अंजलि अरोड़ा अपने स्टाइलिश लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, तो अब उनके अलग- अलग लुक एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। एक ओर वह एयरपोर्ट पर सादे कपड़ों में क्लासी अंदाज दिखा गईं, तो पजामा पहन डांस करने वाला अंदाज भी कमाल का लगा।
'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से मशूहर अंजलि अरोड़ा अब इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वह रियलिटी शो से लेकर म्यूजिक वीडियो और अब फिल्म में भी नजर आने वाली हैं, तो इसी बीच उनका ढीले- ढाले पजामे में डांस करने वाले अंदाज ने सबका ध्यान खींच लिया। यही नहीं एयरपोर्ट पर भी हसीना स्वैग दिखाने में पीछे नहीं रहीं। सादे- से कपड़ों को ही कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ कैरी करके अंजलि ने सबका दिल जीत लिया। तभी तो उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।दरअसल, 26 बरस की अंजलि काम के सिलसिले में मुंबई गई थीं, जहां से वापस आते वक्त एयरपोर्ट पर उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। इस दौरान वह सिंपल येट स्टाइलिश लुक दिखाकर बाजी मार गईं, तो होटल के कमरे में हरियाणवी गाने पर डांस करने वाले अंदाज के तो क्या ही कहने। हसीना की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दोनों लुक्स में दिखा एक जैसा स्टाइल बेशक अंजलि के दोनों लुक्स अलग- अलग हैं, लेकिन उनका स्टाइल एक जैसा ही है। बॉडी फिटेड टॉप के साथ उन्होंने फ्लेयर्ड ट्राउजर पहने, जो उन्हें कंफर्ट के साथ ही स्टाइलिश लुक दे गए। यही नहीं उन्हें कलर कॉम्बिनेशन भी क्लासिक चूज किए। एयरपोर्ट लुक ब्लैक एंड वाइट है, तो दूसरे लुक में वह बेज और ब्राउन का शानदार कलर कॉम्बो दिखा गईं।क्लासी है एयरपोर्ट वाला अंदाज अब पहले एयरपोर्ट लुक की बात करते हैं, जहां वह वाइट फिटेड टैंक टॉप के साथ ब्लैक फ्लेयर्ड प्लाजो पैंट्स पहने हुए हैं। जहां टॉप को डीप नेक देकर सादे लुक में टीज एलिमेंट ऐड किया, तो ढीली- ढाली पैंट्स ट्रेवल के लिए परफेक्ट रही। जिससे उन्हें कंफर्टेबल येट स्टाइलिश ट्रैवल लुक मिला और अंजलि का अंदाज छा गया।एक्सेसरीज को रखा मिनिमल अब जब कपड़ों में अंजलि ने कोई एक्स्ट्रा तामझाम नहीं किया, तो एक्सेसरीज में भला कैसे करतीं। हसीना ने ब्लैक और वाइट को कॉम्प्लिमेंट करती गोल्डन जूलरी पिक की और छोटे- से इयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग पहने नजर आईं। वहीं, ब्लैक स्लाइड सैंडल से लुक को फाइनल टच दिया। जहां ब्लैक ट्रॉली बैग के साथ वह बेज कलर का शोल्डर बैग भी लिए हुए हैं।इसके अलावा मिडिल पार्टीशन के साथ बालों को सॉफ्ट कर्ल करके अंजलि ने ग्लॉसी मेकअप किया। जिससे कम मेहनत में ही अंजलि को स्टाइलिश लुक मिल गया।दूसरा लुक है कुछ ऐसा अंजलि का दूसरा लुक एकदम घर वाली वाइब्स दे रहा है। जहां वह डार्क ब्राउन कलर का स्लीवलेस टॉप पहने नजर आईं। जिसे राउंड नेक देकर बॉडी फिटेड बनाया, तो साथ में उन्होंने बेज कलर की हाई वेस्ट वाइड लेग पैंट पहनी, जो लुक को फ्लोई और ग्रेसफुल बना रही है। यही नहीं टाइट टॉप और ढीली पैंट्स का कॉम्बो लुक में परफेक्ट बैलेंस क्रिएट कर गया। जिसे पहन अंजलि ने खूब ठुमके लगाए।स्टाइलिंग के नाम पर नहीं किया कुछ एक्स्ट्रा अंजलि अपने लुक्स की स्टाइलिंग को मिनिमल ही रखती हैं, जो इस लुक में भी साफ दिखा। उन्होंने कोई एक्स्ट्रा तामझाम नहीं किया और सिंपलिसिटी के साथ स्टाइल का कॉम्बिनेशन दिखा गईं। जहां खुले बाल और सॉफ्ट ग्लैम टच उनके लुक को स्टनिंग, क्लासी और कॉन्फिडेंट बना रहा है। जिसे उन्होंने ओपन हेयर के साथ फाइनल टच दिया और अपनी कातिलना अदाओं से बाजी मार गईं।आप भी लें अंजलि से एयरपोर्ट लुक के लिए टिप्स स्टाइल नहीं कंफर्ट को तव्वजो दें, फ्लाइट में रिलैक्स्ड फिट वाले कपड़े बेस्ट रहते हैं। कॉटन या रिब्ड फैब्रिक के टॉप को चुनें, जो न ज्यादा टाइट हो और न ही ढीले। बॉटम के लिए हाई- वेस्ट प्लाजो या वाइड लेग्स पैंट्स परफेक्ट रहेगी। फुटवियर के लिए फ्लैट सैंडल, स्लाइड्स या फिर स्नीकर्स/ शूज को पिक करें। एक्सेसरीज को भी ओवरडू न करके लुक की वाइब को सिंपल- सोबर रहने दें।.
