Red Fort Blast: 2 लोग i20 कार खरीदने आए, पेमेंट दी और...जिस गाड़ी से हुआ ब्लास्ट, उसे बेचने वाला डीलर क्या बोला?

Red Fort Blast Updates News

Red Fort Blast: 2 लोग i20 कार खरीदने आए, पेमेंट दी और...जिस गाड़ी से हुआ ब्लास्ट, उसे बेचने वाला डीलर क्या बोला?
Lal Qila Blast Latest NewsUmar NabiI20 Car
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 63%

Delhi Lal Qila Blast: हरियाणा के फरीदाबाद में आई20 कार रॉयल कार जोन से खरीदी गई थी. यह कंपनी सेकंड हैंड कार खरीदती और बेचती है. वहां काम करने वाले अमित पटेल ने कहा, 29 अक्टूबर को हमारे स्टाफ के सोनू को कॉन्टैक्ट किया गया था. दो लोग आई-20 कार देखने आए.

Red Fort Blast Delhi: दिल्ली लालकिला बम धमाके के बाद अब जांच तेज हो गई है. एजेंसियां घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हैं और देशभर में आतंक के इस नेटवर्क का भंडाफोड़ करने की कवायद जारी है. कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं जबकि कुछ हिरासत में लिए गए हैं.

इस बीच उस आई-20 कार के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जिससे लाल किले की लाल बत्ती पर ब्लास्ट किया गया. जिस कंपनी से यह सेकंड हैंड कार खरीदी गई थी, वहां काम करने वाले एक शख्स ने अहम जानकारी दी है. कार पसंद आई, उसी दिन कर दी पेमेंट हरियाणा के फरीदाबाद में आई20 कार रॉयल कार जोन से खरीदी गई थी. यह कंपनी सेकंड हैंड कार खरीदती और बेचती है. वहां काम करने वाले अमित पटेल ने कहा, 29 अक्टूबर को हमारे स्टाफ के सोनू को कॉन्टैक्ट किया गया था. दो लोग आई-20 कार देखने आए. उनको कार पसंद आई और उन्होंने उसी दिन पेमेंट कर दी और कार ले गए. एक कस्टमर का नाम आमिर रशीद था और दूसरे शख्स का नाम मुझे याद नहीं आ रहा है. जिस दिन दिल्ली में ब्लास्ट हुआ, सोनू को दिल्ली से फोन आया कि वह सारे दस्तावेज तैयार रखे और टीम जल्द ही उसे कलेक्ट करने के लिए पहुंच रही है. उसी रात को टीम पहुंची और हमने उसे सारे डॉक्युमेंट्स और सीसीटीवी दे दिया. पुलिस अब जांच कर रही है. आमिर रशीद की आईडी पुलवामा की है. #WATCH | Faridabad, Haryana | Amit Patel, Dealer at Royal Car Zone, a firm selling second-hand cars, which also sold the car involved in the Red Fort bomb blast, says, ... On 29 October, our staff member Sonu was contacted. Two people came to see the i-20 car, they liked it,… pic.twitter.com1mzCxas1Nq — ANI November 12, 2025 मुजम्मिल की गिरफ्तारी से घबराया था उमर इसी आई20 कार में आधा अधूरा विस्फोटक लगाकर उमर ने लाल किले के पास ब्लास्ट कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि वह फरीदाबाद में आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल की गिरफ्तारी से घबरा गया, जिसके यहां से विस्फोटक बरामद हुआ था. पुलवामा का रहने वाला उमर पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार था. लेकिन सारा प्लान उसके साथियों के पकड़े जाने के बाद से फेल हो गया. इसके बाद उसने घबराकर हमले को अंजाम दिया. महाराष्ट्र एटीएस की ताबड़तोड़ कार्रवाई दूसरी ओर, दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके के बाद महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड ने ठाणे और पुणे में संदिग्धों के घर पर रेड मारी. इस दौरान एटीएस की टीम ठाणे जिले के मुंब्रा कौसा इलाके में एक मदरसे के शिक्षक के घर और पुणे के कोंढवा स्थित एक घर पहुंची. यह कार्रवाई हाल ही में गिरफ्तार सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबैर इलियास हंगरगेकर के मामले की जांच के तहत की गई. अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से संदिग्धों के नाम उजागर नहीं किए, लेकिन सूत्रों के मुताबिक एक संदिग्ध मुंब्रा का शिक्षक इब्राहिम आबिदी है, जो जमात-ए-इस्लामिया से जुड़ा बताया जा रहा है. एटीएस ने साफ किया है कि ये छापेमारियां दिल्ली में सोमवार को हुए कार बम विस्फोट से सीधे तौर पर जुड़ी नहीं हैं, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि एजेंसी जम्मू-कश्मीर, फरीदाबाद और दिल्ली की हालिया गतिविधियों का महाराष्ट्र से किसी संभावित संबंध की जांच कर रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Lal Qila Blast Latest News Umar Nabi I20 Car Faridabad Explosives Terrorists Arrested लाल किला ब्लास्ट उमर नबी आई20 कार कहां से ली गई थी फरीदाबाद में मिले विस्फोटक News In Hindi Latest News India News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Red Fort Blast: নিখোঁজ পরিজনই কি লালকেল্লার বিস্ফোরণে ছিন্নভিন্ন? হাসপাতালের সামনে ভিড়ের হাহাকার!Delhi Red Fort Blast: নিখোঁজ পরিজনই কি লালকেল্লার বিস্ফোরণে ছিন্নভিন্ন? হাসপাতালের সামনে ভিড়ের হাহাকার!List of injured and dead in Red Fort blast released many victims identified
Read more »

