Rupee vs Dollar: क्यों नहीं थम रही रुपये में गिरावट? 48 पैसे टूटकर 88.76 प्रति डॉलर के सबसे निचले स्तर पर

Rupee News

Rupee vs Dollar: क्यों नहीं थम रही रुपये में गिरावट? 48 पैसे टूटकर 88.76 प्रति डॉलर के सबसे निचले स्तर पर
DollarRupee All Time LowH1b Visa
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एच-1बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि से बाजार में उथल-पुथल मचने के बीच मंगलवार को रुपये में गिरावट जारी रही। दोपहर के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एच-1बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि से बाजार में उथल-पुथल मचने के बीच मंगलवार को रुपये में गिरावट जारी रही। दोपहर के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 48 पैसे की गिरावट आई और यह अब तक के सबसे निचले स्तर 88.

76 पर आ गया। क्यों नहीं थम रहा रुपये में गिरावट का दौर? विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार एच-1बी वीजा शुल्क में वृद्धि से भारत के आईटी क्षेत्र से धन प्रेषण और संभावित इक्विटी बिकवाली से जुड़ी चिंताएं पैदा हो गई हैं। यह भारतीय मुद्रा के लिए दोहरी मार है, ऐसे समय में जब इस वर्ष विदेशी निवेश पहले से ही कमजोर है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 88.41 पर खुला। इसके बाद यह कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 88.76 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। इस तरह इसमें पिछले बंद भाव के मुकाबले 48 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 88.28 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा व्यापारियों का कहना है कि रुपया रिकॉर्ड निम्न स्तर की ओर जा रहा है। बाजार से जुड़े प्रतिभागी अमेरिका के नए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर के एच-1बी वीजा शुल्क के संभावित नतीजों का विश्लेषण कर रहे हैं। अमेरिकी प्रशासन के इस फैसले से अमेरिका से भारत को होने वाले धन प्रेषण में मंदी आ सकती है। इससे अमेरिका को भारत के सेवा निर्यात में भी कमी आ सकती है। जानकारों के मुताबिक वैश्विक जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और व्यापारिक नीति की अनिश्चितता ने भी रुपये की कमजोरी को बढ़ावा दिया है। निवेशकों ने सोमवार को शेयर बाजार से 2910 करोड़ रुपये निकाले सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक अमित पाबारी ने कहा, "शेयर बाजारों में घबराहट का माहौल दिखा और निवेशकों ने सोमवार को 2,910 करोड़ रुपये निकाल लिए। यह निकासी यह बताताी है कि वैश्विक नीतिगत झटके किस तरह भारत के वित्तीय बाजारों पर दबाव में बदल सकते हैं, इससे रुपये में गिरावट जारी रहेगी।" इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 97.38 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, सेंसेक्स 271.99 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 81,887.98 पर आ गया, जबकि निफ्टी 80.65 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 25,121.70 पर आ गया। इस बीच, एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,910.09 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Dollar Rupee All Time Low H1b Visa H1b Visa Fees Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News रुपये में गिरावट डॉलर के मुकाबले रुपया आज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs PAK Live Score Updates: భారత్ Vs పాకిస్థాన్ లైవ్ స్కోరు అప్‌డేట్స్.. టాస్ గెలిచిన టీమిండియాIND vs PAK Live Score Updates: భారత్ Vs పాకిస్థాన్ లైవ్ స్కోరు అప్‌డేట్స్.. టాస్ గెలిచిన టీమిండియాIND vs PAK Live Score Updates: భారత్ Vs పాకిస్థాన్ లైవ్ స్కోరు అప్‌డేట్స్.. టాస్ గెలిచిన టీమిండియా
Read more »

India vs Pakistan Asia Cup 2025 Super 4 Match: অভিষেকের ভয়ংকর তাণ্ডবে পাকিস্তানকে ধুয়ে ফাইনালের দরজায় ভারত...India vs Pakistan Asia Cup 2025 Super 4 Match: অভিষেকের ভয়ংকর তাণ্ডবে পাকিস্তানকে ধুয়ে ফাইনালের দরজায় ভারত...India vs Pakistan Asia Cup 2025 Super 4 Match Result
Read more »

दिल्ली-एनसीआर से मानसून की विदाई जल्द, अगले 48 घंटों में हो सकती है घोषणादिल्ली-एनसीआर से मानसून की विदाई जल्द, अगले 48 घंटों में हो सकती है घोषणादिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क बना हुआ है और मानसून वापसी के सभी मानक पूरे हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में दिल्ली से मानसून की औपचारिक विदाई की घोषणा हो सकती है। इस हफ्ते बारिश की संभावना नहीं है और तापमान 35°C से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
Read more »

निर्मला गजानन फाउंडेशन ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 48 स्कूलों को लिया गोद, इन बच्चों को मिलेंगी खास सुविधाएंनिर्मला गजानन फाउंडेशन ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 48 स्कूलों को लिया गोद, इन बच्चों को मिलेंगी खास सुविधाएंनिर्मला गजानन फाउंडेशन ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 48 स्कूलों को गोद लिया। राजौरी में फाउंडेशन ने ऑपरेशन सिंदूर के पीड़ितों को सम्मानित किया। अभिनेता नाना पाटेकर ने शहीदों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे एक शहीद की बेटी की शिक्षा का खर्च उठाएंगे और उन्होंने कहा कि वे राजौरी का दौरा करते...
Read more »

Arjun Tendulkar vs Samit Dravid: अर्जुन की गेंद पर मुकाबला समित के बल्ले से हुआ, तेंदुलकर या द्रविड़ में से कौन जीता?Arjun Tendulkar vs Samit Dravid: अर्जुन की गेंद पर मुकाबला समित के बल्ले से हुआ, तेंदुलकर या द्रविड़ में से कौन जीता?Arjun Tendulkar vs Samit Dravid कर्नाटक के आलूर में के.
Read more »

₹7,31,48,16,96,000... गौतम अडानी पर पैसों की बारिश, मुकेश अंबानी की कुर्सी खतरे में₹7,31,48,16,96,000... गौतम अडानी पर पैसों की बारिश, मुकेश अंबानी की कुर्सी खतरे मेंअडानी ग्रुप के शेयरों में पिछले दो दिनों में भारी तेजी आई है। इस दौरान अडानी पावर के शेयरों में सबसे ज्यादा 40 फीसदी तेजी आई है। इस तेजी से ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में भारी तेजी आई है और वह मुकेश अंबानी के करीब पहुंच गए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:54:58