Parliament Monsoon Session 2025 Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा और राज्यसभा, संसद के दोनों सदनों में 16-16 घंटे चर्चा होनी है. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर अगले तीन दिन तक सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
Monsoon Session Live: पीएम मोदी संसद पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंच गए हैं. आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 16 घंटे की विशेष चर्चा होगी. यह बहस राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद से जुड़े अहम मुद्दों पर केंद्रित रहेगी.
सरकार और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ तैयार हैं. Parliament Live: क्या एयरलिफ्ट और एयरड्रॉप किए गए, कहां से आए और कहां गए आतंकी?पहलगाम आतंकियोंपर पी चिदंबरम के कथित बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "अगर आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे, तो हमारी सीमाएं कैसे सुरक्षित हैं? वे आए, वारदात को अंजाम दिया और चले गए.हम पूछेंगे कि क्या उन्हें एयरलिफ्ट किया गया और एयरड्रॉप किया गया, वे कहां से आए और कहां गए.हमें जानने का अधिकार है...". Mayawati ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सरकार और विपक्ष से राजनीति से ऊपर उठने की अपील की. संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस से पहलेबीएसपी प्रमुख मायावती ने केंद्र और विपक्ष दोनों से राजनीति से ऊपर उठने की अपील की है.मायावती नेX पोस्ट में कहा, "आज संसद में शुरू हो रहे 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भाग लेना चाहिए."बसपा प्रमुख ने इसी पोस्ट में आगे कहा, "आगे चलकर सरकार और विपक्ष को एक ठोस रणनीति के तहत मिलकर काम करना चाहिए ताकि किसी भी महिला का सिंदूर न मिटने पाए और किसी भी मांको अपना बेटा न खोना पड़े; यही समय की मांग भी है.". Operation Sindoor Debate: बीजेपी सांसद ने पी चिदंबरम के बयान पर कांग्रेस को घेरा. पूर्व गृहमंत्री पीचिदंबरम के उस बयान पर सियासी बवाल मच गया है जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका से इनकार किया था. बीजेपीनेताशोभा करंदलाजे नेसवाल उठाया कि कांग्रेस लगातार पाकिस्तान का बचाव क्यों करती है. जब भारत के सुरक्षाबलों पर सवाल उठते हैं, तब पाकिस्तान की भूमिका को नजरअंदाज क्यों किया जाता है.बीजेपी सांसद ने पूछा कि क्या चिदंबरम को आईएसआई पर ज्यादा भरोसा है या भारत की सुरक्षा एजेंसियों पर. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया हमेशा भारत विरोधी क्यों नजर आता है और वो बार-बार आतंकी हमलों को हल्का क्यों दिखाती है. Operation Sindoor पर चर्चा से पहले अखिलेश यादव के तीखे सवाल. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभामें 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा शुरू होने से पहलेकहा कि इस चर्चा में दो पहलुओं को अलग करके देखा जाना चाहिए. पहला, सशस्त्र बलों की बहादुरी और कामयाबी की सराहना होनी चाहिए. दूसरा, बार-बार हो रहे आतंकी हमलों के लिए बीजेपी सरकार से जवाब मांगा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर सेना को मौका मिलता तो शायद पीओके भी ले लिया होता. पहलगाम हमले से पहले एक और घटना हुई थी, जिसकी जानकारी जनता को अब तक नहीं दी गई है. उन्होंने पूछा कि पहलगाम के आतंकी कहां गए. सरकार को इसका जवाब देना चाहिए. सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पांच सवाल पूछे हैं. सांसद प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने पांच सवाल पूछे हैं, और संसद में सरकार से जवाब की उम्मीद जताई है.जो आतंकवादी धर्म पूछकर लोगों की हत्या कर रहे थे, वो कहां हैं? क्या उन्हें पकड़ा गया?क्या यह इंटेलिजेंस फेलियर था? अगर हां, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है?जनरल असीम मुनीर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे. हमें उनकी गतिविधियों की जानकारी पहले क्यों नहीं मिली?ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. यह सिर्फ एक 'पॉज़' है. ऐसे में NCERT इसे किताबों में कैसे शामिल कर सकती है?जब पाकिस्तान लगातार हमारे खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है, तो भारत-पाक एशिया कप को मंजूरी देना समझ से परे है. यह देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. संसद में बहस शुरू होने से पहले किरेन रिजिजू ने किया पोस्ट. लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक एक्स पोस्ट में कहा, "जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई. जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की, तो पाकिस्तान को आग का सामना करना पड़ा. लोकसभा में आज की बहस में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर. कांग्रेस सांसद शशि थरूर आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली बहस में शामिल नहीं होंगे.पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस तरह की अहम बहस में बोलने के इच्छुक सांसदों को कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय के जरिए औपचारिक अनुरोध करना होता है, लेकिन अब तक शशि थरूर ने ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है. . कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप. कांग्रेस पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों को सोमवार से तीन दिन तक सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने का निर्देश देते हुए व्हिप जारी किया है. यह कदम पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तावित बहस को देखते हुए उठाया गया है.दोनों ही मुद्दे राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े गंभीर मसले हैं. कांग्रेस सरकार को इन संवेदनशील विषयों पर घेरने की रणनीति बना रही है. लोकसभा में आज सरकार की तरफ से ये मंत्री होंगे बहस में शामिल. संसद के मानसून सत्र में आज से पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू होने जा रही है.सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बहस का नेतृत्व करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आतंकवाद पर सरकार का 'मजबूत' रुख स्पष्ट करने के लिए हस्तक्षेप कर सकते हैं.यह बहस संसद सत्र के पहले सप्ताह की गतिरोध भरी कार्यवाही के बाद एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जहां एनडीए और विपक्ष दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर आमने-सामने हैं. तीखी बहस की संभावना जताई जा रही है. संसद का मानसून सत्र, एक हफ्ते की गतिरोध के बाद अब एक अहम चर्चा के लिए तैयार है. आज से लोकसभा और राज्यसभा में पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर जैसे गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर जोरदार चर्चा शुरू होगी.
Parliament Monsoon Session Pahalgam Attack Response Rajnath Singh ऑपरेशन सिंदूर संसद का मानसून सत्र पहलगाम हमले का जवाब राजनाथ सिंह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
संसद के मानसून सत्र से पहले शनिवार को इंडिया ब्लॉक की वर्चुअल बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चाIndia Block virtual meeting on Saturday before the monsoon session of Parliament । संसद के मानसून सत्र से पहले शनिवार को इंडिया ब्लॉक की वर्चुअल बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Read more »
'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के लिए तैयार है सरकार, तो विपक्ष क्यों कर रहा हंगामा : जगदंबिका पाल'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के लिए तैयार है सरकार, तो विपक्ष क्यों कर रहा हंगामा : जगदंबिका पाल
Read more »
Bihar Vidhan Sabha Session: किसी के बाप का है क्या? सदन में भाई वीरेंद्र के बयान पर बवाल, भड़क उठे स्पीकर, क...Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में तीसरे दिन तेजस्वी यादव के संबोधन पर स्पीकर नंदकिशोर यादव और आरजेडी विधायकों के बीच विवाद हुआ, जिससे सदन में हंगामा मच गया.
Read more »
ऑपरेशन सिंदूर पर महाबहस... लोकसभा और राज्यसभा में 16-16 घंटे होगी चर्चा, तारीख भी तयसंसद के दोनों सदनों में जारी गतिरोध के बीच बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की तारीख और टाइम, दोनों फिक्स हो गए हैं.
Read more »
सदन में उठेगा ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा! कुछ बड़ा होने वाला है?ऑपरेश सिंदूर पर सरकार की तरफ से अमित शाह, एस जयशंकर, राजनाथ सिंह बोलेंगे. सदन में उठेगा ऑपरेशन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Parliament Monsoon Session LIVE: आज लोकसभा में होगी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा, ट्रंप को लेकर सरकार से तीखे सवाल पूछने की तैयारी में विपक्ष, हंगामे के आसारParliament Monsoon Session 2025: संसद के मॉनसून सत्र में आज 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जोरदार बहस होने के आसार हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में चर्चा शुरू करेंगे, जिसमें अमित शाह और एस जयशंकर भी शामिल होंगे।
Read more »
