Red Vs Green Apple: सेहत के लिए हरा सेब ज्यादा फायदेमंद या लाल? एक्सपर्ट से जान लीजिए सच्चाई

Red Vs Green Apple Benefits News

Red Vs Green Apple: सेहत के लिए हरा सेब ज्यादा फायदेमंद या लाल? एक्सपर्ट से जान लीजिए सच्चाई
Which Apple Is HealthierGreen Apple For Weight LossRed Apple Nutrition
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

Apple Health Benefits: बाजार में अब हरे सेब भी खूब देखने को मिलते हैं. लाल सेब स्वाद में मीठा होता है, जबकि हरे सेब का स्वाद खट्टा-मीठा होता है. दोनों ही सेब में पोषक तत्व भरपूर होते हैं और इनका सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी होता है.

Red Vs Green Apple Nutrition: सेब को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. पुरानी कहावत है कि अगर आप रोज एक सेब खाएंगे, तो बीमारियों से बचे रहेंगे. बचपन से आपने भी यह सुना होगा. सेब लाल होता है और स्वाद मीठा होता है.

हालांकि आजकल ग्रीन एप्पल यानी हरे सेब खाने का ट्रेंड बढ़ गया है. हरा सेब स्वाद में खट्टा होता है और इसे भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. अब सवाल है कि शरीर के लिए हरा सेब ज्यादा फायदेमंद होता है या लाल सेब? चलिए सच्चाई जान लेते हैं. नई दिल्ली के न्यूट्रिफाइ बाई पूनम डाइट एंड वेलनेस क्लीनिक की डाइटिशियन पूनम दुनेजा ने News18 को बताया कि लाल सेब में प्राकृतिक मिठास ज्यादा होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं. यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. दूसरी तरफ हरे सेब में शुगर की मात्रा लाल सेब की तुलना में कम होती है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों और वजन कम करने वालों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है. यह विटामिन C, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है. हरे सेब में एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो मुंह को ताजगी देता है और भूख भी बढ़ाता है. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप वजन घटाना चाहते हैं या ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो हरे सेब आपके लिए फायदेमंद हैं. हरे सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह कम कैलोरी वाला होता है. लाल सेब ज्यादा मीठा होता है, जिससे यह एनर्जी बूस्टर के तौर पर बेहतर हो सकता है. दोनों ही सेब फाइबर से भरपूर होते हैं, लेकिन हरा सेब डायजेस्टिव सिस्टम के लिए थोड़ा ज्यादा प्रभावी हो सकता है. लाल सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को एजिंग से बचाते हैं और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. हरे सेब में मौजूद विटामिन C त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है. एक्सपर्ट की मानें तो लाल और हरे सेब दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, लेकिन आपकी शारीरिक जरूरतों और लाइफस्टाइल के अनुसार इनमें से चुनाव करना बेहतर होता है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या अधिक विटामिन C की जरूरत है, तो हरा सेब एक बेहतर विकल्प है. अगर आप एनर्जी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल चाहते हैं, तो लाल सेब खाएं. सबसे अच्छा उपाय यह है कि दोनों को अपनी डाइट में शामिल करें ताकि शरीर को दोनों के पोषक तत्व मिल सकें.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Which Apple Is Healthier Green Apple For Weight Loss Red Apple Nutrition Best Apple For Diabetes Green Vs Red Apple Comparison हरे और लाल सेब में अंतर सेहत के लिए कौन सा सेब फायदेमंद वजन घटाने के लिए हरा सेब डायबिटीज में कौन सा सेब खाएं

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

किशमिश और बादाम से भी ज्यादा ताकतवर है ये सूखा मेवा, डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंदकिशमिश और बादाम से भी ज्यादा ताकतवर है ये सूखा मेवा, डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंदकिशमिश और बादाम से भी ज्यादा ताकतवर है ये सूखा मेवा, डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद
Read more »

भीगे हुए बादाम या भीगी हुई मूंगफली: क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?भीगे हुए बादाम या भीगी हुई मूंगफली: क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?भिगोए हुए मूंगफली और भिगोए हुए बादाम दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं.
Read more »

भीगे हुए बादाम या भीगी हुई चिया सीड्स, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?भीगे हुए बादाम या भीगी हुई चिया सीड्स, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?ऐसे में अक्सर सवाल ये उठता है कि वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई चिया सीड्स और बादाम में से कौन सा बेहतर है.
Read more »

संतरा vs नींबू vs मौसंबी! गर्मियों में सेहत के लिए कौन सा खट्टा फल है सबसे ज्यादा फायदेमंद?संतरा vs नींबू vs मौसंबी! गर्मियों में सेहत के लिए कौन सा खट्टा फल है सबसे ज्यादा फायदेमंद?संतरा vs नींबू vs मौसंबी! गर्मियों में सेहत के लिए कौन सा खट्टा फल है सबसे ज्यादा फायदेमंद?
Read more »

तांबे के बर्तन में पीते हैं पानी, तो जान लें ये जरूरी बात; एक गलती साबित हो सकती है धीमा जहरतांबे के बर्तन में पीते हैं पानी, तो जान लें ये जरूरी बात; एक गलती साबित हो सकती है धीमा जहरआयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान भले ही तांबे के पानी को फायदेमंद मानते हों, लेकिन अगर इसे जरूरत से ज्यादा पिया जाए, तो यही आदत सेहत के लिए धीमा जहर बन सकती है.
Read more »

काजू vs पिस्ता! कौन सा ड्राई फ्रूट होता है गर्मियों में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद और ताकतवर?काजू vs पिस्ता! कौन सा ड्राई फ्रूट होता है गर्मियों में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद और ताकतवर?काजू vs पिस्ता! कौन सा ड्राई फ्रूट होता है गर्मियों में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद और ताकतवर?
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:49:42