Redmi Note 7S, Realme 3 और Samsung Galaxy M20 में कौन बेहतर?

United States News News

Redmi Note 7S, Realme 3 और Samsung Galaxy M20 में कौन बेहतर?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 217 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 63%

हमने आपकी सुविधा के लिए स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर्स के आधार पर Redmi Note 7S की तुलना Realme 3 और Samsung Galaxy M20 जैसे लोकप्रिय हैंडसेट से की है।

खास बातेंRedmi Note 7S हैंडसेट को सोमवार को लॉन्च किया गया। यह भारतीय मार्केट में Xiaomi का दूसरा 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन है। इससे पहले फरवरी महीने में ही 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया गया था। नया Redmi फोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। Xiaomi ने Redmi Note 7S हैंडसेट में 6.

3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7एस की भिड़ंत Realme 3 और Samsung Galaxy M20 जैसे स्मार्टफोन से है।Redmi Note 7S vs Realme 3 vs Samsung Galaxy M20: कीमत रेडमी नोट 7एस की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। हैंडसेट के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सेफायर ब्लू रंग में बिकेंगे। Xiaomi ने जानकारी दी है कि Redmi Note 7S की बिक्री 23 मई से Flipkart, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स में होगी। भारत में रियलमी 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज को 9,999 रुपये में बेचा जाता है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक रंग में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट पर बिकता है।Samsung Galaxy M20 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 10,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है। फोन चारकोल ब्लैक और ओसियन ब्लू रंग में मिलता है। सैमसंग ने हाल ही में ऐलान किया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 की कीमत में 1,000 रुपये की छूट दी है। Redmi Note 7S vs Realme 3 vs Samsung Galaxy M20: स्पेसिफिकेशनडुअल-सिम वाला रेडमी नोट 7एस एंड्रॉयड ओरियो पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम मिलेंगे। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7S में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है। डुअल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है। रियलमी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह ऑप्टिमाज़ेशन मोड के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme 3 का डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है। सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और माली जी71 जीपीयू से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के भी दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। टिप्पणियांएंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आने वाले इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा काम करेगा। सेल्फी के दीवानों के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम20 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस Samsung Galaxy M20 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस दिए गए हैं। इस फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Xiaomi भारत में 20 मई को लॉन्च करेगी Redmi Note 7S, टीजर जारीXiaomi भारत में 20 मई को लॉन्च करेगी Redmi Note 7S, टीजर जारीXiaomi Redmi Note 7S भारत में 20 मई को लॉन्च होगा. कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है. ये स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमार दिया जाएगा.
Read more »

Redmi Note 7S 20 को होगा लॉन्च, देखें कैमरे से ली गई तस्वीरेंRedmi Note 7S 20 को होगा लॉन्च, देखें कैमरे से ली गई तस्वीरेंXiaomi Redmi Note 7S भारत में 20 मई को लॉन्च हो रहा है. इससे पहले इसकी सैंपल फोटोज जारी की गई हैं और शाओमी इंडिया हेड मनु जैन ने इस फोन की फोटो भी जारी की है.
Read more »

Xiaomi Redmi Note 7s का रेड कलर वेरिएंट आना तय, फ्लिपकार्ट पर मिलेगाXiaomi Redmi Note 7s का रेड कलर वेरिएंट आना तय, फ्लिपकार्ट पर मिलेगाXiaomi Redmi Note 7 और Note 7 Pro की भारत में सफलता के बाद शाओमी ने 20 मई को Redmi Note 7S लॉन्च करने का ऐलान किया है और इसका एक वेरिएंट कन्फर्मड है.
Read more »

Redmi Note 6 Pro, Redmi 6A और Redmi Y2 सेल में मामले में सबसे आगे: रिपोर्टRedmi Note 6 Pro, Redmi 6A और Redmi Y2 सेल में मामले में सबसे आगे: रिपोर्टIDC ने कहा है कि 2019 की पहली तिमाही में सेल के आधार पर स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi की हिस्सेदारी 30.6 प्रतिशत थी।
Read more »

Redmi Note 7S की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर, रेड कलर वेरिएंट आना तयRedmi Note 7S की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर, रेड कलर वेरिएंट आना तयFlipkart के टीज़र पेज के मुताबिक, Redmi Note 7S स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगा। यह टीज़र पेज फिलहाल ई-कॉमर्स साइट के ऐप पर ही उपलब्ध है।
Read more »

Redmi Note 6 Pro, Redmi 6A और Redmi Y2 सेल के मामले में सबसे आगे: रिपोर्टRedmi Note 6 Pro, Redmi 6A और Redmi Y2 सेल के मामले में सबसे आगे: रिपोर्टIDC ने कहा है कि 2019 की पहली तिमाही में सेल के आधार पर स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi की हिस्सेदारी 30.6 प्रतिशत थी।
Read more »

Redmi Note 7S के कैमरा सैंपल आए सामने, नाइट मोड की भी मिली झलकRedmi Note 7S के कैमरा सैंपल आए सामने, नाइट मोड की भी मिली झलकXiaomi अगले सप्ताह भारत में Redmi Note 7S को लॉन्च करने वाली है। रेडमी नोट 7एस की कैमरा क्षमता दिखाने के लिए शाओमी ने कैमरा सैंपल शेयर किए हैं।
Read more »

Redmi Note 7S आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमRedmi Note 7S आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमXiaomi अपने लेटेस्ट हैंडसेट शाओमी रेडमी नोट 7एस के लिए कोई लॉन्च इवेंट आयोजित नहीं कर रही है। बल्कि इसे लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए लॉन्च किया जाएगा।
Read more »

Xiaomi Redmi Note 7s हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्सXiaomi Redmi Note 7s हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्सXiaomi Redmi Note 7S लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है.
Read more »

Redmi Note 7S लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैसRedmi Note 7S लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैसRedmi Note 7S स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 सीरीज़ का तीसरा फोन है। Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro फरवरी महीने में लॉन्च किए गए थे।
Read more »

Redmi Note 7S, Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 में कौन सा फोन है आपके लिए?Redmi Note 7S, Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 में कौन सा फोन है आपके लिए?भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 सीरीज़ के तीन हैंडसेट हो गए हैं। हमने आपकी सुविधा के लिए Redmi Note 7S की तुलना रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो से की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:36:20