Realme अपनी नई 15 सीरीज के स्मार्टफोन 24 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है जिसमें Realme 15 और Realme 15 Pro शामिल हैं। Realme 15 Pro की कीमत 30000 रुपये और Realme 15 की कीमत 25000 रुपये तक हो सकती है। Realme 15 में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और Realme 15 Pro में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme इन दिनों अपनी 15 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह स्मार्टफोन सीरीज 24 जुलाई को लॉन्च होंगे। इस लाइनअप के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन Realme 15 और Realme 15 Pro को पेश करेगी। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठ चुका है। यहां हम आपको रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। Realme 15 Series की संभावित कीमत मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Realme 15 Pro स्मार्टफोन को 30,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही Realme 15 के बारे में कहा जा रहा है कि यह 25 हजार रुपये तक कीमत में आ सकता है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Realme 15 स्मार्टफोन तीन कलर - सिल्क, पिंक, वॉल्वेट ग्रीन और फ्लोविंग सिल्वर ऑप्शन में आएगा। इसके साथ ही प्रो वेरिएंट को वॉल्वेट ग्रीन, फ्लोविंग सिल्वर और सिल्क पर्पल कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा जाएगा। Realme 15 Series की संभावित स्पेसिफिकेशन्स Realme 15 सीरीज के कई स्पेसिफिकेशन्स के कंपनी पर्दा उठा चुकी है। बात करें रियलमी 15 स्मार्टफोन की तो इसमें 6.
8-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज, पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स होगी। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर के साथ 7000 की mAh बैटरी और 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कैमरा की बात करें तो Realme 15 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। Realme 15 Pro की संभावित स्पेसिफिकेशन्स Realme 15 Pro स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलेगा। इस फोन में भी Realme 15 की तरह 7,000 mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 6.8-इंच का AMOLED पैनल मिलेगा। फोटोग्राफी की बात करें तो Realme 15 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जाएगा। सेल्फी के लिए रियलमी के इस पोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 7000mAh बैटरी के साथ Realme 15 Pro स्मार्टफोन में मिलेगा Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर
Realme 15 Pro Price Realme 15 Specifications Mediatek Dimensity 7300+ Processor Snapdragon 7 Gen 4 Chipset 80W Fast Charging 50MP Camera Phone Upcoming Realme Phones Realme Launch Event Smartphone Leaks
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
1 जुलाई को लॉन्च होगा ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला Nothing Phone 3, जानें कीमत1 जुलाई को लॉन्च होगा ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला Nothing Phone 3, भारत में इस कीमत पर मिलेगा 16GB RAM वाला स्मार्टफोन
Read more »
Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, 'अनोखी डिस्प्ले' और कई कमाल फीचर्स; जानें कितनी होगी कीमतनथिंग 1 जुलाई को अपना नया नथिंग फोन 3 भारत में लॉन्च करने वाला है। इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। फोन में 6.
Read more »
Realme 15: भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार Realme 15 और 15 Pro, कैमरे में लगेगा AI का तड़काRealMe 15: रियलमी 15 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है. हालांकि, इससे पहले ही कंपनी ने एक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसे लेकर अब काफी चर्चा शुरू हो गई है.
Read more »
Realme 15 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसरRealme 15 Pro Launch Date: रियलमी जल्द ही भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जो दमदार फीचर्स के साथ आएगा. कंपनी Realme 15 और Realme 15 Pro को लॉन्च करने वाली है. दोनों ही स्मार्टफोन इस महीने यानी जुलाई में लॉन्च होंगे. कंपनी ने लॉन्च से पहले इनके कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी कन्फर्म किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Read more »
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की घर वापसी पर बड़ा अपडेट, 15 जुलाई को होगा स्प्लैशडाउनशुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए थे। अब 14 दिन बाद उनकी घर वापसी की तैयारी हो रही। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि कब वो स्पेस स्टेशन से वापस आएंगे।
Read more »
शुभांशु शुक्ला और 'एक्सिओम-4' मिशन के तीन अंतरिक्ष यात्री 15 जुलाई को वापस धरती पर आ रहे हैंशुभांशु शुक्ला और 'एक्सिओम-4' मिशन के अंतरिक्ष यात्री 15 जुलाई को वापस धरती पर लौटेंगे। वे 18 दिनों के वैज्ञानिक प्रयोगों के बाद आईएसएस से बाहर निकलेंगे।
Read more »
