पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 3 छक्के लगाए और वो अब इस लीग में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
Rohit Sharma : मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चंडीगढ़ में आईपीएल 2024 के 33 वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। सीएसके के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने इस मैच में 25 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 3 छक्के और 2 चौकों भी लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 144.
00 का रहा। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में लगाए 3 छक्कों की मदद से अब मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और उन्होंने किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आईपीएल में रोहित के नाम सबसे ज्यादा छक्के मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पंजाब के खिलाफ 3 छक्के लगाने के बाद अब आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए इस मैच में 225 वां छक्का लगाया और उन्होंने किरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। पोलार्ड ने अपने आईपीएल करियर में मुंबई के लिए कुल 223 छक्के लगाए थे। मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर 104 छक्कों के साथ हार्दिक पांड्या मौजूद हैं तो 103 छक्कों के साथ इशान किशन चौथे और 97 छक्कों के साथ सूर्यकुमार यादव पांचवें स्थान पर हैं। आईपीएल में एमआई के लिए सबसे ज्यादा छक्के 225 छक्के - रोहित शर्मा223 छक्के - के पोलार्ड104 छक्के - एच पंड्या103 छक्के - मैं किशन97 छक्के- सूर्यकुमार यादव रोहित ने खेला 250वां मैच रोहित शर्मा ने आईपीएल का अपना 250वां मैच खेला और इस लीग में वो 250 मैच खेलने वाले धोनी के बाद दूसरे बल्लेबाज बने। धोनी ने इस लीग में अब तक सबसे ज्यादा 256 मैच खेले हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर 249 रन के साथ दिनेश कार्तिक मौजूद हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच 256 मैच - एमएस धोनी250 मैच - रोहित शर्मा249 मैच - दिनेश कार्तिक244 मैच - विराट कोहली232 मैच - रवींद्र जडेजा222 मैच - शिखर धवन Also ReadIPL: रोहित, विराट और धोनी अपने पहले मैच में नहीं छू पाए थे दहाई का आंकड़ा, आज तीनों हैं इस लीग के आइकन
PBKS Vs MI Rohit Sharma Mumbai Indians Most Sixes For MI In IPL Punjab Kings Hitman Tilak Verma Most Matches In IPL
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KKR vs LSG: IPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के अब निकोलस पूरन के नाम, रियान पराग रह गए पीछेनिकोलस पूरन ने केकेआर के खिलाफ 4 छक्के लगाए और वो अब आईपीएल 2024 के 28वें मैच तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए।
Read more »
IPL 2024: रोहित ने 36 साल 350 दिन की उम्र में रोहित ने लगाया शतक, जानिए कौन हैं इस लीग में सबसे ज्यादा उम्र में सेंचुरी लगाने वाले प्लेयररोहित ने सीएसके के खिलाफ 36 साल 350 दिन की उम्र में शतक लगाया, लेकिन आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज कोई और हैं।
Read more »
RCB vs SRH: रोहित के साथ छक्कों की इस खास लिस्ट में शामिल होने के करीब हैं कोहली, इतने सिक्स जड़ने की है जरूरतविराट कोहली हैदराबाद के खिलाफ इतने छक्के लगाने के बाद रोहित शर्मा के साथ इस खास एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
Read more »
IPL में टूटा एक मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड, यादगार रहा मैचIPL में टूटा एक मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड, यादगार रहा मैच
Read more »
Rohit Sharma ने तोड़ा कीरोन पोलार्ड का बड़ा रिकॉर्ड, MI के लिए यह कमाल करने वाले बने पहले बल्लेबाजरोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। रोहित ने मुंबई के लिए 224 सिक्स लगाए हैं। रोहित ने कीरोन पोलार्ड को पीछा छोड़ा। कुल मिलाकर रोहित के नाम आईपीएल में 275 छक्के हैं। आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने की सूची में क्रिस गेल के बाद दूसरे स्थान पर है। गेल के नाम पर 357 छक्के दर्ज...
Read more »