Republic Day 2026: कब शुरू हुई गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट बुलाने की परंपरा, इस बार EU के सदस्यों को मिला न्योता

Republic Day 2026 News

Republic Day 2026: कब शुरू हुई गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट बुलाने की परंपरा, इस बार EU के सदस्यों को मिला न्योता
Republic Day 2026 Chief GuestRepublic Day 2026 Is 76Th Or 77ThRepublic Day 2026 First Chief Guest
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 53%

भारत इस साल अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जिसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। लोग इस दिन परेड देखने के साथ-साथ यह देखने के लिए भी उत्साहित है कि आखिर इस साल भारत ने चीफ गेस्ट के रूप में किसे न्योता दिया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आखिर आजाद भारत के पहले चीफ गेस्ट के रूप में किसे आमंत्रित किया गया...

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। इस दिन कर्तव्य पथ पर लोगों की नजरें केवल सुंदर झाकियों को ही नहीं देखतीं, बल्कि इस पूरे कार्यक्रम की शान भारत में बुलाए जाने वाले विदेशी मेहमान भी होते हैं। जी हां गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत में आजादी के बाद से ही चीफ गेस्ट को बुलाने की पंरपरा है। चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित अतिथि भारत की आर्थिक और भू-राजनीतिक हितों को ध्यान में रखकर बुलाए जाते हैं। साथ ही उनकी उपस्थिति भारत और उस विशेष राष्ट्र के बीच घनिष्ठ संबंधों को भी मजबूत करता है। इसलिए आज इस लेख के जरिये हम आपको बताएंगे कि भारत में चीफ गेस्ट के रूप में विदेशी मेहमानों को क्यों बुलाया जाता है। साथ ही भारत में चीफ गेस्ट को बुलाने की परंपरा कब से शुरू हुई और इस वर्ष किसे चीफ गेस्ट के रूप में न्योता दिया गया है। इस लेख के जरिये स्वतंत्र भारत के बाद से अब तक बुलाए जाने वाले चीफ गेस्ट के बारे में भी जानेंगे। कब से शुरू हुई यह परंपरा भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर बुलाए जाने वाले चीफ गेस्ट की परंपरा साल 26 जनवरी, 1950 से शुरू हुई थी। बता दें, इसी दिन भारत में संविधान को लागू करके भारत को एक गणराज्य देश घोषित किया गया था। ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत विश्वभर में यह संदेश देना चाहता था कि भारत एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश है। इसलिए इस खास दिन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए भारत में चीफ गेस्ट को बुलाए जाने की परंपरा शुरू हुई। कौन थे आजाद भारत के पहले चीफ गेस्ट भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति डॉ.

सुकर्णो को आमंत्रित किया गया था। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को आमंत्रित करने की खास वजह यह थी कि यह देश भी उपनिवेशवाद के जुर्मों से आजाद हुआ था और भारत एवं इंडोनेशिया एशिया में एक दूसरे की सहयोगी माने जाते थे। 2026 में किसे दिया न्योता इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर बुलाए जाने वाले चीफ गेस्ट भारत के लिए बेहद ही अहम है। आपको बता दें, इस साल भारत ने अपने 77वां गणतंत्र दिवस के लिए यूरोपियन यूनियन के दो चीफ गेस्ट का चयन किया है। इस साल चीप गेस्ट के रूप में यूरोपीय संघ के उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा को न्योता दिया है। उर्सुला वॉन डेर लेयेन का परिचय यह है कि वह यूरोपियन कमीशन के प्रेसिडेंट हैं और यूरोपियन यूनियन की पॉलिसी एवं उससे संबंधित कामकाम को संभालते हैं। इसके साथ ही एंटोनियो कोस्टा यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट हैं और वह की समिट्स की अध्यक्षता करते हैं। यहां देखें पिछले दस सालों की अतिथि लिस्ट भारत ने गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट को बुलाने की परंपरा अभी भी बरकरार रखी है। ऐसे में यहां पिछले दस सालों के चीफ गेस्ट की पूरी लिस्ट दी गई है। यह लिस्ट आपको जानने में मदद करेगी की पिछले दस सालों में किस देश के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस के मौके पर बुलाया गया है। साल देश का नाम चीफ गेस्ट का नाम 2026 उर्सुला वॉन डेर लेयेन; एंटोनियो कोस्टा यूरोपीय संघ 2025 राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इंडोनेशिया 2024 राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन फ्रांस 2023 राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मिस्र 2022 कोई मुख्य अतिथि नहीं - 2021 पीएम बोरिस जॉनसन यूनाइटेड किंगडम 2020 राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ब्राजील 2019 राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा दक्षिण अफ्रीका 2018 10 आसियान देशों के नेता आसियान राष्ट्र 2017 क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद संयुक्त अरब अमीरात यह भी पढें: Republic Day 2026: रिपब्लिक डे के मौके पर संविधान से जुड़ी ये बातें हर नागरिक को होनी चाहिए पता

