Rupauli By-Election 2024: राजद से बीमा भारती ने दाखिल किया नामांकन पत्र, JDU के कलाधर मंडल से होगा मुकाबला

Poornia-Politics News

Rupauli By-Election 2024: राजद से बीमा भारती ने दाखिल किया नामांकन पत्र, JDU के कलाधर मंडल से होगा मुकाबला
Bihar NewsRupauli NewsKaladhar Prasad Mandal
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 49 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 53%

रुपौली उप चुनाव के लिए राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के बाद बीमा भारती ने कहा कि सरकार चाहे जितनी साजिश कर ले रुपौली की जनता के दिल से उन्हें बाहर नहीं कर सकती है। इस बार भी पूर्व की भांति जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। बता दें कि इस सीट पर बीमा का मुकाबला जदयू के कलाधर मंडल से...

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। सारे अटकलों पर विराम लगाते हुए महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में राजद से पूर्व विधायक व लोकसभा चुनाव में राजद की प्रत्याशी रहीं बीमा भारती ने बुधवार को धमदाहा अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान जिला राजद अध्यक्ष सहित पूर्व विधायक व कई राजद नेता उपस्थित थे। रुपौली विधानसभा उप चुनाव में अब तक यह तीसरा नामांकन है। इससे पूर्व, जदयू से कलाधर मंडल एवं एक नर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। हालांकि, बीमा भारती के पति अवधेश मंडल द्वारा भी एनआर कटाए जाने से यह कयास लगाए जा रहे था कि वे इस बार नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं, महागठबंधन के घटक दल सीपीआई द्वारा भी वहां प्रत्याशी देने की बात सामने आ रही थी, लेकिन बुधवार को बीमा भारती ने राजद से नामांकन दाखिल कर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। 'सरकार चाहे जितनी साजिश कर ले.

..' उप चुनाव के आरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने कहा कि सरकार चाहे जितनी साजिश कर ले रुपौली की जनता के दिल से उन्हें बाहर नहीं कर सकती है। इस बार भी पूर्व की भांति जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। 'सरकार मुझे डराने की साजिश रच रही है' बीमा भारती ने यह भी कहा कि इस उप चुनाव में भी वे अपार मतों से जीत दर्ज करेंगी। हाल ही में भवानीपुर में एक व्यवसायी हत्याकांड में उनके पुत्र व पति का नाम सामने आने पर उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें डराने के लिए लगातार साजिश रच रही है। इस मौके पर मौजूद धमदाहा के पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव व राजद जिलाध्यक्ष मिथिलेश दास ने कहा कि रुपौली की जनता बीमा भारती को जानती-पहचानती है। रुपौली में उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि वह पांच बार से लगातार वहां की विधायक हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी रुपौली की जनता अपनी बेटी-बहु को विधानसभा में भेजने का कार्य करेगी। ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'हम प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह करते हैं कि...', अब नीतीश कुमार ने PM से क्या मांग लिया?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bihar News Rupauli News Kaladhar Prasad Mandal Nitish Kumar RJD Bima Bharti Rupauli Byelection Bihar News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव: सातवें चरण में 57 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे 904 उम्मीदवार, 1 जून को होगा मतदानलोकसभा चुनाव: सातवें चरण में 57 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे 904 उम्मीदवार, 1 जून को होगा मतदानसातवें चरण की जानकारी देते हुए चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 2105 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
Read more »

Ghatkopar Hoarding Collapse: स्थिरता प्रमाण पत्र के बिना हो रहा था होर्डिंग का इस्तेमाल, मुंबई पुलिस का दावाGhatkopar Hoarding Collapse: स्थिरता प्रमाण पत्र के बिना हो रहा था होर्डिंग का इस्तेमाल, मुंबई पुलिस का दावामुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घाटकोपर इलाके में होर्डिंग के लिए स्थिरता प्रमाण पत्र मिलने से दो महीने पहले से ही इसका इस्तेमाल किया किया जा रहा था।
Read more »

Election Results 2024: Smriti Irani ने Amethi से स्वीकार किया हार, कह दी ये बड़ी बातElection Results 2024: Smriti Irani ने Amethi से स्वीकार किया हार, कह दी ये बड़ी बात
Read more »

BCCI: बीसीसीआई ने की भारत के घरेलू शेड्यूल की घोषणा, 5 सितंबर से शुरू होगा 2024-25 का सीजनBCCI: बीसीसीआई ने की भारत के घरेलू शेड्यूल की घोषणा, 5 सितंबर से शुरू होगा 2024-25 का सीजनगुरुवार यानी 6 जून को बीसीसीआई ने भारत के घरेलू क्रिकेट के कार्यक्रम का ऐलान किया है। 2024-25 के घरेलू क्रिकेट सीजन का आगाज 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी से होगा।
Read more »

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए JDU ने उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानिए CM नीतीश ने रुपौली से किसे दिया टिकटबिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए JDU ने उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानिए CM नीतीश ने रुपौली से किसे दिया टिकटRupauli By Election 2024: बीमा भारती के इस्तीफे के बाद बिहार के पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। 10 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए जेडीयू ने कलाधर प्रसाद मंडल को उम्मीदवार घोषित किया है। आरजेडी के महागठबंधन का हिस्सा सीपीआई भी चुनाव लड़ेगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून...
Read more »

आरजेडी ने रुपौली उपचुनाव के लिए बीमा भारती को मैदान में उतारा, आज कर सकती हैं नामांकनआरजेडी ने रुपौली उपचुनाव के लिए बीमा भारती को मैदान में उतारा, आज कर सकती हैं नामांकनबीमा भारती पहले रुपौली से जनता दल यूनाइटेड की विधायक थीं, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था और पप्पू यादव से हार गई थीं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:22:54