धर्म-कर्म Paush Month 2025: हिंदू धर्म में पौष माह का विशेष महत्व होता है. यह दिन देवी देवताओं की उपासना का संगम माना जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं इसका धार्मिक महत्व, पूजा विधि और कथा के बारे में.
" Paush Month 2025 : हिंदू धर्म में पौष माह का विशेष महत्व होता है. पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह समाप्त होते ही पौष माह की शुरुआत होती है. धार्मिक दृष्टि से यह महीना विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसे भगवान सूर्य और भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ माना जाता है.
साथ ही इस माह में स्नान, दान, व्रत और सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पौष माह कब से शुरू हो रहा है इसका धार्मिक महत्व क्या है और पूजा विधि के बारे में. Advertisment कब शुरू होगा पौष माह 2025? हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह की शुरुआत 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार को हो रही है और इसका समापन 03 जनवरी 2026 शनिवार को होगा. धार्मिक दृष्टि से यह महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने से धन-धान्य, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त होती है. पौष माह 2025 का धार्मिक महत्व हिंदू धर्म में पौष माह का विशेष महत्व होता है. इस माह में भगवान सूर्य देव के साथ विष्णु जी की पूजा की जाती है. साथ ही यह महीना पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है. वहीं इस दौरान दान-पुण्य और व्रत का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि पौष मास में अराधाना, दान-पुण्य और व्रत करने से साधक को धन-धान्य, ऐश्वर्य और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. इसके अलावा प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से भी जीवन में और करियर में उन्नति होती है. पौष माह 2025 पूजा विधि इस दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें. अगर ऐसा करना मुश्किल है तो घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद साफ या नए कपड़े धारण करें. तांबे के पात्र में शुद्ध जल, लाल चंदन और लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. फिर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके अपने पितरों का जल में तिल मिलाकर तर्पण करें. इस दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. पितरों का आत्मा की शांति के लिए किसी गरीब को अन्न, वस्त्र, काले तिल या कंबल दान करें. पौष माह पर करें इन मंत्रों का जाप ऊं सूर्याय नम: ऊं आदित्याय नमःऊं भास्कराय नमःऊं गायत्री मंत्र यह भी पढे़ं: New Year Horoscope 2026: गुरु राजा तो मंगल होंगे सेनापति, जानिए देश-दुनिया के लिए कैसा रहेगा नववर्ष 2026"
Paush Month 2025 Puja Vidhi Paush Month 2025 Date Paush Month 2025 Mantra
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AP TET Hall Ticket 2025: एपी टीईटी हॉल टिकट आज tet2dsc.apcfss.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोडAP TET 2025 Hall Ticket Download: आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (AP TET) 2025 का हॉल टिकट आज, 03 दिसंबर, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट tet2dsc.apcfss.in पर जारी किया जाएगा.
Read more »
पौष महीने में भूलकर भी न करें ये 5 काम! वरना, मिलेगा अशुभ परिणाम! ज्योतिषी ने किया सावधानPaush month 2025 : अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम ने बताया कि यह महीना पूजा-पाठ, जप, तप और दान-पुण्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इस दौरान कुछ विशेष शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की सख्त मनाही होती है. आइए जानते हैं कि पौष मास में कौन से शुभ कार्य वर्जित होते हैं और इसके पीछे क्या कारण हैं.
Read more »
Rajasthan Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी का रिजल्ट जारी, rssb.rajasthan.gov.in पर चेक करें PDFRajasthan Patwari Result 2025: RSSB द्वारा राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी।
Read more »
सिर्फ प्रदूषण नहीं, अगले 30 दिन में की गईं ये गलतियां भी करेंगी बीमार, रोज लगेंगे अस्पताल के चक्कर, वजह भी जान लेंPaush Month 2025: हिंदू धर्म में हर महीने का एक खास महत्व है और 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार से शुरू हो रहा पौष महीना कई मामलों में खास है. इस महीने में की गई गलतियां सेहत, आर्थिक स्थिति, रिश्तों पर बहुत भारी पड़ती हैं.
Read more »
Paush Month 2025: पौष महीना कब से शुरू, सेहत और समृद्धि के लिए पौष महीने में क्या करें क्या न करेंPaush Month 2025 date: पौष मास हिंदू पंचांग का दसवां महीना होता है और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह मास सूर्य देव की उपासना के लिए उत्तम माना जाता है। पूर्णिमा के अनुसार कल से पौष मास शुरू हो जाएगा, जबकि सूर्य संक्रांति के अनुसार 15 तारीख को सूर्य के धनु राशि में आने से पौष मास का आरंभ...
Read more »
Indresh Upadhyay wedding: पौष मास में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय कर रहे हैं विवाह, जानें पौष माह में शादी विवाह के क्या हैं नियमIndresh Upadhyay wedding in Paush Month 2025: पौष माह यानी खरमास में विवाह करना शुभ नहीं माना जाता है। इस माह में सूर्य के धनु राशि में गोचर के कारण मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। इसलिए, इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश और नए व्यवसाय जैसे शुभ कार्यों से बचना चाहिए। ऐसे में कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय के विवाह को लेकर चर्चा हो रही...
Read more »