Delhi Red Fort Blast: धमाके से 11 घंटे पहले क्या कर रही थी i20 कार, पुलिस की जांच में आई सामनेDelhi Red Fort Blast: धमाके से 11 घंटे पहले क्या कर रही थी i20 कार, पुलिस की जांच में आई सामनेDelhi Red Fort Blast: धमाके से 11 घंटे पहले क्या कर रही थी i20 कार, पुलिस की जांच में आई सामने Delhi Red Fort Blast Route of i20 Car 11 Hours before Blast देश
Read more »

Delhi Red Fort Blast: इस्राइल, रूस और चीन सहित दुनिया भर के देशों ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहाDelhi Red Fort Blast: इस्राइल, रूस और चीन सहित दुनिया भर के देशों ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहाDelhi Red Fort Blast: इस्राइल, रूस और चीन सहित दुनिया भर के देशों ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा Delhi Red Fort Blast Israel Russia China and other Countries
Read more »

Delhi Red Fort blast: মা, বাবা ও কৃতী, হাঁতে আঁকা ভালোবাসার ৩ চিহ্ন-ই চিনিয়ে দিল বিস্ফোরণে ছিন্নভিন্ন যুবককে...Delhi Red Fort blast: মা, বাবা ও কৃতী, হাঁতে আঁকা ভালোবাসার ৩ চিহ্ন-ই চিনিয়ে দিল বিস্ফোরণে ছিন্নভিন্ন যুবককে...Delhi Red Fort blast: Mom, Dad and Kriti, Tattoos help identify businessman killed in Delhi blast
Read more »

मैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेशमैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेशShubman Gill, Delhi Red Fort Blast, Delhi Blast, Cricket News in Hindi, Cricket News
Read more »

Red Fort Blast: Delhi Police Launch Search For Second Suspect Vehicle, A Red Ford EcoSportRed Fort Blast: Delhi Police Launch Search For Second Suspect Vehicle, A Red Ford EcoSportRed Fort Blast Case: Investigating agencies have intensified efforts to trace a second suspect vehicle linked to the Red Fort blast in Delhi.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:20:06