दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद हर कोई एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहा है.
Deepika Padukone Flaunts Baby Bump: प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया था, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म को लेकर दीपिका इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं.
इन सबके बीच प्रग्नेंट एक्ट्रेस ने उन लोगों की बोलती बंद कर दी है, जो उनकी प्रेग्नेंसी और बेबी बंप को फेक बता रहे थे. दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद हर कोई एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहा है. दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर ब्लैंक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की. इसमें एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है, और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है. दीपिका इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'बस बहुत हो गया. मुझे भूख लगी है.' दीपिका का कैप्शन पढ़कर तो यही लग रहा है कि एक्ट्रेस ने उन लोगों को जवाब दिया है जो उनकी प्रेग्नेंसी का मजाक उड़ा रहे थे.A post shared by दीपिका पादुकोण बता दें, दीपिका पादुकोण को उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था. वहीं उनके बेबी बंप का भी मजाक बनाया गया. कई यूजर्स ने दीपिका के बेबी बंप को फेक बताया और किसी ने तो कहा कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी का नाटक कर रही हैं. खबर तो ये भी आई की एक्ट्रेस सरोगेसी से मां बनने जा रही हैं. उस वक्त एक्ट्रेस ने इन ट्रोल को कोई जवाब नहीं दिया था. लेकिन अब आखिरकार दीपिका ने बेबी बंप की फोटो शेयर कर सबके ट्रोलर्स के मुंह में ताला लगा दिया है.दीपिका पादुकोण और रणवीर ने फरवरी के महीने में अनाउंस किया था कि कपल सितंबर 2024 में पैरेंट्स बनने वाले हैं. वहीं, पिछले कुछ समय से दीपिका अपने रणवीर और अपने परिवार वालों के साथ डिनर और लंच पर जाती स्पॉट की गई है. इसी दौरान उनके बेबी बंप पर सवाल उठाए गए थे. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो दीपिका रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म की शूटिंग पहले ही हो चुकी थी, फिलहाल एक्ट्रेस ब्रेक पर हैं और अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं. A post shared by दीपिका पादुकोण
Deepika Padukone Baby Bump Ranveer Singh Kalik 2898 AD Entertainment News Bollywood News Bollywood Movies Entertainment News In Hindi मनोरंजन खबरें बॉलीवुड खबरें न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अपने कपड़े-बर्तन खुद धोता है अक्षय का बेटा, दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंपइस हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया में शाहरुख खान की तबीयत और दीपिका पादुकोण के बेबी बंप की ही चर्चा रही. जानें और क्या खास हुआ.
Read more »
पहले पति से तलाक, दूसरी शादी के 2 महीने बाद प्रेग्नेंट हुई एक्ट्रेस, फ्लॉन्ट किया बेबी बंपअमाला मैटरनिटी फोटोशूट में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कई शानदार पोज भी दिए.
Read more »
मॉम टू बी Deepika Padukone बनीं सेल्स मैनेजर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मस्ती करते दिखींदीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में एक इवेंट में येलो ड्रेस पहन स्पॉट हुईं. दीपिका का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
दीपिका की प्रेग्नेंसी-बेबी बंप का उड़ा मजाक, ट्रोल्स को पति रणवीर ने दिया करारा जवाबदीपिका पादुकोण इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं. सितंबर 2024 में एक्ट्रेस अपने और पति रणवीर सिंह के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं.
Read more »
ब्लैक बॉडी फिट ड्रेस में मॉम टू बी Deepika Padukone ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्लासी लुक हुआ इंटरनेट पर वायरलदीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक बार फिर डिनर डेट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है. दीपिका Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
फैमिली के साथ डिनर पर निकलीं दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंपमुंबई के एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए दीपिका पादुकोण के कई वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है.
Read more »
