Param Sundari Trailer: 'परम सुंदरी' के ट्रेलर में जाह्नवी-सिद्धार्थ की केमिस्ट्री ने जीता दिल, आएगी चेन्नई एक्सप्रेस की याद

Param Sundari Trailer News

Param Sundari Trailer: 'परम सुंदरी' के ट्रेलर में जाह्नवी-सिद्धार्थ की केमिस्ट्री ने जीता दिल, आएगी चेन्नई एक्सप्रेस की याद
Param Sundari FilmJanhvi KapoorSidharth Malhotra
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 63%

अभी तक सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की 'परम सुंदरी' के दो गाने- परदेसिया और भीगी साड़ी रिलीज हो चुके हैं. दोनों में ही सिद्धार्थ और जाह्नवी की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था. अब फिल्म का मजेदार ट्रेलर भी आ गया है. इसमें जाह्नवी कपूर ने कमाल कर दिया.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स तले बनी इस फिल्म का इंतजार फैंस को बेसब्री से था. अभी तक पिक्चर के दो गाने- परदेसिया और भीगी साड़ी रिलीज हो चुके हैं.

दोनों में ही सिद्धार्थ और जाह्नवी की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था. अब फिल्म का मजेदार ट्रेलर भी आ गया है. रिलीज हुआ परम सुंदरी का ट्रेलरट्रेलर की शुरुआत दिल्ली के मुंडे परम सचदेव के केरल की डांसर सुंदरी संग फ्लर्ट करने से होती है. दोनों चर्च में हैं और परम, सुंदरी से नॉटी सवाल पूछ रहा है. सुंदरी किसी गेस्ट हाउस की मालकिन है, जिसमें परम अपने दोस्त के साथ रहने आया है. ऐसे में परम जब अपनी दिक्कतें बताता है तो सुंदरी अपने अंदाज में साफ कर देती है कि वो किसी भी शिकायत का समाधान नहीं ढूंढने वाली. दोनों के बीच फिल्मी बातें होती हैं और फिर उन्हें प्यार हो जाता है.लेकिन कहानी सिर्फ इतनी-सी नहीं है. परम और सुंदरी के बीच मोहब्बत तो है, लेकिन इस मोहब्बत के रास्ते में कई मुश्किलें भी हैं. एक सीन में सुंदरी, परम पर सबके इमोशन्स के साथ खेलने का इल्जाम लगाती है. तो वहीं दूसरे में आप परम को अपनी जान की बाजी लगाकर सुंदरी से मिलने आते देखेंगे. वहीं एक और सीन में ढेरों लोग हथियार लेकर परम की जान के पीछे पड़े हुए हैं. ट्रेलर के अंत में सुंदरी से परम को 'मद्रासी' लोगों के बारे में अच्छा-खासा ज्ञान भी मिलता है. वो बताती है कि तमिल, तेलुगू और मलयाली लोगों में क्या अंतर है, जिसे नॉर्थ इंडियन नहीं समझते. Advertisement 'परम सुंदरी' के ट्रेलर में जाह्नवी कपूर से नजरें हटाना मुश्किल है. उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के हिस्से की लाइमलाइट भी अपने नाम कर ली है. जाह्नवी की एक्टिंग अच्छी है. लेकिन उनका साउथ इंडियन एक्सेंट आपके कानों में खटकता है. वहीं सिद्धार्थ, परम के रोल में चार्मिंग लग रहे हैं. इस ट्रेलर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का फील है. यूजर्स से इस ट्रेलर को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं. डायरेक्टर तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परम सुंदरी', 29 अगस्त को रिलीज होगी.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Param Sundari Film Janhvi Kapoor Sidharth Malhotra Janhvi Kapoor Sidharth Malhotra Flirting Janhvi Kapoor Sidharth Malhotra Chemistry Win You Janhvi Kapoor Sidharth Malhotra Annihilates North Dinesh Vijan

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Antique Revolver: पिता की याद में किया करोड़ों का त्याग, 110 साल पुराना रिवॉल्वर BSF म्यूज़ियम को दान!Antique Revolver: पिता की याद में किया करोड़ों का त्याग, 110 साल पुराना रिवॉल्वर BSF म्यूज़ियम को दान!British Antique Revolver: झारखंड के कारोबारी ने पिता की याद में करोड़ों की 1914 की ब्रिटिश रिवॉल्वर BSF को दान की, देशभक्ति और विरासत को समर्पित किया अनमोल इतिहास.
Read more »

अभिषेक बनर्जी ने चेन्नई में अपनी पहली तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू कीअभिषेक बनर्जी ने चेन्नई में अपनी पहली तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू कीअभिषेक बनर्जी ने चेन्नई में अपनी पहली तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू की
Read more »

WAR 2 Trailer: अनदेखे अवतार में ऋतिक रोशन, Jr. NTR- कियारा का धांसू अंदाज, एक्शन से लबरेज होगी अयान की 'वॉर...WAR 2 Trailer: अनदेखे अवतार में ऋतिक रोशन, Jr. NTR- कियारा का धांसू अंदाज, एक्शन से लबरेज होगी अयान की 'वॉर...WAR 2 Trailer: ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, इमोशनल टकराव और रोमांचक संवादों की झलक ने दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.
Read more »

बहन Nupur Sanon के साथ बर्थडे मनाते दिखीं परम सुंदरी Kriti Sanon, फैंस ने विशेज से भर दिया कमेंट सेक्शन!बहन Nupur Sanon के साथ बर्थडे मनाते दिखीं परम सुंदरी Kriti Sanon, फैंस ने विशेज से भर दिया कमेंट सेक्शन!Kriti Sanon: बॉलीवुड की परम सुंदरी एक्ट्रेस कृति सेनन का आज जन्मदिन है. हाल ही में उनके फ्रेंड्स ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

'परम सुंदरी' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक, फिल्म का पहला गाना 'परदेसिया' OUT'परम सुंदरी' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक, फिल्म का पहला गाना 'परदेसिया' OUTParam Sundari Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' की रिलीज डेट सामने आ गई है. यह मूवी अगस्त में रिलीज होगी. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'परदेसिया' भी रिलीज कर दिया है.
Read more »

बालों में गजरा, कानों में झुमके...बन-ठन कर निकलीं Janhvi Kapoor, गॉर्जियस अवतार देख फैंस हुए दीवाने, देखिए ये वीडियो!बालों में गजरा, कानों में झुमके...बन-ठन कर निकलीं Janhvi Kapoor, गॉर्जियस अवतार देख फैंस हुए दीवाने, देखिए ये वीडियो!Janhvi Kapoor Saree Look: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:49:07