राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पवन सिंह से जुड़े एक सवाल पर हाइपर हो गए। कुशवाहा ने पत्रकारों से कह दिया कि बेमतलब में हउआ मत बनाइए। कुशवाहा ने आगे कहा कि मोदी जी की हवा पहले से चल रही है और जिसके ऊपर नरेंद्र मोदी का हाथ है उसे दुनिया की कोई शक्ति नहीं हरा सकती। कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तंज भी...
डिजिटल डेस्क, पटना/काराकाट। Upendra Kushwah a On Pawan Singh लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज है। राजनीति का पारा हाई है। बिहार की हॉट सीट काराकाट में चुनावी लड़ाई दिलचस्प होने वाली है। एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के सामने भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह होंगे। उपेंद्र कुशवाहा से मंगलवार को जब पवन सिंह के बारे में सवाल पूछा गया को वो हाइपर भी हो गए। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, आप लोग बिना मतलब हउआ मत बनाइए.
.. जिसके ऊपर नरेंद्र मोदी जी का हाथ है, और काराकाट की महान जनता का आशीर्वाद है, दुनिया की कोई ताकत उसके रास्ते में बाधा नहीं खड़ी कर सकती। 'मोदी जी की हवा...' उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि मोदी जी की हवा तो पहले से ही चल रही है, जहां जा रहे हैं मोदी जी वहां वो हवा लहर के रूप में परिवर्तित होती जा रही है। चौतरफा मोदी जी की हवा है, उनकी पूरी लहर है। उनके बिहार आने से हमें मजबूती मिल रही है। तेजस्वी यादव पर कुशवाहा का तंज राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछे। इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है। कुशवाहा ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अब भ्रष्टाचार के बारे में तेजस्वी यादव बोलेंगे? तब तो लोग हंसेंगे ना... उनका तो सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। कुशवाहा यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उनका गुनाह कोर्ट में भी साबित हो चुका है। अब वो क्या बोलेंगे भ्रष्टाचार के बारे में। ये भी पढ़ें- PM Modi Rally: 'बिहार में लालटेन से नहीं होगा मोबाइल चार्ज', RJD पर प्रधानमंत्री मोदी का कटाक्ष ये भी पढ़ें- PM Modi Rally: 'भारत को बांटने वालों के मंसूबों में आग लगी...', पूर्णिया में गरजे प्रधानमंत्री मोदी
Bihar News Bihar Politics Patna News Patna Politics Pawan Singh Karakat Seat Upendra Kushwah Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'आपका सपना ही मोदी का संकल्प है', MP के होशंगाबाद में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीPM Modi Hoshangabad Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद पहुंचे. जहां पिपरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपका सपना ही मोदी का सपना है.
Read more »
सलमान खान के घर गोलीबारी से क्या है राजस्थान का लिंक? प्रदेश के कई कुख्यात पुलिस के रडार परअभिनेता सलमान खान के घर के बाहर रविवार तड़के करीब पांच बजे दो अज्ञात बदमाश गोलीबारी कर फरार हो गए। जिसके बाद से राजस्थान के कई कुख्यात पुलिस के रडार पर है।
Read more »
Bihar: 'जिसे PM मोदी का आशीर्वाद मिला हो..' पवन सिंह से टक्कर पर क्या बोल गए उपेंद्र कुशवाहाKarakat Loksabha Seat: पवन सिंह की उम्मीदवारी के कारण बिहार की काराकाट सीट महत्वपूर्ण हो गई है. पवन सिंह इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार होंगे लेकिन उनकी उम्मीदवारी से उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
Read more »
भाजपा के संकल्प पत्र पर बोले CM Yogi- युवा, महिला, गरीब और किसान हमारी प्राथमिकताउत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के घोषणापत्र पर बोला है कि, ये देश की उस महत्वाकांक्षा का प्रतीक है, जिसे पूरा करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकमात्र मिशन है.
Read more »
