Bihar News: पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश, कांग्रेस का बिहार पुलिस और सरकार पर बड़ा हमला. राज्य। बिहार
"Patna News: पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत के मामले में अब जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है.
इस बात की जानकारी शनिवार, 31 जनवरी 2026 को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए दी.Advertisment मामले पर सियासत तेज सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद अब इस मामले पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस ने बिहार पुलिस और राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि नीट छात्रा की हत्या और दुष्कर्म के मामले में बिहार पुलिस ने शुरू से ही सस्पेंस बनाए रखा. उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में बेहद ढिलाई बरती गई, जो किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है. हाई-प्रोफाइल लोगों को बचाने की हो रही कोशिश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बिहार सरकार का रवैया पीड़िता के परिवार को लगातार परेशान करने वाला रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई जांच की सिफारिश खुद इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार मान चुकी है कि बिहार पुलिस इस मामले की सही जांच करने में नाकाम रही है. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हाई-प्रोफाइल लोगों को बचाने के लिए ही केस सीबीआई को सौंपा जा रहा है. 11 जनवरी का है केस इस पूरे मामले की शुरुआत 11 जनवरी को हुई, जब जहानाबाद की रहने वाली नीट छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई. छात्रा पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. महीने की शुरुआत में वह अपने हॉस्टल के कमरे में बेहोश हालत में मिली थी. इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कई दिनों तक कोमा में रही. परिजनों के हैं गंभीर आरोप छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ और अधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की. शुरुआत में पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यौन उत्पीड़न से इनकार किया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा की आशंका से पूरी तरह इनकार नहीं किया गया, जिससे पुलिस के शुरुआती दावे सवालों के घेरे में आ गए हैं. फिलहाल, इस मामले में हॉस्टल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. अब सीबीआई जांच से सच सामने आने की उम्मीद की जा रही है. इस केस को लेकर बिहार सरकार की काफी किरकिरी भी हो रही है. यह भी पढ़ें: पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में हाईकोर्ट की एंट्री, 2 महिलाओं ने PIL की दाखिल"
NEET Student Death CBI Investigation Bihar Police Nitish Kumar Congress Reaction Student Death Case
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBI ऑफिसर बनने के लिए क्या करना होता है?CBI में ऑफिसर बनने के लिए कई चरण की परीक्षाओं से होकर गुजरना होता है. होती है ये योग्यता. जान लें सारी डिटेल
Read more »
पटना NEET छात्रा हत्या: नीतीश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश कीबिहार सरकार ने पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या माना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की CBI जांच की सिफारिश की है, ताकि दोषियों को कड़ी सजा दी जा सके। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Read more »
पटना जू में फिर दौड़ेगी टॉय ट्रेन: 5.81 करोड़ से भरेगी 'रफ्तार', जानें नए इंजन और रूट की खासियतPatna Zoo Toy Train: बिहार की राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (जू) में वर्षों से बंद पड़ी टॉय ट्रेन दोबारा शुरू होगी। नीतीश सरकार ने इसके लिए 5.
Read more »
CBI ने ओडिशा में अपने ही ASI पर दर्ज की FIR, जांच से बचाने के लिए रिश्वत लेने का आरोपकेंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो CBI ने भुवनेश्वर में तैनात अपने ही सहायक उपनिरीक्षक ASI प्रशांत कुमार पलेई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड MCL के एक अधिकारी सारदा प्रसाद सेठी से रिश्वत लेने का आरोप है, ताकि उसे जांच एजेंसियों से बचाया जा सके। दिल्ली CBI की छापेमारी के बाद यह कार्रवाई हुई, जिसमें पलेई पर अपने पद का दुरुपयोग कर...
Read more »
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI को सौंपा गया मामला, पटना पुलिस की जांच पर उठे सवालपटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब CBI को सौंपा गया है। शुरुआती जांच में पुलिस की लापरवाही और अस्पष्टता के कारण कई सवाल खड़े हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जबरदस्ती के संकेत मिले हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
Read more »
अंडरगार्मेंट्स पर मेल स्पर्म, रेप की पुष्टि! क्या सबूत मिटे और क्या सच दब गया? NEET छात्रा केस में 360 डिग्...Patna NEET student case : पटना के चर्चित NEET छात्रा कांड की जांच अब CBI को सौंप दी गई है, लेकिन इस फैसले से पहले पटना पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं. आरोप है कि पुलिस 17 दिन की जांच के बाद उसी थ्योरी पर लौट आई जो उसने पहले दिन दी थी.
Read more »
