर कोतवाल को डांटेसिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने रक्षा मंत्रालय का कार्य पूर्ण रूप से अपने हाथ में ले लिया. ये 70 साल के इतिहास में कभी देखा है?
Read more »
#MainBhiChowkidar पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, क्या उल्टा पड़ गया मोदी का दांव?नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह 2014 के लोकसभा चुनावों में 'चाय वाला' को मुद्दा बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ा था, उसी तरह वे इस बार 'चौकीदार' को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल मुद्दे को लेकर 'चोकीदार चोर है' जैसे बयानों का उपयोग कर पीएम मोदी पर निशाना साधते रहते हैं। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर पीएम की ओर से ट्विटर पर 'MainBhiChowkidar' कैंपेन शुरू किया गया कि भारत का हर नागरिक चौकीदार है। इसके साथ एक वीडियो भी जारी किया गया। इस कैंपेन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा कि उसका यह दांव उल्टा पड़ गया।
Read more »
BJP के 'मैं भी चौकीदार' पर कांग्रेस का जवाब 'चौकीदार चोर है'मध्य प्रदेश की कालापीपल विधानसभा से विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने 'चौकीदार चोर है' कैंपेन की शुरुआत अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदलते हुए की.
Read more »