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Republic Day 2026 Chief Guest Republic Day 2026 Is 76Th Or 77Th Republic Day 2026 First Chief Guest 2026 Republic Day Chief Guest Name List Republic Day Chief Guest Name List

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गणतंत्र दिवस पर 10 हजार खास मेहमान करेंगे शिरकत, जानें इस लिस्ट में कौन-कौन शामिलगणतंत्र दिवस पर 10 हजार खास मेहमान करेंगे शिरकत, जानें इस लिस्ट में कौन-कौन शामिलRepublic Day 2026: दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 10,000 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।
Read more »

कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे 10 हजार विशेष मेहमान, सरकार ने इन्हें भेजा न्योताकर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे 10 हजार विशेष मेहमान, सरकार ने इन्हें भेजा न्योताRepublic Day 2026:
Read more »

Budget 2026 Live: चंद दिनों में पेश होगा बजट 2026, इनकम टैक्स छूट से लेकर रियल एस्टेट सेक्टर तक बढ़ी उम्मीद...Budget 2026 Live: चंद दिनों में पेश होगा बजट 2026, इनकम टैक्स छूट से लेकर रियल एस्टेट सेक्टर तक बढ़ी उम्मीद...Budget 2026 Expectations Live: इनकम टैक्स | Budget 2026 Live Updates | Budget 2026 Expectations | बजट 2026 | आम बजट 2026| इनकम टैक्स छूट| रियल एस्टेट सेक्टर | हेल्थकेयर सेक्टर | यूनियन बजट 2026
Read more »

Republic Day 2026: लखीसराय की शिक्षिका का दिल्ली में कर्तव्य पथ में दिखेगा जलवा, कथक डांस के लिए हुआ सलेक्शनRepublic Day 2026: लखीसराय की शिक्षिका का दिल्ली में कर्तव्य पथ में दिखेगा जलवा, कथक डांस के लिए हुआ सलेक्शनलखीसराय की शिक्षिका आशना सिन्हा का चयन 77वें गणतंत्र दिवस परेड 2026 में कथक नृत्य प्रस्तुति के लिए हुआ है। वे 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। इस उपलब्धि से लखीसराय जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल...
Read more »

Republic Day 2026: आजादी-जंग और सीक्रेट मिशन पर बनी हैं ये वेब सीरीज, इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर करें बिंज वॉचRepublic Day 2026: आजादी-जंग और सीक्रेट मिशन पर बनी हैं ये वेब सीरीज, इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर करें बिंज वॉचमनोरंजन | वेब सीरीज़: Republic Day 2026: देशभक्ति से जुड़ी फिल्में ही नहीं कई वेब सीरीज भी बनाई गई है. ऐसे में इस गणतंत्र दिवस पर आप इन्हें OTT प्लेटफॉर्म्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
Read more »

77th Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय गीत सहित प्रसिद्ध कविताएं यहां करें प्राप्त77th Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय गीत सहित प्रसिद्ध कविताएं यहां करें प्राप्तदेशभर में इस वर्ष 77वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। अगर आप भी इस बार स्कूल कॉलेज या किसी अन्य प्रोग्राम में राष्ट्रीय गीत या कविता सुनाना चाहते हैं तो यह पेज आपको लिए उपयोगी है। आप यहां से राष्ट्रीय गीत के साथ बेहतरीन कविताएं प्राप्त कर सकते...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:54:16