'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से मशूहर अंजलि अरोड़ा अब इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वह रियलिटी शो से लेकर म्यूजिक वीडियो और अब फिल्म में भी नजर आने वाली हैं, तो इसी बीच उनका ढीले- ढाले पजामे में डांस करने वाले अंदाज ने सबका ध्यान खींच लिया। यही नहीं एयरपोर्ट पर भी हसीना स्वैग दिखाने में पीछे नहीं रहीं। सादे- से कपड़ों को ही कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ कैरी करके अंजलि ने सबका दिल जीत लिया। तभी तो उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।दरअसल, 26 बरस की अंजलि काम के सिलसिले में मुंबई गई थीं, जहां से वापस आते वक्त एयरपोर्ट पर उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। इस दौरान वह सिंपल येट स्टाइलिश लुक दिखाकर बाजी मार गईं, तो होटल के कमरे में हरियाणवी गाने पर डांस करने वाले अंदाज के तो क्या ही कहने। हसीना की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दोनों लुक्स में दिखा एक जैसा स्टाइल बेशक अंजलि के दोनों लुक्स अलग- अलग हैं, लेकिन उनका स्टाइल एक जैसा ही है। बॉडी फिटेड टॉप के साथ उन्होंने फ्लेयर्ड ट्राउजर पहने, जो उन्हें कंफर्ट के साथ ही स्टाइलिश लुक दे गए। यही नहीं उन्हें कलर कॉम्बिनेशन भी क्लासिक चूज किए। एयरपोर्ट लुक ब्लैक एंड वाइट है, तो दूसरे लुक में वह बेज और ब्राउन का शानदार कलर कॉम्बो दिखा गईं।क्लासी है एयरपोर्ट वाला अंदाज अब पहले एयरपोर्ट लुक की बात करते हैं, जहां वह वाइट फिटेड टैंक टॉप के साथ ब्लैक फ्लेयर्ड प्लाजो पैंट्स पहने हुए हैं। जहां टॉप को डीप नेक देकर सादे लुक में टीज एलिमेंट ऐड किया, तो ढीली- ढाली पैंट्स ट्रेवल के लिए परफेक्ट रही। जिससे उन्हें कंफर्टेबल येट स्टाइलिश ट्रैवल लुक मिला और अंजलि का अंदाज छा गया।एक्सेसरीज को रखा मिनिमल अब जब कपड़ों में अंजलि ने कोई एक्स्ट्रा तामझाम नहीं किया, तो एक्सेसरीज में भला कैसे करतीं। हसीना ने ब्लैक और वाइट को कॉम्प्लिमेंट करती गोल्डन जूलरी पिक की और छोटे- से इयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग पहने नजर आईं। वहीं, ब्लैक स्लाइड सैंडल से लुक को फाइनल टच दिया। जहां ब्लैक ट्रॉली बैग के साथ वह बेज कलर का शोल्डर बैग भी लिए हुए हैं।इसके अलावा मिडिल पार्टीशन के साथ बालों को सॉफ्ट कर्ल करके अंजलि ने ग्लॉसी मेकअप किया। जिससे कम मेहनत में ही अंजलि को स्टाइलिश लुक मिल गया।दूसरा लुक है कुछ ऐसा अंजलि का दूसरा लुक एकदम घर वाली वाइब्स दे रहा है। जहां वह डार्क ब्राउन कलर का स्लीवलेस टॉप पहने नजर आईं। जिसे राउंड नेक देकर बॉडी फिटेड बनाया, तो साथ में उन्होंने बेज कलर की हाई वेस्ट वाइड लेग पैंट पहनी, जो लुक को फ्लोई और ग्रेसफुल बना रही है। यही नहीं टाइट टॉप और ढीली पैंट्स का कॉम्बो लुक में परफेक्ट बैलेंस क्रिएट कर गया। जिसे पहन अंजलि ने खूब ठुमके लगाए।स्टाइलिंग के नाम पर नहीं किया कुछ एक्स्ट्रा अंजलि अपने लुक्स की स्टाइलिंग को मिनिमल ही रखती हैं, जो इस लुक में भी साफ दिखा। उन्होंने कोई एक्स्ट्रा तामझाम नहीं किया और सिंपलिसिटी के साथ स्टाइल का कॉम्बिनेशन दिखा गईं। जहां खुले बाल और सॉफ्ट ग्लैम टच उनके लुक को स्टनिंग, क्लासी और कॉन्फिडेंट बना रहा है। जिसे उन्होंने ओपन हेयर के साथ फाइनल टच दिया और अपनी कातिलना अदाओं से बाजी मार गईं।आप भी लें अंजलि से एयरपोर्ट लुक के लिए टिप्स स्टाइल नहीं कंफर्ट को तव्वजो दें, फ्लाइट में रिलैक्स्ड फिट वाले कपड़े बेस्ट रहते हैं। कॉटन या रिब्ड फैब्रिक के टॉप को चुनें, जो न ज्यादा टाइट हो और न ही ढीले। बॉटम के लिए हाई- वेस्ट प्लाजो या वाइड लेग्स पैंट्स परफेक्ट रहेगी। फुटवियर के लिए फ्लैट सैंडल, स्लाइड्स या फिर स्नीकर्स/ शूज को पिक करें। एक्सेसरीज को भी ओवरडू न करके लुक की वाइब को सिंपल- सोबर रहने दें।
अंजलि अरोड़ा एयरपोर्ट लुक एयरपोर्ट लुक आइडिया अंजलि अरोड़ा वाइड लेग्स पैंट्स अंजलि अरोड़ा स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक अंजलि अरोड़ा कंफी लुक अंजलि अरोड़ा टैंक टॉप Anjali Arora Stylish Look Anjali Arora Airport Fashion Tips Kaccha Badam Girl Anjali Arora Fashion
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कनाडा के पीएम कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकातकनाडा के पीएम कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
Read more »
टकराव टालने के लिए अमेरिका और ईरान 26 को करेंगे वार्ता, ट्रंप ने फिर दी धमकीसैन्य टकराव टालने के लिए अमेरिका और ईरान के वार्ताकार गुरुवार को फिर मिलेंगे। ओमान मध्यस्थता कर रहा है। अमेरिका ने ईरान को धमकी दी है, जबकि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर गोपनीयता बरतने को लेकर अडिग है।
Read more »
US-Iran Tension: युद्ध की आहट के बीच इजरायल क्यों जा रहे पीएम मोदी? क्या है इस यात्रा के एजेंडे?US-Iran Tension: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी को इजरायल के दौरे पर जा रहे हैं.
Read more »
भारत के खिलाफ क्या साजिश रच रहा पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी? भारत के खिलाफ फिर उगला जहरलश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने भारत पर 26/11 जैसे समुद्री आतंकी हमले की धमकी दी है।
Read more »
बंगाल SIR: सुप्रीम कोर्ट सख्त, ERO और AERO को 26 फरवरी तक दस्तावेज सौंपने का निर्देशपश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने ईआरओ और एईआरओ को 15 फरवरी तक जमा दस्तावेज 26 फरवरी शाम 5 बजे तक न्यायिक अधिकारियों को सौंपने का आदेश दिया है।
Read more »
ऑफिस में नहीं पढ़ता था नमाज, अकेले चलाता था पूरा सेंटर... हेडली के पूर्व कर्मचारी ने खोले 26/11 के बड़े राज...26/11 हमले के गुनहगार डेविड हेडली पर NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे हुए हैं.
Read more »
